झारखंड राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें 2024 | Jharkhand Ration Card List

Jharkhand Ration Card List:- हम सभी जानते कि राशन कार्ड हमारे लिए कितना जरूरी है। राशन कार्ड की सहायता से हमें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है। और इसके अलावा हमें सरकार की ओर से कम दामों में राशन प्रदान कराया जाता है। अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और अपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है। तो आप झारखंड राशन कार्ड न्यू लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। क्योंकि झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Ration Card List जारी कर दी गई है। जिसके लिए आपको किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आप घर बैठे ही ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आहार झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2024 में अपना नाम देख सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से झारखंड राशन कार्ड लिस्ट देखने की संपूर्ण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Jharkhand Ration Card List 2024

आज का युग डिजिटल युग है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा सभी योजनाएं एवं सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध की जा रही है। इसी तरह झारखंड सरकार द्वारा भी झारखंड राशन कार्ड से संबंधित सभी सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध की गई है। राज्य के नागरिक घर बैठे राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। और आवेदन की स्थिति की जांच भी ऑनलाइन कर सकते हैं। झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2024 में वे सभी नागरिक अपना नाम चेक कर सकते हैं। जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। या जिन का राशन कार्ड बन चुका है।

राशन कार्ड का उपयोग सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों में किया जाता है। सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को प्रदान किया जाता है। जिसके लिए राशन कार्ड को तीन भागों में विभाजित किया गया है। एपीएल, बीपीएल और आय। बीपीएल कार्ड धारक में वह लोग आते हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर होते हैं। बीपीएल की श्रेणी में वह लोग आते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करते हैं। और जो सबसे निचले वर्ग के लोग होते हैं उनके लिए आय राशन कार्ड बनता है।

झारखंड बेरोजगारी भत्ता

झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामJharkhand Ration Card List
शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
विभागखाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट देखने की सुविधा उपलब्ध कराना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
राज्यझारखंड
अधिकारिक वेबसाइटhttps://aahar.jharkhand.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर  18003456598

Ration Card List Jharkhand का उद्देश्य

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट देखने की सुविधा उपलब्ध कराना हैं। खाद आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से फर्जीवाड़ा पर भी रोक लगेगी। साथ ही राशन कार्ड की पारदर्शिता बनी रहेगी। राज्य के जिन नागरिकों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है। वह ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट झारखंड में अपना नाम चेक कर सकते हैं। सरकार द्वारा राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के नागरिकों को कम से कम मूल्य में खाद पदार्थों जैसे गेहूं, चावल, तेल आदि की सुविधा प्रदान करना है। इस राशन कार्ड के माध्यम से लाभार्थी को प्रतिमाह 25 किलो राशन उपलब्ध किया जाता है। जिसके के अंतर्गत लाभार्थी को 2 रूपए किलो के हिसाब से गेंहू और 3 रूपए किलो के हिसाब से चावल  है।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट के लाभ

  • झारखंड सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को कम मूल्य पर राशन उपलब्ध कराया जाता है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के नागरिक प्रतिमाह 2 रूपए किलो की दर से गेहूं और 3 रूपए किलो की दर से चावल प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य के नागरिक परिवार की आर्थिक श्रेणी के आधार पर खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को राज्य की नागरिकता प्राप्त होती है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड बनाने में भी राशन कार्ड का उपयोग किया जाता है।
  • बिजली का कनेक्शन लेने के लिए भी राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज के रूप में दिखाना होता है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के नागरिकों को सरकारी एवं गैर सरकारी योजना एवं सुविधा का लाभ दिया जाता है।
  • खाद आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से फर्जीवाड़ा पर भी रोक लगेगी। साथ ही राशन कार्ड की पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • सभी कार्ड धारकों को सरकार द्वारा कम दामों पर खाद्य सामग्री राशन की दुकान से उपलब्ध कराई जाती है।
  • जिन भी उम्मीदवारों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है। वह ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट झारखंड में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

झारखण्ड वोटर लिस्ट 

झारखंड के उन जिलों की लिस्ट जिन की राशन कार्ड की सूची ऑनलाइन उपलब्ध है

Garhwa (गढ़वा)Palamu (पलामू)
Ranchi (राँची)Simdega (सिमडेगा)
Latehar (लातेहार)  Khunti (खुटी)  
Chatra (चतरा)  West Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)
Saraikela Kharsawan (सराइकेला खरसावाँ)  East Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)  
Hazaribagh (हजारीबाग)  Giridih (गिरीडीह)  
Koderma (कोडरमा)  Jamtara (जामताड़ा)  
Ramgarh (रामगढ़)  Deoghar (देवघर)  
Bokaro (बोकारो)  Dumka (दुमका)  
Pakur (पाकुड़)  Gumla (गुमला)  
Lohardaga (लोहरदगा)  Sahebganj (साहिबगंज)  

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • वोटर कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Jharkhand Ration Card List ऑनलाइन कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको झारखंड खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
झारखंड राशन कार्ड लिस्ट
  • होम पेज पर आपको लाभुक के कार्ड की जानकारी के सेक्शन में राशन कार्ड विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Jharkhand Ration Card
  • अब इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे जिला का नाम, ब्लॉक, गांव, दुकानदार, राशन कार्ड टाइप, राशन कार्ड नंबर आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमें आपके नाम के अलावा आपके क्षेत्र में जितने भी राशन कार्ड धारक हैं उन सभी का की सूची आ जाएगी।
  • आप चाहे तो अपना नाम चेक करने के बाद अपने नाम की सूची को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

राशन कार्ड आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखंड खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन सेवा के सेक्शन में आवेदन स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Jharkhand Ration Card
  • इस पेज पर आपको अपना राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर जो कि आपने राशन कार्ड बनवाते समय दिया था। दर्ज करना होगा।
  • अब आपको एक्टिविटी के ऑप्शन में आपको आवेदन की स्थिति का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको Check Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके राशन कार्ड की स्थिति आ जाएगी। जिसे आप चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment