Ladli Behna Yojana List:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए तथा प्रति वर्ष के हिसाब से 12000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कार्यों की जरूरतों में भी सहायता मिलेगी। लाडली बहना योजना लिस्ट में नाम शामिल होने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा। तो आज हम आपको Ladli Behna Yojana List से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे आर्टिकल पर अंत बने रहे।

Ladli Behna Yojana List 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए के रूप में तथा प्रति वर्ष 12000 रुपए के रूप में प्रदान की जाएगी। यह धनराशि लाभ्यर्थी बहनो के सीधे बैंक कहते में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार द्वारा 5 साल की अवधि के लिए 60 हज़ार करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। राज्य की जो इच्छुक महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो सरकार द्वारा आवेदन करने हेतु 25 मार्च 2023 से ग्राम पंचायत, वार्ड और आंगनवाड़ी केंद्रों में कैंप लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे।
लाडली बहना योजना लिस्ट में नाम शामिल होने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा। तभी उनको इस योजना का लाभ मिल सकेगा। लाडली बहन योजना लिस्ट जारी होने के बाद 10 जून 2023 से बहनों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता राशि आना आरंभ हो जाएगी। हर महीने की 10 तारीख को राज्य सरकार द्वारा लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी।
Ladli Bahna Yojana Certificate Download
लाडली बहना योजना लिस्ट के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Ladli Behna Yojana List |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
आर्थिक सहायता | 1000 रुपए प्रतिमाह, सालाना 12000 रुपए |
साल | 2023 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
Ladli Behna Yojana List का उद्देश्य
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य की निम्न वर्ग और गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। राज्य की सभी पात्र महिलाओ को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से हर माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी, इस हिसाब से महिलाओ को प्रति वर्ष 12000 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्राप्त हो सकेंगी। इस योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाली लाभ की राशि सभी पात्र हितग्राहियो के बैंक खातों में भेजी जाएगी। Ladli Behna Yojana के माध्यम से राज्य की सभी महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाएगा।
लाडली बहना योजना आवेदन की स्थिति देखें
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लिस्ट के लाभ
- राज्य की मध्यमवर्ग और गरीब महिलाओं को इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रति माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- हर साल मध्य प्रदेश की सभी महिलाओ को 12000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने हेतु प्रदान की जाएगी।
- लाड़ली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना को राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा संचालित किया जा रहा है।
- इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा अनुमानित योजना के अंतर्गत 5 वर्षों में 60,000 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ निम्न वर्ग की सभी बहनों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा, मध्य प्रदेश राज्य की सभी महिलाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाओ को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
Ladli Behna Yojana List 2023 की पात्रता
- आवेदक महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला निम्न वर्ग, मध्यमवर्ग एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हो।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
- लाडली बहना योजना लिस्ट के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आयु निर्धारित नहीं की गयी है।
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना
Ladli Behna Yojana List में शामिल होने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
लाडली बहना योजना लिस्ट चेक कैसे करें ऑनलाइन
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको अंतिम सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- सूची देखने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा
- स्क्रीन पर मौजूद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा
- इसके बाद आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा
- ओटीपी यहां दर्ज करना है एवं सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने लाडली बहन योजना लिस्ट आ जाएगी।
- अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- लाडली बहन योजना लिस्ट में नाम शामिल होने पर आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस प्रकार आप आसानी से लाडली बहन योजना लिस्ट देखने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।