राजस्थान महिला निधि योजना 2024: Mahila Nidhi Yojana रोजगार ऋण आवेदन, लाभ

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana:- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा भी एक नई योजना की शुरुआत की गई है। 26 अगस्त 2022 महिला समानता दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान महिला निधि योजना 2024 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को कारोबार करने के लिए तथा उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा लोन मुहैया कराया जाएगा। आज हम आपको इस लेख में बताइएंगे कि Rajasthan Mahila Nidhi Yojana क्या है, योजना के उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो आप से निवेदन है कि आप इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस पर आयोजित समारोह में महिला निधि योजना 2024 शुरू की है। इस योजना की घोषणा 2022-23 के बजट के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के द्वारा की गई। Mahila Nidhi Yojana के तहत महिलाओं को कारोबार /व्यवसाय करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से बैंक द्वारा लोन मुहैया कराया जाएगा। ताकि महिलाएं लोन के पैसे से खुद का कारोबार शुरू कर सके। स्वयं सहायता समूह को मजबूत बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। योजना के तहत महिलाओं को आवेदन करने के 48 घंटे के अंदर लोन मिल सकेगा। तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है। जहां पर महिला निधि योजना की शुरुआत की गई है। महिला निधि योजना का संचालन करने के लिए राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह को गठित किया जा चुका है।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता

राजस्थान महिला निधि योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामRajasthan Mahila Nidhi Yojana
योजना की शुरुआतमुख्यमंत्री अशोक गहलोत
उद्देश्यमहिलाओं को व्यवसाय के लिए लोन उपलब्ध कराना
लाभार्थीराजस्थान की महिलाएं
आवेदनअभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लॉन्च होगी
राज्यराजस्थान
साल2024

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के उद्देश्य

राजस्थान के मुख्य अशोक गहलोत द्वारा महिला निधि योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कारोबार करने के लिए तथा उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए लोन उपलब्ध कराना है। ताकि महिलाएं स्वयं का कारोबार कर सके। और महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़े। महिला स्वयं सहायता को मजबूत बनाने के लिए Rajasthan Mahila Nidhi Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गरीब और संपत्ति हीन महिलाओं को भी आसानी से लोन उपलब्ध कराया जाएगा। महिला योजना के अंतर्गत 48 घंटे के अंदर 40,000 रुपए तक का लोन बैंक द्वारा सीधे आवेदक के खाते में जमा किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। और महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर होगी।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 26 अगस्त 2022 को महिला निधि योजना की शुरुआत की गई।
  • इस योजना की शुरुआत महिला समानता दिवस पर आयोजित समारोह में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से की गई।
  • महिला निधि योजना के तहत महिलाओं को कारोबार/ व्यवसाय करने के लिए एवं कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • राजस्थान महिला निधि योजना के माध्यम से 40,000 रुपए तक की राशि का लोन 48 घंटे में मिलने का प्रावधान किया गया है।
  • अगर 40 हजार रुपए से अधिक लोन के लिए आवेदन किया गया है। तो लोन की राशि आने में 15 दिन का समय लगेगा।
  • Rajasthan Mahila Nidhi Yojana में राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत 30 लाख परिवार शामिल हो चुके हैं।
  • सत्र 2022-23 में 50,000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके अंतर्गत 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा।
  • Mahila Nidhi Yojana के तहत राज्य के 36 लाख परिवारों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से गरीब और संपत्ति हीन महिलाओं को भी लाभ मिलेगा।
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
  • महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर होगी।
  • Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होगी।

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

राजस्थान महिला निधि योजना के लिए पात्रता

  • महिला निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए केवल राजस्थान की महिलाएं पात्र होगी।
  • व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए एवं स्वयं का व्यवसाय करने वाली महिलाएं पात्र होगी।
  • गरीब और संपत्ति हीन महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

राजस्थान महिला निधि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा
Rajasthan Mahila Nidhi
  • यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा
  • अब आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी यहां पर जमा करनी है
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स के साथ लॉगइन करना है
  • इसके बाद आपको रोजगार लोन के लिए आवेदन करना है
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं

Leave a Comment