GFMS Portal:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए GFMS Portal को लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए 22000 अतिथि शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला लिया है। वर्तमान में राज्य के विभिन्न विद्यालयों में 40,000 से अधिक अतिथि शिक्षक राज्य के विभिन्न विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल के माध्यम से राज्य में कार्य कर रहे अतिथि शिक्षक से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां जैसे ऑनलाइन सेवाएं, आदेश, रिक्तियां, मानदेय, भुगतान जैसी अन्य की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध की गई है। यदि आप GFMS Portal से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन कैसे करें, लॉगिन,सैलरी स्लिप कैसे देखें आदि के बारे में जानने के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

Table of Contents
GFMS Portal 2024
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए खाली पदों को भरने हेतु GFMS पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अतिथि शिक्षक अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं और उन्हें उनके कार्य के अनुसार उचित मानदेय प्राप्त होगा। इस पोर्टल पर राज्य के विभिन्न स्कूलों में अतिथि शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी, मानदेय, भुगतान, ऑनलाइन सेवाएं, आदेश सूचनाएं, अतिथि शिक्षक की सेवा लेने हेतु योग्य आवेदक, कार्यरत, अतिथि शिक्षक, मानदेय भुगतान प्रणाली आदि से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध की गई है।
GFMS पोर्टल की फुल फॉर्म अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली है। इस पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। इसके बाद आप घर बैठे आसानी से सैलरी स्लिप, जॉइनिंग लेटर जैसी जरूरी जानकारी को चेक कर सकता है। इस पोर्टल को एजुकेशन पोर्टल 2.0 के नाम से भी जाना जाता है। राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। इससे न केवल आपको एक अच्छा अवसर मिलेगा बल्कि आप राज्य की शिक्षा प्रणाली में भी योगदान देंगे।
GFMS Portal 2024 के बारे में जानकारी
पोर्टल का नाम | GFMS Portal |
संबंधित विभाग | शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश में कार्यरत अतिथि शिक्षक |
उद्देश्य | शैक्षणिक संस्थानों हेतु गैस फैकल्टी की नियुक्ति, भुगतान, प्रबंधन, ट्रैकिंग, असाइनमेंट, ऑनलाइन पंजीकरण जैसी सुविधा उपलब्ध कराना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://gfms.mp.gov.in/ |
MP Guest Faculty Management System Portal का उद्देश्य
अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य में शैक्षणिक संस्थाओं हेतु गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति असाइनमेंट भुगतान प्रबंधन ट्रैकिंग और अतिथि संकाय हेतु पंजीकरण जैसी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल को एजुकेशन पोर्टल 2.0 के नाम से भी जाना जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से कभी भी कहीं भी अतिथि शिक्षक से जुड़ी जानकारी एवं सेवाएं प्राप्त की जा सकती है। ताकि राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में गैस फैकल्टी की प्रबंधन और प्रशासन को व्यवस्थित किया जा सके।
अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल 2024 के लाभ एवं विशेषताएं
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए GFMS Portal को लांच किया है।
- इस पोर्टल की सहायता से अतिथि शिक्षक अपनी छुट्टियों के ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
- शिक्षक और शिक्षा संस्थान दोनों इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक-दूसरे को आसानी से खोज सकते हैं।
- ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से शैक्षणिक संस्थानों में गैस्ट फैकल्टी को प्रबंधन और प्रशासन को व्यवस्थित किया जा सके।
- GFMS पोर्टल पर अतिथि शिक्षक की सेवाएं लेने हेतु उपलब्ध अभ्यर्थियों की सूची भी ऑनलाइन देखी जा सकती है।
- निवास के आस पास शाला एवं उनसे संबंधित मैप में भी पोर्टल पर उपलब्ध किया गया है।
- मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक अपने मानदेय भुगतान की स्थिति और भुगतान पर्ची को GFMS Portal के माध्यम से कभी भी ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- GFMS Portal अपनी उपलब्ध और वरीयता को प्रबंध करने की सुविधा देता है। जिसके माध्यम से शिक्षण कार्य के लिए अपनी उपलब्धता को अपडेट कर सकते हैं।
- यह पोर्टल कैंडिडेट प्लेटफार्म पर आपको अपनी कक्षाओं शेड्यूल और असाइनमेंट को आसानी से प्रबंध करने की अनुमति देता है।
रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (बीएड और डीएड की डिग्री)
- बैंक पासबुक
- मोइली नंबर आदि
MP GFMS Portal 2024 पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको MP Guest Faculty Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट पर होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको नया पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको आवेदन पंजीयन हेतु दिशा निर्देश को पढ़कर आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- इस नए पेज पर आपको मांगी गई जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको मोबाइल पर OTP प्राप्त करने हेतु क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको नए पेज पर दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
- उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन का कंफर्मेशन मैसेज आएगा जिसमें एक यूजर आईडी और पासवर्ड होगा जिसे आपको अपने पास संभाल कर रखना होगा।
पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको MP Guest Faculty Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट पर होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- उसके बाद आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अंत में आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप MP GFMS पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर सैलरी स्लिप कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको MP Guest Faculty Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट पर होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको मानदेय भुगतान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको नीचे की ओर अतिथि शिक्षक मानदेय भुगतान प्रणाली के सेक्शन में भुगतान की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने मैसेज खुल जाएगा। जहां पर आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और कन्फर्म मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अंत में आपको View Salary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपके सामने GFMS Salary Slip से संबंधित संपूर्ण जानकारी खुलकर आ जाएगी।
MP GFMS Portal FAQs
GFMS Portal की फुल फॉर्म क्या है?
GFMS Portal की फुल फॉर्म Guest Faculty Management System है।
MP Guest Faculty Management System Portal को किसके द्वारा लांच किया गया है?
GFMS Portal को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया है।
MP GFMS Portal का क्या उद्देश्य है ?
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति, भुगतान, प्रबंधन, और ऑनलाइन पंजीकरण सुविधाएं प्रदान करके शिक्षा के स्तर में सुधार करना ताकि अधिक से अधिक बच्चे शिक्षित हो सकें।