Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को बीमार होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जिससे श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक समस्या को लेकर किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। यदि आप राजस्थान के निवासी है और मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर आवेदन करना चाहते है। तो आज हम आपको इस योजना से सम्बंधित सभी महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।
Table of Contents
Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana 2024
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राज्य के श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता उपलब्ध करने हेतु Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के तहत सरकार श्रमिकों एवं (स्ट्रीट वेंडर्स) रेडी पटरी वाले सब्जी वाले आदि जो अपना थैला स्ट्रीट पर लगाते हैं। उन सभी परिवारों में यदि कोई सदस्य बीमार हो जाता है और अस्पताल में 7 दिनों तक भर्ती रहता है। तो उन्हें 7 दिन तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान बिना किसी प्रार्थना पत्र के Auto DBT के माध्यम से 7 दिनों तक 200 रुपए की राशि प्रतिदिन प्रदान की जाएगी। तथा हॉस्पिटलाइज व्यक्ति मिनिमम 24 घंटे के लिए अस्पताल में होना जरूरी है। तभी ही उनको इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस आर्थिक सहायता राशि को प्राप्त कर श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान आर्थिक समस्या से सम्बंधित किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana |
आरम्भ की गई | सीएम अशोक गहलोत जी द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के श्रमिक एवं स्ट्रीट वेंडर्स |
लाभ | 200 रूपये से लेकर 1400 रूपये तक |
राज्य | राजस्थान |
उद्देश्य | हॉस्पिटलाइज़ के दौरान भी मिनिमम वेतन प्रदान करना |
कब शुरू हुई | बजट 2023 के दिन (10 फरवरी) |
आवेदन | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | जल्द शुरू होगी |
Rajasthna Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana का उद्देश्य
Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेंडरों के परिवारों के सदस्यों को हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान उनकी दैनिक मजदूरों समाप्त होने पर, दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा Auto DBT के माध्यम से प्रतिदिन 200 रुपए 7 दिनों तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। जिससे श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान
Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana के लाभ
- इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- राजस्थान के श्रमिको एवं स्ट्रीट वेंडर्स के परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत रूपये प्राप्त करने के लिए श्रमिको एवं स्ट्रीट वंडर्स को किसी भी प्रार्थना पत्र की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।
- उन सभी परिवारों में यदि कोई सदस्य बीमार हो जाता है और अस्पताल में 7 दिनों तक भर्ती रहता है। तो उन्हें 7 दिन तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना तहत मिनिमम 200 रूपये से लेकर 1400 रूपये तक की आर्थिक सहायता राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान कर दी जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता उन्हें Auto DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना के लिए राजस्थान सरकार ने 100 करोड रुपए का बजट को पास किया है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना की पात्रता
- आवेदक को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- राजस्थान के पंजीकृत श्रमिक एवं स्ट्रीट बेंडर आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- इस योजना का पात्र होने के लिए आवेदक को 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती होना ज़रूरी है।
Shramik Sambal Yojana के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- श्रमिक पंजीयन नंबर
- अस्पताल की पर्ची
- बैंक का खाता
- जन आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना की आवेदन प्रक्रिया
हम आपको बता दे की राजस्थान सरकार द्वारा अभी Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana की सिर्फ घोषणा की गई है। अगर आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्यूंकि अभी इसकी आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं की गई है। जैसे ही सरकार इसकी आधिकारिक वेबसाइट लांच करती है। तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आवश्यक बतायेगे। आपसे निवेदन है कि आप हमारे आर्टिकल से जुड़े रहना।