Bihar Matsyaki Vikas Yojana 2024: मत्स्यिकी विकास योजना ऑनलाइन अप्लाई

मत्स्यिकी विकास योजना:- बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य में मतस्य पालन को बढ़ावा देने एवं नागरिको की आय में वृद्धि करने हेतु Matsyaki Vikas Yojana का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के मछुआरों एवं किसानों को मछली पालन के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे नागरिक मछली पालन का व्यापार कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। यदि आप बिहार राज्य के निवासी है। और इस Yojana के तहत आवेदन कर मछली पालन के लिए सब्सिडी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको Matsyaki Vikas Yojana से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बतायेगे। तो अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Table of Contents

मत्स्यिकी विकास योजना 2024

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने राज्य में मतस्य पालन को बढ़ावा देने और नागरिको को व्यवसाय से जोड़ने के लिए Matsyaki Vikas Yojana 2024 का शुभारम्भ किया है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा राज्य के मछुआरों एवं किसानों को मछली पालन के लिए 70% तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जायेगा। तथा बाकी की शेष राशि को लाभार्थी को खुद वहन करनी होगी। इस योजना का क्रियान्वयन अभी बिहार के कुछ ही क्षेत्रों में किया जा रहा है। जल्दी इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। 2 दिन पहले ही इस योजना को लेकर बिहार सरकार द्वारा एक नोटिस भी जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदकों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।

राज्य के जो इच्छुक नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है उन्हें योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिहार सरकार द्वारा आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस योजना के तहत राज्य के मछुआरे एवं किसान मतस्य पालन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।

Bhulagan Bihar Online

Key Highlights Matsyaki Vikas Yojana 2024

योजना का नाममत्स्यिकी विकास योजना
आरम्भ की गईबिहार सरकार द्वारा 
लाभार्थीराज्य के मछुआरे एवं किसान 
विभागपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग 
उद्देश्यमछुआरों एवं किसानों को मछली पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए सब्सिडी प्रदान करना
राज्यबिहार 
साल 2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटfisheries.bihar.gov.in/

मत्स्यिकी विकास योजना का उद्देश्य

मत्स्यिकी विकास योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के मछुआरों एवं किसानों को मछली पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए सब्सिडी प्रदान करना है। जिससे नागरिक व्यवसाय शुरू कर रोजगार से जुड़ सके और आसानी से अपना जीवन यापन कर सके। इस योजना के माध्यम से देश में मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे मछुआरों की आय में वृद्धि होगी और वह अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकेंगे।

मत्स्यिकी विकास योजना में शामिल जिलों के नाम

बिहार सरकार द्वारा बिहार जलाशय Matsyaki Vikas Yojana का क्रियान्वयन दक्षिणी बिहार के जिलों में लागू किया जाएगा। इस योजना का लाभ विशेष रुप से बिहार के दक्षिणी जिलों के लोगों को दिया जाएगा। जहां पर जलाशय स्थित है। बिहार के दक्षिणी जिलों के नाम निम्नलिखित है। जिन्हें इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।

  • बांका
  • नवादा
  • सासाराम
  • कैमूर
  • मुंगेर और
  • लखीसराय आदि।

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री

Matsyaki Vikas Yojana के लाभ

  • बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य में मतस्य पालन को बढ़ावा देने एवं नागरिको की आय में वृद्धि करने हेतु मत्स्यिकी विकास योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • राज्य सरकार द्वारा राज्य के मछुआरों एवं किसानों को मछली पालन के लिए 70% तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • यह सब्सिडी लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना के अंतगत नागरिक मछली पालन का व्यापार कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।
  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
  • इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा।

मत्स्यिकी विकास योजना 2024 पात्रता

  • आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए मछुआरे एवं किसान पात्र माने जायेगे।
  • लाभार्थी का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

मत्स्यिकी विकास योजना दस्तावेज़

मत्स्यिकी विकास योजना आवेदन प्रक्रिया 2024

  • सबसे पहले आपको बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मत्स्यिकी विकास योजना 2024 की आवेदन प्रक्रिया
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मत्स्य योजनाओं हेतु आवेदन के सेक्शन में जाकर मत्स्य योजनाओं में आवेदन हेतु पंजीकरण करें के विकल्प  क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
मत्स्यिकी विकास योजना आवेदन प्रक्रिया
  • फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आप को Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। जिससे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार आप योजना में आवेदन कर सकते है।

Matsyaki Vikas Yojana 2024 FAQs

मत्स्यिकी विकास योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

मत्स्यिकी विकास योजना को मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा शुरू किया गया है।

मत्स्यिकी विकास योजना का लाभ किन नागरिको को दिया जायेगा ?

मत्स्यिकी विकास योजना का लाभ राज्य के मछुआरे एवं किसानों को दिया जायेगा।

मत्स्यिकी विकास योजना के अंतर्गत कितनी सब्सिडी प्रदान की जाएगी ?

मत्स्यिकी विकास योजना के अंतर्गत राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए 70% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment