अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना शुरू हुई, श्रमिकों को मिलेगा 10 लाख का बीमा

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana:- गुजरात सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिकों को दुर्घटनाओं या मृत्यु की स्थिति में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे उन्हें दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा मिल सके। यदि आप गुजरात राज्य के निवासी है और Antyodaya Shramik Suraksha Yojana से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana 2023

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana 2023

गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी ने राज्य के श्रमिकों को दुर्घटनाओं की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने हेतु Antyodaya Shramik Suraksha Yojana का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिकों को 289 और 499 रुपए के प्रीमियम में श्रमिकों को मृत्यु या आंशिक विकलांगता की स्थिति में सहायता मिलेगी। जिसमे दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी को 10 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, दुर्घटना में स्थायी विकलांगता की स्थिति में श्रमिकों को 10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। तथा श्रमिकों की मौत की स्थिति में उनकी संतानों को 1 लाख रुपए की शिक्षा सहायता भी दी जाएगी। यह योजना श्रमयोगियों को सशक्त बनाने में काफी उपयोगी साबित होगी।

 मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर गुजरात योजना

अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामAntyodaya Shramik Suraksha Yojana
आरम्भ की गईगुजरात सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के श्रमिक
उद्देश्यराज्य के श्रमिकों को दुर्घटनाओं की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना
प्रीमियम  289 रूपये एवं 499 रूपये
राज्यगुजरात
वर्ष2023
आवेदनऑफलाइन

Gujarat Antyodaya Shramik Suraksha Yojana का उद्देश्य

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को दुर्घटनाओं की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।  दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी को 10 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। जिससे श्रमिकों को दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा मिल सके। और वह ससक्त बन सके।

अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना की प्रीमियम राशि

      प्रीमियम              मृत्यु होने पर देय राशि  विकलांग होने पर देय राशि
289 रूपये5 लाख रुपए5 लाख रुपए
499 रूपये 10 लाख रुपए10 लाख रुपए
अतिरिक्तबच्चो की पढ़ाई के लिए 1 लाखउपलब्ध नही

Gujarat Farmer Free Smartphone Scheme

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana राज्य के आम लोगों के लिए भी जल्द शुरू कि जाएगी

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री शदेवुसिंह चौहान ने श्रमयोगियों के परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हुए इस योजना को सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भारत के 28 करोड़ श्रमिकों का डेटा लेकर उन्हें अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना को आम लोगों के लिए भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि खेड़ा जिले में 60 दिनों के भीतर 1 लाख गरीब परिवारों को अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा।

गुजरात अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के लाभ

  • गुजरात सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिकों को दुर्घटनाओं या मृत्यु की स्थिति में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिकों को 289 और 499 रुपए के प्रीमियम में श्रमिकों को मृत्यु या आंशिक विकलांगता की स्थिति में सहायता मिलेगी।
  • श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी को 10 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों की मौत की स्थिति में उनकी संतानों को 1 लाख रुपए की शिक्षा सहायता भी दी जाएगी।
  • यह योजना श्रमयोगियों को सशक्त बनाने में काफी उपयोगी साबित होगी।

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana की पात्रता

  • आवेदक को गुजरात राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक मजदुर के पास ई श्रमिक कार्ड या श्रमिक कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के दस्तावेज़

Gujarat Ration Card List

Antyodaya Shramik Suraksha Yojana की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को अपने नजदीकी डाकघर/पोस्ट मैन/ग्रामीण डाक सेवक के कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय में जाकर आपको वहां के अधिकारी से संपर्क करना होगा।
  • उसके बाद आपको अधिकारी से आवेदन हेतु अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ संगलन करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको यह फॉर्म वापस डाकघर/पोस्ट मैन/ग्रामीण डाक सेवक के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • उसके बाद अधिकारीयों द्वारा आपके फॉर्म की जांच की जाएगी।
  • इस प्रकार आप अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment