Maharashtra Lek Ladki Yojana Online Apply, लेक लाडकी योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ, जरूरी दस्तावेज देखें
Hello Friends आज बहुत बहुत स्वागत है आपका हमारे इस आर्टिकल में | अगर आप महाराष्ट्र के निवासी है तो आपके के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना लाए है जिसे सुनकर आपको काफी ख़ुशी होगी | महारष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 2023 –2024 का बजट पेश करते हुए राज्य की गरीब लड़कियों की शिक्षा के लिए महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना 2023 का शुभारम्भ किया गया है | इस योजना के तहत राज्य की लड़कियों को 75,000 रूपये नगद मिलेंगे | अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है | तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Maharashtra Lek Ladki Yojana से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि लेक लड़की योजना 2023 के बारे में इसके लाभ ,पात्रता ,उद्देश्य ,आवेदन प्रक्रिया आदि | अगर आप लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Maharashtra Lek Ladki Yojana 2023
शिक्षा सभी का अधिकार है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सबसे महत्वपूर्ण छेत्रों में से एक है | शिक्षित महिला समाज के विकास में बहुत योगदान देती है | लेकिन कुछ माता – पिता आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण अपनी बच्चियों को नहीं पढ़ा पाए | इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने वर्ष 2023-2024 के बजट की घोषणा करते हुए बालिकाओ के सशक्तिकरण के लिए महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना का शुभारम्भ किया है | इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब बालिकाओ को शिक्षा के लिए 75000 रूपये नकद दिए जायेगे | पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओ को इसका लाभ मिलेगा | इसमें पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवार को बालिका के जन्म पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
Maharashtra Kishori Shakti Yojana
महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना 2023 Highlights
योजन का नाम | Maharashtra Lek Ladki Yojana |
आरम्भ की गई | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लांच की तारिक | 9 मार्च 2023 |
लाभार्थी | राज्य की बालिका |
Official website | जल्द लांच की जाएगी |
महाराष्ट्र सरकार द्वारा Lek Ladki Yojana के अंतर्गत बालिकाओ को मिलने वाली राशि
- बालिका के जन्म पर -5000 रूपये
- पहली कक्षा में प्रवेश पर – 4000 रूपये
- छठी कक्षा में प्रवेश पर – 6000 रूपये
- 11 वी कक्षा में प्रवेश पर – 11000 रूपये
तथा इस योजना के तहत लड़की को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर आगे की पढाई के लिए राज्य सरकार द्वारा 75000 रूपये दिए जायेगे साथ ही परिवहन प्रणाली का उपयोग करके राज्य भर में यात्रा पर 50% छूट के रूप महिलाओ के लिए अधिक रहत की घोषणा की है |
लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र 2023 का उद्देश्य
सरकार द्वारा लेक लड़की योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओ के लिए सुविधाएं उपलब्ध तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है | इस योजना के तहत गरीब परिवार की बालिकाओ को आर्थिक सहायता मिलेगी तथा इस धनराशि से उन्हें पढाई लिखाई के दौरान सहूलियत मिलेगी | महाराष्ट्र सरकार के महिला सशक्तिकरण के बड़े कदमो में इस योजना को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है |
Maharashtra Lek Ladki Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओ को लाभ मिलेगा |
- ऐसे कार्डधारक परिवार में अगर किसी लड़की जन्म होता है तो 5000 रूपये की सहायता दी जाएगी |
- इसके बाद जब बच्ची स्कूल जाने लगेगी तो पहली कक्षा में उसे 4000 रूपये सरकार की ओर से दिए जायेगे |
- जब लड़की बालिग़ यानि 18 साल की हो जाएगी तो उसे राज्य सरकार की ओर से 75 हज़ार रूपये दिए जायेगे |
महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना 2023 की पात्रता
- बालिका को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- लेक लड़की योजना का लाभ लेने के लिए पीले या नारंगी रंग काका राशन कार्ड होना चाहिए |
Lek Ladki Yojana के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- माता या लड़की के बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना की आवेदन प्रक्रिया
महाराष्ट्र में जिन परिवारों के पास पीले या नारंगी राशन कार्ड है उनको Lek Ladki Yojana का लाभ मिल सकेगा | आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कोई भी ऑफिशल वेबसाइट या ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम नहीं बताया गया है अभी तक | जैसे ही सरकार द्वारा कोई अधिकारिक वेबसाइट यह आवेदन करने का तरीका प्रदान किया जाता है तो हम आपको अपने स्लैब के माध्यम से जरूर बताएंगे कृपया हमसे जुड़े रहे |