MP Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ लोगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थल की निशुल्क यात्रा देने के लिए लिए 2012 में इस योजना का शुभारंभ किया गया था। MP Mukhymantri Teerth Darshan Yojana के तहत राज्य के वरिष्ठ लोगों को यात्रा के समय विभिन्न प्रकार की सहायता दी जाएगी और उनकी देखभाल से संबंधित सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। जिनकी उम्र 60 साल होगी वह देश में तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल में फ्री में जा सकेंगे।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यदि आपके परिवार में कोई 60 साल से ऊपर का बुजुर्ग है तो आप उसे इस योजना का लाभ प्राप्त करवा सकते हैं। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Table of Contents
MP Mukhymantri Teerth Darshan Yojana 2023
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को अर्थात राज्य के बुजुर्ग को जिनकी आयु 60 वर्ष हो गई है या उससे ऊपर है। उन्हें तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल की निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। मध्यप्रदेश शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से अनुबंधित इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा तीर्थ यात्रा के समय सहायता दी जाएगी। जैसे रुकने की व्यवस्था, खाने-पीने की सामग्री, बस से यात्रा आदि।
Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, 60 वर्ष से अधिक आयु के एकल तीर्थयात्री एवं 60 प्रतिशत विकलांग नागरिक अपने साथ देखभाल हेतु एक सहायक भी ले जा सकते हैं। अगर राज्य का कोई वरिष्ठ नागरिक किसी समूह जतथा के रूप में यात्रा कर रहा है तो तीन चार व्यक्ति के साथ एक सहायक भी शामिल हो सकता है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhymantri Teerth Darshan Yojana |
आरंभ की | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
विभाग | धार्मिक न्याय और धर्मस्व विभाग |
उद्देश्य | प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा प्रदान करना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के 60 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक |
लाभ | 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक के साथ एक सहायक शामिल हो सकता है |
श्रेणी | मध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
अधिकारिक वेबसाइट | http://dharmasva.mp.gov.in/ |
Mukhymantri Teerth Darshan Yojana का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के 60 वर्ष के बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल की निशुल्क यात्रा कराना है। क्योंकि वरिष्ठ नागरिक जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं और उनका यह सपना अधूरा रह जाता है। उनके सपने को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरंभ किया गया है। वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष हो चुकी है वह निशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तीर्थ यात्रा में यात्रियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जैसे – खाने-पीने की सामग्री, रुकने की व्यवस्था, बस से यात्रा तक अन्य सुविधाएं। तीर्थ यात्रा पर आवेदक अपने साथ एक सहायक को भी ले जा सकता है।
MP Mukhymantri Teerth Darshan Yojana के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएं
- खाने-पीने की सामग्री
- विशेष रेल से यात्रा
- रुकने की व्यवस्था
- जहां आवश्यक हो बस से यात्रा
- गाइड एवं अन्य सुविधाएं।
एमपी तीर्थ दर्शन योजना 2023 के अंतर्गत उपलब्ध तीर्थ स्थल
(अ) परिशिष्ट (एक) –
- हरिद्वार
- अमरनाथ
- शिर्डी
- वैष्णो देवी
- श्री बद्रीनाथ
- श्री केदारनाथ
- श्री द्वारकापुरी
- तिरुपति
- जगन्नाथ पुरी
- अजमेर शरीफ
- गया
- अमृतसर
- काशी (वाराणसी)
- रामेश्वरम
- श्रवणबेलगोला
- सम्मेद शिखर
- वेलांकन्नी चर्च (नागपट्टनम)।
(17- अ ) श्री रामदेवरा, जैसलमेर गंगासागर –
- गिरनार जी
- पटना साहिब
- कामाख्या देवी
- मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल – मैहर, चित्रकूट, उज्जैन, श्री राम राजा मंदिर, ओरछा, महेश्वर, ओमकारेश्वर और मुंडवारा।
(ब) परिशिष्ट (दो) –
- द्वारका – सोमनाथ
- हरिद्वार – ऋषिकेश
- तिरुपति – श्री कालहस्ती
- रामेश्वरम – मदुरई
- पूरी – गंगासागर
- अमृतसर – वैष्णो देवी
- गया – काशी।
कलेक्टर द्वारा की जाने वाली व्यवस्था
- यात्रियों का चयन करना
- पत्र प्राप्त करवाना
- यात्रा के लिए सुरक्षा कर्मी की तैनाती करना
- स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक की व्यवस्था करना
- शासकीय अधिकारी/कर्मचारी की अनुरक्षक के रूप में ड्यूटी करना
- यात्रियों को प्लेटफार्म से विशेष ट्रेन में बैठाना
- यात्रियों का टिकट वितरण करवाना।
MP Mukhymantri Teerth Darshan Yojana के कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
- आवेदन पत्र को आवेदक द्वारा हिंदी में भरा जाना होगा।
- MP Mukhymantri Tirth Darshan Yojana के तहत आवेदक को आवेदन पत्र पर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाना होगा।
- इस योजना के तहत आवेदक द्वारा आपात स्थिति के लिए किसी संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा निवास का पता प्रदान करना आवश्यक है।
- यात्रा के दौरान मादक पदार्थ तथा ज्वलनशील पदार्थ ले जाना मना है।
- कोई भी बहुमूल्य रतन, आभूषण आदि साथ ले जाना यात्रा में वर्जित होगा।
- यात्रियों द्वारा यात्रा के दौरान संपर्क अधिकारी का पालन करना आवश्यक है।
- तीर्थ यात्रियों से यह निवेदन भी है कि यात्रा के दौरान कोई भी ऐसा आचरण ना करें जिससे राज्य की छवि खराब हो।
- यात्रियों को परिचय पत्र अपने साथ ले जाना आवश्यक है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्रता
- मध्य प्रदेश का मूल निवासी तीर्थ दर्शन के लिए पात्र होगा।
- आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- 60 साल से ऊपर आवेदक की आयु होनी आवश्यक है।
- यदि आवेदक महिला है तो उसे 2 साल की अर्थात 58 साल की उम्र होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत आवेदक ने इससे पहले तीर्थ यात्रा ना की हो।
- विकलांग 60 प्रतिशत व्यक्तियों के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
- पति-पत्नी तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक है तो केवल एक व्यक्ति के पात्रता पूरी होने पर दोनों तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे।
- यात्री का शारीरिक तथा मानसिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है।
- वह निम्नलिखित में से किसी भी रोग से पीड़ित ना हो।
- कार्डियक
- टी.बी
- मानसिक व्याधि
- संक्रमण
- कुष्ठ रोग
- स्वास में अवरोध संबंधी बीमारी
- कोरोनरी थ्रांबोसिस
- कोरोनरी अपर्याप्त
Teerth Darshan Yojana सहायक हेतु पात्रता
- 60 प्रतिशत विकलांग नागरिक को एक केयरटेकर साथ ले जाने की पात्रता होगी।
- सामूहिक रूप से यात्रा पर एक सहायक ले जाने की पात्रता होगी।
- जिनकी आयु 60 साल से ऊपर है ऐसे एकल तीर्थ यात्री इस योजना के पात्र होंगे।
एमपी तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
Mukhymantri Teerth Darshan Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको संचालनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मध्य प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको नीचे की ओर “आवेदन पत्र देखें और डाउनलोड करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- जिसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र आ जाएगा।
- अब आप को प्रिंट के आइकन पर क्लिक करके इसका प्रिंट निकाल लेना होगा।

- प्रिंट निकालने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म पूरी तरह से तैयार करके एक बार जांच कर लेनी होगी।
- और उसके बाद अपने तहसील या उपतहसील, नगर निगम, नगर पालिका, जनपद, पंचायत कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
परिपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Form Download करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको परिपथ डाउनलोड करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने परिपत्र खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपका परिपत्र डाउनलोड हो जाएगा।
तीर्थ यात्रा की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको यात्रा का विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको तीर्थ यात्रा की सूची देखें कि ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर तीर्थ यात्रा की पूरी सूची दिखाई देगी।
- अब आप सूची में से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनका विवरण
- सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको यात्रा का विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनका विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आप स्टेशन जहां से संबंधित जिलेके यात्री बैठेंगे उनका विवरण देख सकेंगे।
आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको डैशबोर्ड्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको समरक आईडी दर्ज करनी होगी।

- आईडी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन की स्थिति देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
