Rajasthan Free Mobile Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को डिजिटल सेवा से जोड़ने के लिए राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का शुभारंभ किया गया है। राजस्थान सरकार ने 23 फरवरी 2022-23 के बजट में घोषणा की थी कि राजस्थान की 1.33 करोड़ महिलाओं को फ्री स्माटफोन वितरित किए जाएंगे। लेकिन अब राजस्थान सरकार 1.33 करोड़ महिलाओं को नहीं बल्कि जन आधार कार्ड धारक सभी 1.35 करोड़ महिलाओं को Rajasthan Free Mobile Yojana से लाभान्वित किया जाएगा। 1 अक्टूबर 2022 से इस योजना के तहत मोबाइल वितरण का शुभारंभ किया जाएगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से राजस्थान फ्री मोबाइल लिस्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन करके Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ प्राप्त कर सके। इसलिए आपको यह लेख ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023
राजस्थान सरकार द्वारा फ्री मोबाइल योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री स्माटफोन प्रदान किए जाएंगे। स्माटफोन के साथ 3 साल तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी। Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा 2022-23 के बजट में की गई थी। इस योजना के तहत राज्य की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। महिलाओं को स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस योजना का लाभ चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवार की मुखिया महिला को प्रदान किया जाएगा।
इस योजना को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना भी कहा जाता है Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के माध्यम से राज्य की महिलाओं को डिजिटल सेवा से जोड़ा जाएगा। राजस्थान सरकार द्वारा अक्टूबर से स्मार्टफोन मिलना शुरू हो जाएंगे। फ्री मोबाइल का वितरण जिला और ब्लॉक स्तर पर ई-मित्र के जरिए किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को पहले ई-केवाईसी करवाना होगा।
Rajasthan Work From Home Yojana
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Rajasthan Free Mobile Yojana |
आरंभ की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही लॉन्च होगी |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
राज्य | राजस्थान |
Rajasthan Free Mobile Yojana के तहत 1200 करोड़ खर्च किए जाएंगे
फ्री मोबाइल योजना के कार्यान्वयन के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 1200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। जिसमें स्मार्टफोन, सिम, 3 साल का इंटरनेट डाटा, वारंटी आदि शामिल है। फ्री मोबाइल के वितरण के लिए सरकार की एजेंसी राजकॉम्प में टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेक्निकल बिड के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फ्री मोबाइल योजना वितरण का शुभारंभ राजस्थान सरकार 1 अक्टूबर से करेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि राज्य की महिलाओं को निशुल्क दिया जाने वाला मोबाइल 5500 से 6000 रुपए की कीमत का हो सकता है। Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत चिरंजीवी परिवारों को स्मार्टफोन इसलिए दिए जाएंगे ताकि स्मार्टफोन के जरिए राज्य में संचालित सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही घर बैठे योजनाओं के तहत आवेदन करके डिजिटल सेवा का लाभ प्राप्त कर सके।
Rajasthan Free Mobile Yojana का उद्देश्य
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्मार्ट निशुल्क उपलब्ध करवाना है ताकि महिलाओं को डिजिटल सेवा का उपयोग करने के लिए सुलभ बनाया जा सके। इसी वजह से महिलाओं को ऑनलाइन जोड़ना में शिक्षित करना है। क्योंकि आज के समय में आप किसी भी तरह की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन महिलाओं के पास होने के कारण ना होने के कारण आज भी कुछ महिलाएं पीछे रह गई है। यह स्मार्टफोन महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनको शिक्षित भी करेगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारागार साबित होगी। इसके अलावा राजस्थान की महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। अब महिलाएं भी घर बैठे डिजिटल सेवा का लाभ प्राप्त कर सकेगी। इससे महिलाओं के पैसे और समय दोनों की बचत होगी।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- राजस्थान सरकार द्वारा फ्री मोबाइल योजना का शुभारंभ किया गया है।
- Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा 2022-23 के बजट में की गई थी।
- इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री स्माटफोन प्रदान किए जाएंगे।
- स्माटफोन के साथ 3 साल तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी।
- राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत राज्य की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- महिलाओं को स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।
- इस योजना का लाभ चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवार की मुखिया महिला को प्रदान किया जाएगा।
- Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के माध्यम से राज्य की महिलाओं को डिजिटल सेवा से जोड़ा जाएगा।
- राजस्थान सरकार द्वारा अक्टूबर से स्मार्टफोन मिलना शुरू हो जाएंगे।
- मोबाइल फोन का वितरण जिला और ब्लॉक लेवल पर ई-मित्र के जरिए किया जाएगा।
- इसके लिए महिलाओं को पहले ई-केवाईसी करवाना होगा।
- फ्री मोबाइल योजना के कार्यान्वयन के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 1200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- जिसमें स्मार्टफोन, सिम, 3 साल का इंटरनेट डाटा, वारंटी आदि शामिल है।
- फ्री मोबाइल के वितरण के लिए सरकार की एजेंसी राजकॉम्प में टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारागार साबित होगी।
- इसके अलावा राजस्थान की महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
- अब महिलाएं भी घर बैठे डिजिटल सेवा का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
- महिलाओं के पैसे और समय दोनों की बचत होगी।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
Rajasthan Free Mobile Yojana के लिए पात्रता
- राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
- चिरंजीवी योजना परिवारों की महिला मुखिया ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
- परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
फ्री मोबाइल योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- चिरंजीवी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
राजस्थान सरकार द्वारा फ्री मोबाइल योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत राज्य की महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। सरकार द्वारा जल्द ही योजना के तहत आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। जैसे ही सरकार आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगी तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। अभी आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 में नाम चेक करने की प्रक्रिया
फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए आप घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपका नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में है या नहीं। क्योंकि फ्री मोबाइल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपका नाम चिरंजीवी योजना में होना जरूरी है।
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना जनाधार नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने पिता का नाम, अपना नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि दिखाई देगा।
- यदि आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो आपका इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।