Samgra Gavya Vikas Yojana Bihar Apply Online, समग्र गव्य विकास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, सब्सिडी एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता एवं लाभ
समग्र गव्य विकास योजना का शुभारंभ बिहार राज्य की सरकार द्वारा किया गया है। यह योजना राज्य के किसानों व पशुपालकों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के सभी गरीब वर्ग के लोगों को जो पशुपालन ऑर डेयरी व्यवसाय करना चाहते हैं इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार गाय की खरीद पर सब्सिडी प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और Samgra Gavya Vikas Yojana से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

Samgra Gavya Vikas Yojana Bihar 2023
समग्र गव्य विकास योजना बिहार राज्य सरकार की एक पहल है जिसके तहत किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बिहार राज्य सरकार राज्य के लोगों को दो से चार पशु खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करेगी। यदि आप भी इस योजना के तहत अनुदान लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़ें। केवल वही लोग जो नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों पर खरा उतरेंगे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। Samgra Gavya Vikas Yojana के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको https://dairy.ahdbihar.in वेबसाइट पर जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को आगे पढ़े।
समग्र गव्य विकास योजना Highlights
योजना का नाम | Samgra Gavya Vikas Yojana Bihar |
किसने शुरू की | बिहार राज्य सरकार ने |
विभाग | गव्य विकास निदेशालय, बिहार |
किसके लिए शुरू की | राज्य के गरीब लोगों के लिए |
लाभ | पशुओं की खरीद पर अनुदान |
उद्देश्य | पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना और आय का स्रोत प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dairy.ahdbihar.in |
Samgra Gavya Vikas Yojana का उद्देश्य
समग्र गव्य विकास योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का उद्देश्य राज्य के लोगों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना है। राज्य के किसान जो पशुपालन भी करेंगे उन्हें एक अन्य आय का स्त्रोत मिलेगा। इससे ना केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि उनके जीवन स्तर में भी वृद्धि होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के लोगों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों पर खरा उतरना होगा।
समग्र गव्य विकास योजना बिहार के लाभ
- इस योजना की शुरूआत बिहार सरकार द्वारा की गई है।
- इस योजना के तहत किसानों व राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- दो से चार पशु खरीदने पर सरकार लाभार्थियों को सब्सिडी प्रदान करेगी।
- किसानों महिलाओं और बेरोजगारों को डेहरी यूनिट खोलने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी।
- अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को इस योजना के अंतर्गत 75% अनुदान दिया जाएगा।
- अन्य वर्ग के किसानों को केवल 50% अनुदान प्रदान किया जाएगा।
समग्र गव्य विकास योजना के अवयव
अयव | लागत मूल्य ( रुपए में ) | अन्य वर्गा वर्ग / जाति जाति / जनजातियां | प्रासंगिक के लिए _ |
2 दुधारू पुनर्निर्माण | 1,60,000/ | 1,20,000/ | 80,000/ |
4 मरम्मत करें | 3,33,400/ | 2,53,800/ | 1,69,200/ |
Samgra Gavya Vikas Yojana पात्रता मानदंड
बिहार राज्य के वह लोग जो नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं सामग्री गव्य विकास योजना का लाभ ले सकते हैं:
- अभ्यार्थी को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- अभ्यार्थी के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी ना कर रहा हो।
- अभ्यार्थी के परिवार में कोई भी आयकर ना भर रहा हो।
- अभ्यार्थी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (लागू होने की स्थिति में)
- विधवा प्रमाण पत्र (लागू होने की स्थिति में)
- बैंक खाता पासबुक
समग्र गव्य विकास योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप समग्र गव्य विकास योजना की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तो आप नीचे दिए गए निर्देशों का चरण चरण पालन करके इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं
- इस योजना का लाभ लेने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा।

- योजना के बारे में सभी जानकारी एकत्रित करने के बाद, योजना के लिए आवेदन करें लिंक को खोजें।
- लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र आपके समक्ष खुल जाएगा।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।

- जानकारी भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
- आवेदन को एक बार पुनः जांच लें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप समग्र गव्य विकास योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे