Pradhan Mantri Karm Yogi Mandhan Yojana:- केंद्र सरकार द्वारा छोटे दुकानदारों, व्यापारियों के लिए Pradhan Mantri Karm Yogi Mandhan Yojana 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत देश के छोटे दुकानदार व व्यापारी जो GST के तहत पंजीकृत है। और जिन का वार्षिक कारोबार 1.5 करोड़ है। उन्हें इस योजना के तहत लाभार्थी के रूप में स्वीकार किया जाएगा। तथा उन्हें 60 साल की उम्र के बाद 3000 रूपये की धनराशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। यदि आप भी केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे ; इसके बारे में , उद्देश्य, इसके लाभ, दस्तावेज़ ,आवेदन प्रक्रिया आदि इन सभी के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज पर अंत तक बने रहे।

Pradhan Mantri Karm Yogi Mandhan Yojana 2023
केंद्र सरकार द्वारा देश के छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों को लाभ प्रदान करने के लिए Pradhan Mantri Karm Yogi Mandhan Yojana 2023 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से GST के तहत पंजीकृत व्यापारियों को लाभवंतित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत व्यक्ति को सरकार द्वारा 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रूपये की राशि हर महीने पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। तथा यह पेंशन प्राप्त करने के लिए व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु से पहले हर महीने प्रीमियम का भुगतान करना होगा। जिसमें 18 वर्ष की उम्र वालों को 55 रूपये का प्रीमियम हर महीने देना होगा। तथा 40 वर्ष की उम्र वालों को अधिकतम 200 रूपये का प्रीमियम हर महीने प्रदान करना होगा।
पीएम कर्म योगी मानधन योजना के तहत पेंशन के रूप में प्राप्त राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। ये धनराशि लाभार्थियों के बैंक खाते में तभी भेजी जाएगी जब लाभार्थियों ने बैंक खाते को आधार कार्ड से जोड़ा हो। छोटे व्यापारी और व्यापारी जिनकी 60 वर्ष की आयु के बाद कोई आय सहायता नहीं है, वे इस योजना के माध्यम से प्राप्त पेंशन से अपना जीवन यापन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | PM Karam Yogi Mandhan Yojana |
आरम्भ क गई | पीएम नरेंद्र मोदी |
लॉन्च की तारीख | 31 मई |
नामांकन शुरू करें | शीघ्र उपलब्ध |
नामांकन की अंतिम तिथि | अभी घोषित नहीं किया गया है |
लाभार्थी | छोटे व्यापारी और दुकानदार |
लाभ | 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रु |
लाभार्थी की संख्या | 3 करोड़ रु |
आवेदन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://maandhan.in/ |
PM Karm Yogi Mandhan Yojana का उद्देश्य
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य हमारे देश के छोटे व्यापारी या छोटे दुकानदार, जो बुढ़ापे में अपनी दुकानें चलाने में असमर्थ हैं, और आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। उन्हें जीवन यापन करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे छोटे दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और व्यापारियों को सरकार प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना के माध्यम से 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3000 रुपये की पेंशन देकर वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना के लिए प्रीमियम
Entry Age | Superannuation Age | Member’s monthly contribution (Rs) | Central Govt’s monthly contribution (Rs) | Total monthly contribution (Rs) |
(1) | (2) | (3) | (4) | (5)= (3)+(4) |
18 | 60 | 55 | 55 | 110 |
19 | 60 | 58 | 58 | 116 |
20 | 60 | 61 | 61 | 122 |
21 | 60 | 64 | 64 | 128 |
22 | 60 | 68 | 68 | 136 |
23 | 60 | 72 | 72 | 144 |
24 | 60 | 76 | 76 | 152 |
25 | 60 | 80 | 80 | 160 |
26 | 60 | 85 | 85 | 170 |
27 | 60 | 90 | 90 | 180 |
28 | 60 | 95 | 95 | 190 |
29 | 60 | 100 | 100 | 200 |
30 | 60 | 105 | 105 | 210 |
31 | 60 | 110 | 110 | 220 |
32 | 60 | 120 | 120 | 240 |
33 | 60 | 130 | 130 | 260 |
34 | 60 | 140 | 140 | 280 |
35 | 60 | 150 | 150 | 300 |
36 | 60 | 160 | 160 | 320 |
37 | 60 | 170 | 170 | 340 |
38 | 60 | 180 | 180 | 360 |
39 | 60 | 190 | 190 | 380 |
40 | 60 | 200 | 200 | 400 |
Pradhan Mantri Karm Yogi Mandhan Yojana के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के छोटे कारोबारी तथा व्यापारियों को शामिल किया गया है।
- योजना 50% सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना है।
- इस योजना का लाभ व्यक्ति के 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद प्रदान किया जाएगा।
- आवेदक के 60 वर्ष की उम्र के बाद 3000 रुपये की धनराशि पेंशन के रूप में प्रतिमाह प्रदान की जाएगी।
- जीवन बीमा निगम योजना के तहत एक नोडल कंपनी के रूप में कार्य करेगी।
- योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना 2023 की पात्रता
- आवेदक को भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
- भारत से व्यापार बाहर करने वाले छोटे कारोबारी तथा व्यापारी इस योजना के अंतर्गत लाभ नहीं उठा सकते हैं।
- योजना का लाभ लेने के लिए देश के छोटे कारोबारी और छोटे दुकानदार ही आवेदन कर सकते है।
- योजना के अंतर्गत केवल वही लोग आवेदन कर सकेंगे जो कारोबार या फिर व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और जिनका टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपए से कम है।
Karm Yogi Mandhan Yojana 2023 के दस्तावेज़
- आवेदक का आधार कार्ड
- मूल निवास का प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साईज कि फोटो
- GST पंजीकरण कि सख्या आदि
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना की आवेदन प्रक्रिया
- प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा।
- सभी जरूरी दस्तावेज सहित नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाएं तथा CSC एजेंट के पास अपने सभी दस्तावेज जमा कर दे , अब इसके पश्चात जन सेवा केंद्र अधिकारी द्वारा आपका ऑनलाइन फार्म भरा जाएगा।
- तथा आवेदन पत्र भरने के पश्चात आपको फाइनल रूप से जमा किया गयाआवेदन पत्र प्राप्त होगा उसको भविष्य के लिए संभाल कर रखें तथा योजना के सभी लाभों को प्राप्त करें।