Ladli Behna Yojana 12th Installment: इस दिन मिलेगा महिलाओं को 12वीं किस्त का पैसा

Ladli Behna Yojana 12th Installment: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे महिला अपने छोटे-मोटे खर्चे जैसे बच्चों के लिए किताबें खरीदना स्वयं के लिए साड़ी खरीदना घर के छोटे-मोटे सामान खरीदना आदि जैसे काम खुद ही कर सके। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में 11वीं किस्त का पैसा आ चुका है और अब महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। यदि आप लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। जैसे 12वीं किस्त कब आएगी, लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक कर आदि। इससे जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Ladli Behna Yojana 12th Installment

Ladli Behna Yojana 12th Installment 2024

लाड़ली बहना योजना की 12वी किस्त को लेकर मुख्यमंत्री जी ने बड़ी घोषणा की है। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहनों के खातों में 10 तारीख को 12वीं किस्त की 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इससे पहले इस योजना के तहत 11वीं की राशि 5 अप्रैल को जारी की गई थी। मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके अंतर्गत करोड़ों महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। जिससे महिलाएं अपने छोटे-मोटे खर्चे जैसे बच्चों के लिए किताबें खरीदना और स्वयं के लिए साड़ी खरीदना घर के लिए छोटे-मोटे सामान खरीदना आदि जैसे छोटे-मोटे काम खुद से ही निकल सके।

Ladli Behna Yojana Status

लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Ladli Behna Yojana 12th Installment
आरंभ की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
राज्य मध्य प्रदेश
वर्ष 2024
सूची चेक कैसे करें ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

10 मई को आएगी लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त

लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त महिलाओं के बैंक खाते में 10 मई को ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य की 1.25 करोड़ बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 1250 रूपये की आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। राज्य की महिलाएं घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती है और जान सकती है कि उनके बैंक खाते में 12वीं की राशि आएगी या नहीं। लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त आप ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं।

Ladli Behna Yojana 2024 के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए
  • आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से 59 वर्ष होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • राज्य की विवाहित महिला, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला आवेदन करने के लिए पात्र होगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • समग्र आईडी/सदस्य आईडी
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

Ladli Behna Yojana 12th Installment की लाभार्थी सूची कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ladli Behna Yojana 12th Installment की लाभार्थी सूची कैसे देखें?
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर आपको अपने जिले, तहसील, ब्लाक और गांव का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लाभार्थी सूची आ जाएगी।  
  • अब आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं अगर आपका नाम इस लाभार्थी लिस्ट में शामिल होगा तो आपको 12वीं किस्त का लाभ दिया जाएगा।

FAQs

Ladli Behna Yojana 12th Installment कैसे चेक करे?

लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। जिसकी जानकारी हमने अपने लेख में दे रखी है।

Ladli Behna Yojana 12th Installment की राशि महिलाओं के बैंक खाते में कब ट्रांसफर की जाएगी?

लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 10 मई 2024 को ट्रांसफर की जाएगी।  

Leave a Comment