मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता

Mukhyamantri Kisan Mazdoor Jeevan Suraksha Yojana:- हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों, खेतीहर मजदूरों, मार्केट यार्ड में काम करने वाले मजदूरों को कृषि मशीनरी पर कार्य करने के दौरान मृत्यु या अंगहानि होने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे और 65 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को लाभ मिल सकेगा। यदि आप हरियाणा राज्य के नागरिक है और मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम आपको योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Mukhyamantri Kisan Mazdoor Jeevan Suraksha Yojana

Table of Contents

Mukhyamantri Kisan Mazdoor Jeevan Suraksha Yojana 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह जी ने राज्य किसानों को सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत कृषि कार्य करते समय किसी किसान की दुर्घटना से मृत्यु होने पर 37,500 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। हरियाणा सरकार के माध्यम से हर वर्ग के नागरिको के लिए योजनाएं आरम्भ करके उन सभी को लाभ दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, दिहाड़ीदार मजदूरों, रेहड़ी-फड़ी वालों सहित तमाम लोगों के लिए अलग-अलग योजनाएं आरम्भ करके उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है।

हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Kisan Mazdoor Jeevan Suraksha Yojana
आरंभ की गईमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के द्वारा
लाभार्थीहरियाणा राज्य के किसान
उद्देश्यराज्य के नागरिको को 5 लाख रुपए की सहायता प्रदान करना
राज्यहरियाणा
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hsamb.org.in/farmers-welfare-scheme

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को या उनके परिवार को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत सरकार काम करते समय किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 5 लाख रुपए सहायता के रूप में दिए जाएगे। हमारे देश में किसान व खेतिहर मजदूर रात दिन खेतों में काम करते हैं, जिसके तहत उन किसानों कई तरह दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जिसको देखते हुए हरियाणा सरकार के मुख्य मंत्री जी ने इस योजना की घोषणा की है।

चिरायु योजना हरियाणा

Mukhyamantri Kisan Mazdoor Jeevan Suraksha Yojana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह जी ने राज्य किसानों को सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया है।
  • इस योजना के अंतर्गत कृषि कार्य करते समय किसी किसान की दुर्घटना से मृत्यु होने पर 37,500 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • हरियाणा सरकार के बाधयम से शुरू की गई किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत अगर रीढ़ की हड्डी टूट जाती है या स्थायी अशक्तता होने पर 2,50,000 रुपए की मदद मिलगी।
  • मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के द्वारा दो अंग भंग होने पर या स्थायी गंभीर चोट होने पर 1,87,500 रुपए की सहायता मिलेगी।
  • इस योजना के द्वारा यदि एक अंग भंग होने या स्थायी चोट लगने पर 1,25,000 रुपए की मदद मिल सकेगी।
  • अगर पूरी उंगली काट जाती है तो, 75 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • इस योजना के द्वारा आंशिक उंगली भंग होने पर 37 हजार रुपये सरकार के माध्यम से दिए जाएगे।
  • यह राशि लाभार्थी के डायरेक्ट बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु और 65 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को लाभ मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन करने के लिए किसान को हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 10 साल से कम या 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

हरियाणा मुख्यमंत्री दयालु योजना

आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक   

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संगलन करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको यह फॉर्म संबंधित मार्केट कमेटी के सचिव के पास जाकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप योजना के अंतर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

FAQs

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह जी के द्वारा शुरू किया गया है।

Mukhyamantri Kisan Mazdoor Jeevan Suraksha Yojana के अंतर्गत किसान की दुर्घटना के दौरान मृत्यु होने पर कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी?

इस योजना के अंतर्गत किसान की दुर्घटना के दौरान मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment