झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फॉर्म कैसे भरें

Jharkhand Fasal Rahat Yojana:- किसानों के कल्याण और आय में बढ़ोतरी करने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2024 शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को किसी भी प्राकृतिक आपदा और प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसल हानि की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। झारखण्ड फसल राहत योजना किसानों की फसल में हुई क्षति की स्थिति में किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान करेगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Jharkhand Fasal Rahat Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार झारखण्ड फसल राहत योजना 2024 के तहत आवेदन कर सकते हैं, योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि इसके लिए आपको यह लेख ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

 Jharkhand Fasal Rahat Yojana

Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2024

झारखण्ड सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और सार्वजनिक धन दोनों को सुरक्षित रखने के लिए झारखण्ड फसल राहत योजना 2024 लागू की गई है। जिसके माध्यम से किसी भी प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के कारण फसल के नुकसान होने पर बीमा कंपनी द्वारा नुकसान की भरपाई करने हेतु राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत सूखा पड़ना, ओले पड़ना आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं को शामिल किया गया है। यह क्षतिपूर्ति योजना है। जो किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति के मामले में आर्थिक सहायता प्रदान करने के संकल्प को पूरा करेंगी।

झारखण्ड सरकार द्वारा योजना के कार्यान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इस योजना के तहत किसी भी प्रकार का फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा। फसल क्षति की स्थिति में सीधे तौर पर राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। Jharkhand Fasal Rahat Yojana का लाभ किसानों को ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

झारखण्ड फसल राहत योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामJharkhand Fasal Rahat Yojana 
शुरू की गईझारखण्ड सरकार द्वारा
विभागकृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखण्ड
उद्देश्यफसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थीझारखण्ड राज्य के किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटjrfry.jharkhand.gov.in

Jharkhand Fasal Rahat Yojana का उद्देश्य

झारखण्ड सरकार द्वारा झारखण्ड फसल राहत योजनाको लागू करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा अथवा प्राकृतिक दुर्घटना के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि किसान अपने कार्य को जारी रखें और अपनी आय में वृद्धि कर सके। Jharkhand Fasal Rahat Yojana का मुख्य लक्ष्य खाद्य सुरक्षा, फसल विविधीकरण, कृषि में विकास तथा प्रतिस्पर्धा का मार्ग प्रशस्त करना है।

Fasal Rahat Yojana eKYC 

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल की हानि होने पर झारखण्ड सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर झारखंड सरकार द्वारा झारखंड फसल राहत योजना शुरू की गई है।
  • यह योजना प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से सभी किसानों को बचाएगी।
  • किसानों को फसलों में हुए नुकसान की राशि को बीमा कंपनी द्वारा नुकसान की भरपाई की जाएगी।
  • झारखण्ड फसल राहत योजना के कार्य के लिए सरकार द्वारा 100 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के तहत किसानों को कृषि हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • झारखण्ड फसल राहत योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • किसानों को ऋण के भुगतान की समस्या से राहत मिलेगी।
  • लाभार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • लाभार्थी घर बैठे ऑनलाइन सुविधा प्राप्त करके आवेदन कर सकते हैं।
  • Jharkhand Fasal Rahat Yojana के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

झारखण्ड फसल राहत योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को झारखण्ड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • जो किसान अपनी भूमि पर स्वयं कृषि करते हैं वही किसान इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • किसान को फसल बीमा योजना का लाभ पहले  प्राप्त नहीं हुआ हो।
  • लघु एवं सीमांत दोनों किसान इस योजना के लिए पात्र होंगे।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के लिए मुख्य दस्तावेज

  • किसान का आईडी कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • खसरा नंबर

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Status

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट होम पेज खुल जाएगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2022
  • होम पेज पर आपको  किसान पंजीकरण करें  के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा।
 झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना पंजीकरण
  • आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे- आधार कार्ड पर अंकित नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको फॉर्म में ओटीपी नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी किसान पंजीकरण आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

झारखण्ड फसल राहत योजना पावती कैसे निकाले

  • सबसे पहले आपको झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको पावती डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया खुल जाएगा।
झारखण्ड फसल राहत योजना
  • अब आपको इस पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • आपको इसके बाद आपको संबंधित नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप झारखण्ड फसल राहत योजना पावती निकाल सकते हैं।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana किसान लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको किसान लॉगिन करें के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामनेलॉगिन पेज खुल जाएगा।
किसान लॉगिन
  • अब इस लॉगिन पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे-मोबाइल नंबर, पासवर्ड, कैप्चर कोड आदि दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के  तहत शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा ।
  • होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana
  • अब आपकोशिकायत दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने शिकायत पेज खुल जाएगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana
  • यहां आप तीन प्रकार से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी  जैसे मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड आदि दर्ज करने के बाद आपको Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Get OTP  पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आ जाएगा।
  • अब आपको फॉर्म में ओटीपी नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी शिकायत सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी।

Leave a Comment