Mission Prerna Portal UP 2024 Login, Registration @ prernaup.in | प्रेरणा पोर्टल यूपी

Mission Prerna Portal UP: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में Mission Prerna Portal UP का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को प्रारंभिक कौशल प्रदान किया जायेगा। ताकि राज्य में सरकारी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले बच्चे ज्ञान और कुशलता से परिपूर्ण हो सके। यदि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मजबूत बनेगी तो उनकी माध्यमिक एवं उच्च स्तर की शिक्षा भी सुचारू ढंग से हो पाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से बच्चों में स्किल का विकास किया जाएगा। यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के छात्र हैं और उत्तर प्रदेश मिशन प्रेरणा पोर्टल के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। जैसे मिशन प्रेरणा पोर्टल क्या है, इसका उद्देश्य तथा लाभ आदि के बारे में जानने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

prernaup.in

Table of Contents

Mission Prerna UP 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी द्वारा 2 सितम्बर 2019 को राज्य की बेसिक शिक्षा के स्तर में वृद्धि लाने के लिए प्रेरणा पोर्टल यूपी का शुभारंभ किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के 16 लाख सरकारी विद्यालयों के बच्चों को लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के बच्चों को प्रारंभिक कौशल प्रदान करना है। Mission Prerna Portal के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के कक्षा 1-5 के बच्चों के लिए मौलिक शिक्षा प्रदान कराई जाएगी। राज्य के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने और शिक्षकों को सम्मान देने के लिए Prerna Portal UP को विकसित किया गया है।

पोर्टल के अंतर्गत सरकार बच्चों को समझा कर पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें मूलभूत गणित की गणना की क्षमता की तरफ भी आकर्षित करती है। सरकार द्वारा बच्चों को कौशल विकास के साथ-साथ उनके बुनियादी गणित गणना करने की क्षमता में भी वृद्धि की जाएगी।

यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना

मिशन प्रेरणा पोर्टल यूपी की पूरी जानकारी

पोर्टल का नामMission Prerana Portal UP
शुरू किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
उद्देश्यप्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि करना
लाभार्थीराज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चे
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटprernaup.in

prernaup.in का उद्देश्य

Mission Prerna Portal का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बच्चों को उच्च गुणवत्ता के साथ प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है। पोर्टल की सहायता से प्रदेश सरकार ऐसे बच्चों को प्रारंभिक कौशल प्रदान करेगी, जो राज्य के सरकारी विद्यालय में विद्या ग्रहण कर रहे हैं। इस पोर्टल के अंतर्गत केवल 1-5 कक्षा के छात्रों को ही शामिल किया जायेगा। प्रारम्भिक शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि करने के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाई की तरफ आकर्षित करना भी है। राज्य सरकार द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से प्राइमरी शिक्षा स्तर में डिजिटल माध्यम से सकारात्मक सुधार लाया जा सकेगा। आने वाले समय में प्रेरणा पोर्टल माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने में कारगर साबित होगी।

UP Scholarship

मिशन प्रेरणा पोर्टल 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी द्वारा 2 सितम्बर 2019 को राज्य की बेसिक शिक्षा के स्तर में वृद्धि लाने के लिए प्रेरणा पोर्टल यूपी का शुभारंभ किया गया था।
  • राज्य सरकार द्वारा बच्चों के कौशल एवं प्रश्नों को हल करने की विकास की क्षमता में वृद्धि करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • प्रेरणा पोर्टल यूपी को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यूपी के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को उच्च गुणवत्ता के साथ शिक्षा मुहैया करवाना है।
  • ताकि राज्य के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्राइवेट स्कूलों की जगह सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित किया जा सके।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत केवल कक्षा 1 से 5 के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।
  • प्रेरणा पोर्टल यूपी से राज्य के लगभग 1.6 लाख सरकारी विद्यालयों के बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • छात्रों को प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से बिल्कुल निशुल्क सेवाएं एवं सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान की जाएगी।

UP Free Laptop Yojana

Mission Prerna Portal UP के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल यूपी की अधिकारिक वेबसाइट i.e. prernaup.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
prernaup.in
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
prernaup.in
  • जैसे यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

PM SHRI Yojana

Mission Prerna UP शिक्षकों के पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल यूपी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Bank Data Upload के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Teacher Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Teacher Sing Up पेज खुल कर आ जाएगा।
Teacher Login for Prerna Portal UP
  • इसके बाद आपको इस पेज पर अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Bank Upload के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर इसके बाद आप को Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप शिक्षक के रूप में अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

मिशन प्रेरणा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मिशन प्रेरणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा।
  • उसमे आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • अंत में आपको प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक कर होगा।

Mission Prerna UP के तहत छात्र कॉर्नर की जानकारी

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल यूपी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Student Corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ई पाठशाला, सीखने की सामग्री और लर्निंग मटेरियल में से किसी एक ऑप्शन को चुनना होगा।
  • यदि आप ई पाठशाला का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको अध्यायों की व्याख्या एवं समाधान पर पहुंचाने के लिए कक्षा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • और अगर आप पाठ्य सामग्री देखना चाहते हैं तो आपको कक्षा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको कक्षा के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर दिनांक अनुसार हर दिन की शिक्षण सामग्री दिखाई देगी।
  • आपको अपनी रूचि के अनुसार विषय के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने सभी लर्निंग मटेरियल जैसे ऑडियो, वीडियो, किताबे, पोस्टर, दस्तावेज आदि आ जाएंगे।
  • यदि आप लर्निंग मटेरियल के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपको अपनी कक्षा विषय एवं टॉपिक दर्ज करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप प्रेरणा पोर्टल यूपी के तहत छात्र कॉर्नर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

prernaup.in विवरण एडिट कैसे करें

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल यूपी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऊपर दाई और लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगइन मेनू पेज खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको एडिट स्टूडेंट डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको कक्षा, सत्र, स्कूल का प्रकार, जिला स्कूल के ऑप्शन में से उस ऑप्शन के विवरण को बदल दे जिसे आप संपादित करना चाहते है।
  • अंत में आपको सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद प्रोसीड टू अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

prernaup.in बैंक डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रेरणा पोर्टल यूपी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
प्रेरणा पोर्टल यूपी बैंक डाटा अपलोड
  • होम पेज पर आपको बैंक डाटा अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपको लॉगइन पेज दिखाई देगा लॉगइन पेज पर आपको कुछ जानकारी यूजर नेम, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन में डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।
  • जिसके बाद आपको अपने आवश्यकतानुसार महीनों के अंतराल और धनराशि के ऑप्शन को चुनकर विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब अपनी आवश्यकतानुसार ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके अंतर्गत आप को पूछी गई जानकारियां सत्र, जिला, विद्यालय, कक्षा आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको एक्सल फाइल को डाउनलोड करके उसमें आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • आपको एक्सल शीट अपलोड कर देने के बाद प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

मिशन प्रेरणा पोर्टल के अंतर्गत प्रेरणा पत्रिका देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको गूगल पर जाना है। यहाँ आपको सर्च बॉक्स में प्रेरणा पत्रिका दर्ज कर सर्च करना होगा।
  • अब आपको पहले नंबर की वेबसाइट के विकल्प पर क्लिक करना होगा, यहाँ आपके सामने सभी प्रेरणा पत्रिका प्रदर्शित हो जाएगी।

Mission Prerna Portal पर स्टूडेंट वर्कशीट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Mission Prerna Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको स्टूडेंट वर्कशीट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस नए पेज पर 1st ग्रेड से लेकर 5th ग्रेड तक के स्टूडेंट वर्कशीट उपलब्ध होंगे। अब आपको जिस ग्रेड की स्टूडेंट वर्कशीट देखनी अथवा डाउनलोड करनी है, उस वर्कशीट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर सम्बंधित स्टूडेंट वर्कशीट प्रदर्शित हो कर आ जाएगी।

मिशन प्रेरणा पोर्टल यूपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में प्रेरणा उत्तर प्रदेश दर्ज करके सर्च करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची प्रदर्शित होगी।
  • इस सूची में से आपको सबसे ऊपर दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • आपके मोबाइल ऐप डिवाइस में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।

FAQs

मिशन प्रेरणा पोर्टल यूपी को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

Mission Prerna UP को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है।

मिशन प्रेरणा पोर्टल यूपी का उद्देश्य क्या है ?

मिशन प्रेरणा पोर्टल यूपी का उद्देश्य प्रदेश के बच्चों को उच्च गुणवत्ता के साथ प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है।

Leave a Comment