लाडली बहना योजना फॉर्म कैसे भरें, MP Ladli Behna Yojana Form 2023

Ladli Behna Yojana Form:- लाडली बहना योजना की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को नर्मदा जयंती के अवसर पर जिले के बुधनी में आयोजित कार्यक्रम में की थी। इस योजना का लाभ राज्य की महिलाओं को प्राप्त होगा। प्रत्येक लाभार्थी को हर महीने उनके बैंक खातों में ₹1000 भेजे जाएंगे। Ladli Behna Yojana Form 5 March 2023 से भरे जाएंगे। यदि आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं तो इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज इत्यादि से जुड़ी समस्त जानकारी लाडली बहना योजना के बारे में इस लेख में आपको मिल जाएगी।

Ladli Behna Yojana MP Form 2023

MP Ladli Behna Yojana Form 2023

Ladli Behna Yojana की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को चाहे वह किसी भी जाति पंथ या संप्रदाय की हो प्रत्येक महीने ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी। राज्य के करीब एक करोड़ महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी। लाडली बहना योजना फॉर्म 5 मार्च 2023 से भरे जाएंगे। आवेदन भरने के लिए राज्य की महिलाओं को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। सरकारी अधिकारियों द्वारा गांव- गांव और वार्ड में जाकर आवेदन भरने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

MP Ladli Laxmi Yojana Certificate

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना फॉर्म के बारे में जानकारी

लेखLadli Behna Yojana Form
योजना का नामलाडली बहना योजना
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
कहां शुरू कीमध्य प्रदेश में
कब शुरू की28 जनवरी 2023, शनिवार
आवेदन प्रारंभ5 मार्च 2023
किसके लिए शुरू कीमहिलाओं के लिए
लाभआर्थिक
आवेदन की प्रक्रियाOffline

लाडली बहना योजना का उद्देश्य

लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इस योजना को शुरू करने के पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सभी गरीब व मध्यम वर्गीय महिलाएं इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। प्रत्येक महीने लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1000 भेजे जाएंगे यानी साल में ₹12000। योजना के तहत हर महिला को लाभ मिलेगा चाहे वह किसी भी जाति पंथ या समुदाय की हो।

MP Rojgar Portal

Ladli Behna Yojana MP लाभ व विशेषताएं

  • यह योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई है।
  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा।
  • लगभग एक करोड़ महिलाएं इस योजना के तहत लाभान्वित होंगी।
  • हर महिला को इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक महीने ₹1000 की राशि उनके बैंक खातों में मिलेगी।
  • सालाना₹12000 की आर्थिक सहायता प्रत्येक गरीब व मध्यम वर्गीय महिला को मिलेगी, चाहे वह किसी भी जाति, पंथ या समुदाय की हो।
  • योजना की घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की कि इस योजना के लिए 5 वर्षों में करीब 60000 करोड रुपए व्यय होने का अनुमान है।
  • इस वर्ष मार्च और अप्रैल महीने में योजना के आवेदन भरे जाएंगे।
  • जून महीने से महिलाओं को लाभ राशि मिलने लगेगी।

Ladli Behan Yojana Form की महत्वपूर्ण तिथियां

  • इस योजना के लिए आवेदन 5 मार्च से शुरू होंगे।
  • आवेदन March or April 2023 मैं भरे जाएंगे।
  • मई, 2023 मैं सभी लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली जाएगी।
  • जून 2023 से लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में लाभ मिलने लगेगा। 

लाडली बहना योजना की पात्रता मानदंड

लाडली बहना योजना के तहत नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को जो भी महिला पूरा करती है योजना का लाभ ले सकती है:

  • आवेदन करने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • गरीब वह मध्यम वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकते हैं चाहे वह किसी भी जाति पंथ या समुदाय से हो।
  • आवेदक के परिवार में कोई भी व्यक्ति आय कर ना देता हो।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ हर महिला को मिलेगा चाहे वह किसी अन्य योजना के तहत लाभ ले रहे हो।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Ladli Behna Yojana Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • Passport size photograph
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

MP लाडली बहना योजना फार्म आवेदन प्रक्रिया

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की के इस योजना के तहत आवेदन भरना 5 मार्च से प्रारंभ होगा। आवेदन भरवाने की पूरी तैयारी सरकार द्वारा कर ली गई है। आवेदक को आवेदन भरने के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। आवेदकों को किसी अधिकारी के दफ्तर के चक्कर काटने की भी आवश्यकता नहीं है। आवेदन भरवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव गांव और वार्ड में जाकर शिविर लगाए जाएंगे। महिलाओं को अपने नजदीकी शिविर में जाकर आवेदन फार्म भरना होगा। आवेदन करता को अपना नाम, पति का नाम, पारिवारिक आय इत्यादि जैसी जानकारी आवश्यक है।

Leave a Comment