Mukhyamantri Gharelu Vidyut Anudan Yojana Application Form 2023, राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलू विद्युत अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें, लाभ एवं पात्रता
मुख्यमंत्री घरेलू विद्युत अनुदान योजना की शुरुआत राजस्थान विद्युत विभाग द्वारा की गई है। इस योजना के तहत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी। 50 unit तक बिजली उपयोग करने पर शून्य बिल आएगा। यदि आप राजस्थान के निवासी हैं और अशोक गहलोत सरकार द्वारा चलाई जा रही Gharelu Vidyut Anudan Yojana के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख में हमने स्पष्ट रूप से बताया है कि बिजली बिल पर कितना अनुदान दिया जाएगा।

Mukhyamantri Gharelu Vidyut Anudan Yojana 2023
मुख्यमंत्री घरेलू विद्युत अनुदान योजना की शुरुआत अशोक गहलोत सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2022 से की गई थी। इस योजना के तहत विद्युत विभाग द्वारा घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर अनुदान प्राप्त होगा। घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 50 यूनिट तक बिजली उपभोग करने पर कोई बिल नहीं भरना होगा। 50 यूनिट से अधिक विद्युत करने पर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी। इस योजना से राज्य के करीब एक करोड़ 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
Rajasthan Work From Home Yojana
मुख्यमंत्री घरेलू विद्युत अनुदान योजना Highlights
योजना का नाम | Mukhyamantri Gharelu Vidyut Anudan Yojana |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत |
विभाग | विद्युत विभाग राजस्थान |
कब शुरू की | 1 अप्रैल 2022 |
कहां शुरू की | राजस्थान में |
किसके लिए शुरू की | नागरिकों के लिए |
उद्देश्य | विद्युत बिल अनुदान |
लाभ | विद्युत बिल में राहत |
आधिकारिक वेबसाइट | energy.rajasthan.gov.in |
Gharelu Vidyut Anudan Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री घरेलू विद्युत ऊर्जा योजना को शुरू करने के पीछे अशोक गहलोत सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को बिजली बिल में राहत पहुंचाना है। इस योजना के तहत सरकार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में अनुदान प्रदान करेगी। 50 यूनिट तक बिजली के उपभोग पर कोई बिल नहीं देना होगा और इससे अधिक उपभोग करने पर अनुदान मिलेगा।
Mukhyamantri Gharelu Vidyut Anudan Yojana के लाभ व विशेषताएं
- यह योजना विद्युत विभाग राजस्थान द्वारा चलाई गई है।
- योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2022 से की गई थी।
- वित्तीय वर्ष 2022 23 की बजट घोषणा में विद्युत विभाग द्वारा इस योजना के संचालन के लिए आदेश जारी किए गए थे।
- राज्य के करीब 80 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल 0 हो गए हैं।
- इस योजना से राज्य के करीब एक करोड़ 23 लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा।
- 6295 करोड़ रुपए का सालाना भार ऊर्जा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
- ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि दिसंबर 2022 तक कुल एक करोड़ 23 लाख 62 हजार 574 घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 3972 करोड रुपए का अनुदान दिया गया।
- 38 लाख 89 हजार 156 घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल वित्तीय वर्ष 2022 23 में दिसंबर महीने तक 0 आया।
मुख्यमंत्री घरेलू विद्युत अनुदान योजना के तहत अनुदान राशि
- 50 यूनिट तक बिजली उपभोग करने पर सभी श्रेणी की घरेलू उपभोक्ताओं से विद्युत खर्च, फिक्स चार्जेंज, इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी, फ्यूल सरचार्ज आदि सब माफ होंगे व बिजली बिल शून्य राशि का होगा।
- 150 यूनिट तक बिजली खर्च पर 3 रुपए प्रति यूनिट का बिजली खर्च पर अनुदान देय होगा।
- 150 से 300 यूनिट तक बिजली उपभोग पर 2 रुपए प्रति यूनिट का बिजली खर्च पर अनुदान देय होगा।
- उन्होेंने बताया कि 300 यूनिट से अधिक विद्युत उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को भी स्लेब के अनुसार छूट का लाभ दिया जाएगा।