Saur Krishi Aajeevika Yojana 2023: SKAY पंजीकरण फॉर्म, लाभ एवं पात्रता

Saur Krishi Aajeevika Yojana Online Registration @ skayrajasthan.org.in | राजस्थान सौर कृषि आजीविका योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट के लिए रजिस्ट्रेशन करें | SKAY Yojana Panjikaran

सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं| जिसके लिए सरकार द्वारा  किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं| इन्ही योजनाओं में से राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के लिए सौर कृषि आजीविका योजना को शुरू किया गया है| इस योजना के माध्यम से किसान अपनी बंजर और अनुपयोगी ज़मीन पर सोलर प्लांट लगवाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकतें हैं| आज हम आपको किसानों से जुड़ी इस योजना से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं| लेकिन इसके लिए आपको  सबसे पहले हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ना होगा| तभी आप Saur Krishi Aajeevika Yojana से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी को प्राप्त कर पायंगे |

Saur Krishi Aajeevika Yojana

Saur Krishi Aajeevika Yojana 2023

सौर कृषि आजीविका योजना के पोर्टल का शुभारम्भ 17 अक्टूबर 2022 को ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी द्वारा किया गया था| राज्य के किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार ने इस योजना को शुरू किया हैं| Saur Krishi Aajeevika Yojana के माध्यम से किसान भाई अपनी बंजर और अनुपयोगी ज़मीन पर सोलर प्लांट लगवा सकतें हैं| साथ ही इन ज़मीनों का किराया भी राजस्थान सरकार द्वारा दिया जायेगा जिससे की उनकी आय में वृद्धि हो सकें| सौर कृषि आजीविका योजना के द्वारा बिजली उत्पादन को आस पास के इलाकों में भी सप्लाई किया जायेगा| जिससे बिजली के खर्च में भी बहुत बचत होगी और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बिजली उत्पादन में भी किया जा सकता है | सरकार द्वारा इस योजना के साथ जुड़ने के लिए एक पोर्टल भी तैयार किया गया है | जिसके अंतर्गत किसान अपना रजिस्ट्रैशन करके तथा अपने दस्तावेज़ को अपलोड करवाकर अंशदान दे सकतें है |

Pradhan Mantri Solar Panel Yojana

सौर कृषि आजीविका योजना Key Highlights

योजना का नामSaur Krishi Aajeevika Yojana
किसके द्वारा शुरू हुईऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी
लाभार्थीराज्य के किसान
राज्यराजस्थान
उद्देश्यबंजर एवं अनुपयोगी ज़मीन पर सोलर पंप की सुविधा
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन

कुसुम योजना

Saur Krishi Aajeevika Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बंजर और बेकार ज़मीन के मालिक और किसानों को कंपनी के साथ जोड़ना हैं| इस योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा प्लांट लगाने वाली कंपनियां सीधे किसानों के साथ जुड़ सकती हैं| साथ ही कम्पनियाँ इसकी मदद से ज़मीनों पर लीज लेकर सौर ऊर्जा सयंत्र लगाएंगी| राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के  किसानों को आर्थिक सुविधा प्रदान करके उनकी आय को बढ़ाना हैं| जिससे की उनके जीवन स्तर में बदलाव किया जा सकें|

सौर कृषि आजीविका योजना की पात्रता

  • किसान का आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होना चाहिए|
  • आवेदक कम से कम 1 हेक्टयेर एकल ज़मीन को पंजीकृत करा सकतें हैं|
  • सब स्टेशन से बंजर भूमि की दूरी 5 किमी से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए|
  • भूस्वामियों के समूह मामलें में समूह द्वारा किसी एक नामाकिंत व्यक्ति के पक्ष में ही उचित मुख्तारनामा किया जायेगा|
  • इस योजना के अंतर्गत कोई भी सौर ऊर्जा विकासकर्ता अपना पंजीकरण करवा सकता है|

Saur Krishi Aajeevika Yojana के महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • किसान का भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र 
  • किसान के खेत की खतौनी के कागज़ात  
  • फोटो पासपोर्ट साइज़

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना

सौर कृषि आजीविका योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा सयंत्र लगवाने के लिए कैसे करे रजिस्ट्रेशन

  • इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक को पोर्टल पर किसान लॉगिन व डेवलपर लॉगिन में से ऑप्शन चुनकर रजिस्टर के बटन पर क्लिक करके मोबाइल नंबर नाम और ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना हैं|
सौर कृषि आजीविका योजना
  • पंजीकरण करते समय आपको 5900 की फीस को जमा करना होगा|
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद अब आपको यूज़र आईडी और ओटीपी को प्राप्त करके लॉगिन करना होगा|
  • इसके बाद आगे की जो प्रक्रिया हैं वो किसान और डेवलपर दोनों के लिए अलग अलग तरह की होगी|
  • लॉगिन करने के बाद अब आपको लिस्ट में उपयुक्त 33/11 सब स्टेशन का चयन करना हैं|
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फार्म खुल जायेगा|
  • अब आपको अपने ज़रूरी दस्तावेज़ को अपलोड करने के बाद पंजीकरण शुल्क 1180 रूपए का भुक्तान करना हैं|
  • भूमि डिस्कॉम द्वारा आवेदन की  जाँच करने के बाद भूमि का सत्यापन किया जायेगा|  

Leave a Comment