eDistrict UP: edistrict.up.gov.in Login, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन

eDistrict UP पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली कई सुविधाओं को ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के निवासी edistrict.up.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल करके आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आदिवासी प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, आदि जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक बताया है कि किस प्रकार आप ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का उपयोग कर सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

eDistrict UP

eDistrict UP Portal

ई-डिस्ट्रिक्ट UP सरकार द्वारा चलाई गई एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक प्रमाण पत्र, शिकायत, जन वितरण प्रणाली, पेंशन, विनिमय, खतौनी, राजस्व वाद एवं रोजगार केंद्रों में पंजीकरण संबंधित सेवाओं कल आप ऑनलाइन उठा सकते हैं। इस पोर्टल का संपूर्ण विकास एवं तकनीकी संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। इस पोर्टल पर जारी किए गए प्रमाण पत्रों को भारत सरकार की डिजिटल लॉकर परियोजना से भी जोड़ा गया है।

UP Vidhwa Pension List 

edistrict.up.gov.in Portal Details

लेखeDistrict UP
किसने शुरू कीउत्तर प्रदेश सरकार
किसके लिए शुरू कीनागरिकों के लिए
उद्देश्यऑनलाइन सरकारी सुविधाएं प्रदान करना
अधिकारिक वेबसाइटedistrict.up.gov.in

ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश का उद्देश्य

eDistrict UP पोर्टल को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य जान केंद्रित सेवाओं को कंप्यूटर द्वारा आम जन तक पहुंचाना है। इस पोर्टल में प्रमाण पत्र, शिकायत, जन वितरण प्रणाली, पेंशन, विनिमय, खतौनी, राजस्व वाद एवं रोजगार केंद्रों में पंजीकरण संबंधित सेवाएं शामिल की गई हैं। राज्य के सभी जिलों में परियोजना को लागू कर आम जनता को सुविधा प्रदान करने तथा सेवाओं के वितरण हेतु सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब राज्य के नागरिक सरकार द्वारा प्रदान की गई सेवाएं प्राप्त करने के लिए ई डिस्टिक पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण

eDistrict UP के लाभ एवं विशेषताएं

  • यह पोर्टल राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • इस पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र खतौनी की नकल हैसियत प्रमाण पत्र जैसी कई सेवाएं उपलब्ध है।
  • राज्य के नागरिक घर बैठे ही प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • यह पोर्टल प्रणाली में पारदर्शिता लाएगी।
  • इससे लोगों के समय व पैसे दोनों की बचत होगी।

UP eDistrict पर उपलब्ध सेवाएं

विभागसेवाएं
राजस्व विभागजाति प्रमाणपत्रआय प्रमाणपत्रअधिवास प्रमाणपत्रहैसियत प्रमाण पत्रखतौनी की नकलदैनिक राजस्व वाद तालिकाराजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रतिराजस्व वाद – वाद विवरण
पंचायती राज विभागकुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागदिव्यांग प्रमाणपत्रकोविड टीकाकरण पंजीकरण
गृह विभागलाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमतिविस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस(LE-3)विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5)आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2)आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5)
समाज कल्याण विभागछात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनु.जाति/जनजाति)शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदनअत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभागदहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायतादहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायताविधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजनादंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना
दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभागदिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदनदिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदनदिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान

कृषि विभाग
मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजनामा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना

UP Family ID

eDistrict UP नागरिक पंजीकरण प्रक्रिया

eDistrict UP नागरिक पंजीकरण प्रक्रिया
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष को लेगा जहां से आपको सिटीजन लॉगिन (e-sathi) के विकल्प पर जाना होगा।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा जहां से नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण आवेदन आपके समक्ष खुल जाएगा जहां आपको पूछी गई समस्त जानकारी भरनी है जैसे
    • लॉगिन आई. डी
    • आवेदक का नाम
    • जन्म तिथि
    • लिंग
    • आवासीय पता
    • पिन कोड
    • ज़िला
    • मोबाइल नंबर
    • मेल आई.डी
    • सुरक्षा कोड
  • जानकारी भरने के बाद सुरक्षित करें विकल्प पर क्लिक करें।
eDistrict UP नागरिक पंजीकरण प्रक्रिया
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी को स्क्रीन पर और सबमिट कर दें।

eDistrict UP Login कैसे करें

  • सर्वप्रथम ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष को लेगा जहां से आपको सिटीजन लॉगिन (e-sathi) के विकल्प पर जाना होगा।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा जहां आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
eDistrict UP Login
  • सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें और यूजर डैशबोर्ड आपके समक्ष खुल जाएगा।

सेवाओं के लिए आवेदन

  • किसी भी सेवा के लिए आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ऊपर दी गई प्रक्रिया का पालन करते हुए वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • यूजर डैशबोर्ड आपके समक्ष खुल जाएगा जहां से आपको सेवाओं के विकल्प पर जाना है।
  • अब की सेवा के लिए आवेदन करना है वह चुने।
  • आवेदन पत्र आपके समक्ष खुलेगा, पूछी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • आवेदन को पुनः जांच लें और सबमिट कर दें।

आवेदन की स्थिति देखें

  • अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए सर्वप्रथम ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा जहां से आपको आवेदन की स्थिति विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • स्क्रीन पर अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और सर्च के विकल्प पर क्लिक करें
आवेदन की स्थिति देखें
  • आपके आवेदन की स्थिति आपके समक्ष खुल जाएगी।

eDistrict UP प्रमाण पत्र का सत्यापन करें

  • प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के लिए सर्वप्रथम ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा जहां से आपको प्रमाण पत्र का सत्यापन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर एप्लीकेशन नंबर और सर्टिफिकेट नंबर दर्ज करें।
  • सर्च के विकल्प पर क्लिक करें।

सेवा केंद्र खोजें

  • अपना नजदीकी सेवा केंद्र खोजने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष को लेगा जहां से आपको सेवाकेंद्र का विकल्प चुनना होगा।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष को लेगा जहां आपको पिन कोड या क्षेत्र में से एक विकल्प चुनना होगा।
  • अपने चुने गए विकल्प के अनुसार जानकारी दर्ज करें।
  • Show के विकल्प पर क्लिक करें और स्क्रीन पर सेवा केंद्र की जानकारी खुल जाएगी।

हेल्पलाइन

  • नंबर  0522-2304706 (10AM to 5PM from Monday to Saturday)
  • मेल आई.डी ceghelpdesk@gmail.com

Leave a Comment