महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म Pdf

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana:- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने और उनको खेती में सुविधा प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता रहता है। इसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2024 है। इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती की सिंचाई के लिए राज्य सरकार द्वारा सोलर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। और इसी के साथ साथ पुराने डीजल और बिजली के पंप को महाराष्ट्र सरकार द्वारा पंपों में बदला जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत राज्य के किसानों को 1 लाख कृषि पंप प्रदान करेगी। इससे किसानों को सिंचाई करने में राहत मिलेगी। अगर आप भी Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के तहत राज्य के किसानों को 1 लाख सौर कृषि पंप प्रदान करने का ऐलान किया गया है। इस योजना के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से किसानों को सौर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। आपको बता दें कि इस योजना को अटल सौर कृषि पंप योजना के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत अगले 3 वर्षों में 1 लाख कृषि पंप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जनवरी में Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana के लाभार्थी की लिस्ट की घोषणा की गई है और फरवरी महीने के पहले हफ्ते से ही पंप लगाने का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सोलर पंप के भुगतान का 95% राज्य सरकार और 5% का भुगतान किसानों को करना होगा। किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए इस योजना को विकसित किया गया है। राज्य के किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसानों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Maharashtra Ration Card List

मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम  Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
शुरू की गई  महाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थी  राज्य के किसान
उद्देश्य  सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराना किसानों को सौर पंप पर सब्सिडी प्रदान करना
राज्य  महाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
साल  2024
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mahadiscom.in/solar/  

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को सौर पंप पर सब्सिडी प्रदान करना है। इसके अलावा बिजली सब्सिडी से कृषि को अलग करना, वाणिज्यिक औद्योगिक ओ घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर क्रॉस सब्सिडी का बोझ कम करना, डीजल पंप की तुलना में शून्य संचालन लागत, बिजली बिल में छूट प्रदान करना, प्रदूषण को कम करने के लिए डीजल पंपो का प्रतिस्थापन करना है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के तहत किसानों को सोलर पंप प्रदान किया जाएगा और किसानों को उनकी खेती की सिंचाई के लिए लागत का 95% सब्सिडी दिया जाएगा। सोलर पंप प्राप्त करने के लिए किसानों को केवल 5% का भुगतान करना होगा। इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी। किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में भी सुधार करेगी।

MHADA Lottery 

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना लाभार्थी का योगदान

श्रेणी3 HP के लिए लाभार्थी योगदान5 HP के लिए लाभार्थी योगदान  
सभी श्रेणियों के लिए25500 (10%)38500 (10%)
अनुसूचित जाति12750 (5%)19250 (5%)
अनुसूचित जनजाति12750 (5%)19250 (5%)

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई है।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार उन किसानों को जिनके पास 3 HP और जिन किसानों के पास बड़े खेत होंगे। उन्हें सरकार 5 HP के पंप सिंचाई के लिए प्रदान करेगी।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के तहत सरकार किसानों को तीन चरणों में सोलर पंप प्रदान करेगी।
  • पहले चरण में 25000 सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे। दूसरे चरण में 50000 पंप और तीसरे चरण में 25000 सोलर पंप किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • राज्य के जिन किसानों के पास बिजली कनेक्शन होंगे उन्हें अटल सोलर कृषि पंप योजना के अंतर्गत सोलर ऊर्जा से संचालित एजी पंप की सुविधा उपलब्ध नहीं की जाएगी।
  • कृषि खेती करने वाले राज्य के किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत सोलर पंप के भुगतान का 90% राज्य सरकार द्वारा और 5% का भुगतान किसान द्वारा किया जाएगा।
  • सोलर पंप योजना के माध्यम से बिजली की खपत में कमी होगी।
  • किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा सोलर पंप की सुविधा प्रदान की जा रही है।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करने से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • राज्य में जितने भी डीजल और बिजली के पंप है उन्हें सरकार द्वारा नए सौर ऊर्जा पंप में बदला जाएगा जिससे पर्यावरण स्वच्छ और साफ रहेगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्होंने सोलर पंप खरीदने के लिए ऋण की आवश्यकता नहीं होगी।

मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के तहत जो भी किसान आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन करने से पहले योजना की पात्रता और मानदंडों को पूरा करना होगा जो कुछ इस प्रकार है।

  • इस योजना के लिए महाराष्ट्र राज्य के मूल निवासी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
  • राज्य के ऐसे किसान जो ऊर्जा के परंपरागत स्रोत का विद्युतीकरण नहीं करते हो पात्र होंगे।
  • दूरस्थ और जनजाति क्षेत्र के किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • जल स्रोत नदी नाला स्वयं सामान्य खेत तालाब और खोदे गए कुएं आदि।
  • अभी तक वन विभाग से NOC के कारण विद्युतीकरण ना होने वाले गांवों के किसान।
  • चयनित लाभार्थियों के खेत में 5 एकड़ तक 3 एचपी डीसी और 5 एकड़ से अधिक एचपी डीसी पंपिंग सिस्टम तैनात किए जाएंगे।
  • किसानों के खेत में पानी के सुनिश्चित स्रोत ना होने पर मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के पात्र माने जाएंगे।
  • आवेदकों की लंबी सूची एजी पंप के लिए नए बिजली कनेक्शन सूची का भुगतान किया।

Aaple Sarkar DBT Portal

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • खेत के कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
  • होम पेज पर आपको Beneficiary Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
  • अब आपको दिए गए ऑप्शन में से Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक कर New Consumer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  •  क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • जैसे ऐड पेंडिंग एजी कनेक्शन कंज्यूमर डिटेल्स, डिटेल्स ऑफ एप्लीकेशन एंड लोकेशन, नियरेस्ट MSEDCL कंज्यूमर नंबर (जहां पंप लगाए जाएंगे), डिटेल्स ऑफ एप्लीकेंट रेसिडेंटल ऐड्रेस एंड लोकेशन आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की स्थिति जांच कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना की आधिकारिक वेबसाइट महावितरण पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Track Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपनी Beneficiary ID दर्ज करनी होगी।
  • आईडी दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

Leave a Comment