झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता देखें

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana:- झारखंड राज्य सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को लाभ प्रदान करने हेतु झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी समुदायों की गरीब और ज़रूरतमंद महिलाओं को हर महीना वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओं को किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े और वित्तीय स्वतंत्रता और सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल सके। यदि आप झारखंड राज्य की महिला है और झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए आदि के बारे में जानने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana

Table of Contents

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गुरुवार को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का लाभ राज्य की लगभग 38 से 40 लाख महिलाओं मिल सकता है और सरकार द्वारा योजना पर सालाना करीब 4000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो सकते हैं।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के अंतर्गत बिना किसी भेदभाव के राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बहन बेटियों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए चंपई सोरेन की सरकार 1 जुलाई से मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगी। इस योजना का लाभ राज्य की 25 से 50 साल की गरीब महिलाओं को दिया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी।

अबुआ आवास योजना

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा 
लाभार्थीराज्य की महिलाएं 
उद्देश्यमहिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य पोषण स्तर में सुधार करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना 
संबंधित विभागमहिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग 
लाभ1000 रुपए प्रतिमाह 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी 

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी वर्ग की कमजोरी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओं की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार हो सके। और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। ताकि परिवार में महिलाओं की निर्णायक होने का सुनिश्चित की जा सके। सरकार इस योजना के बारे में जागरूकता फैलाएगी ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

कैंप लगाकर लाभुकों से लिया जाएगा आवेदन

वहीं, सूत्रों ने बताया कि जुलाई से पूरे झारखंड में कैंप लगाकर लाभुकों से आवेदन लिया जा सकता है इसलिए आपको कैंप में जाकर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने पर झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के तहत आपके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस योजना के तहत अगस्त से राशि वितरित की जा सकती है। अनुमान के मुताबिक, राज्य की 38 से 40 लाख महिलाएं उक्त योजना के दायरे में आ सकती हैं। जबकि योजना पर सालाना करीब 4000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो सकते हैं।

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना

1 जुलाई से लिए जाएंगे आवेदन

झारखंड राज्य की गरीब महिलाओं को मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए चंपई सोरेन की सरकार 1 जुलाई से मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन  योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगी। राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरमंद महिलाएं 1 जुलाई से इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती है।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य की महिलाओं को लाभ प्रदान करने हेतु झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का लाभ राज्य की लगभग 38 से 40 लाख महिलाओं दिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना पर सरकार के खजाने से सालाना करीब 4000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हो सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत 1 जुलाई से आवेदन लिए जाएंगे।
  • जबकि अगस्त माह से आर्थिक सहायता राशि मिलने की उम्मीद है।
  • झारखंड महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

सर्वजन पेंशन योजना

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए पात्र राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाएं मानी जाएगी।
  • महिला के परिवार में से कोई भी सदस्य आयकर दाता न हो।
  • महिला का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा की गई है। अभी तक झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना कि कोई भी आधिकारिक वेबसाइट घोषित नहीं की गई जिसके कारण यह अनुमान लगाना अत्यंत कठिन है कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन होगी। लेकिन जल्द ही जैसे झारखण्ड सरकार द्वारा इस योजना के आवेदन संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है। तो हम अपको अपने इस लेख के माध्यम आवश्यक बातएंगे। तो आप हमारे आर्टिकल से जुड़े रहे।

FAQs

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा शुरू किया गया है।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के अंतर्गत कितने रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी?

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के अंतर्गत सभी समुदाय वर्ग की बहन बेटियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन योजना का उद्देश्य क्या है ?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Leave a Comment