महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2024: आवेदन कैसे करें, फॉर्म Pdf, स्टेटस

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana:- महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने और खेतों की सिंचाई में सुविधा देने के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सौर कृषि पंप की खरीद पर 90% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे किसान बिना किसी समस्या के सोलर पंप का उपयोग कर अपने खेतों में सिंचाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि आप महाराष्ट्र राज्य के किसान हैं और इस योजना के तहत आवेदन का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिय आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए आदि के बारे में जानने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बन रहे हैं।

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana

Table of Contents

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे जी ने राज्य के किसानों को खेती की सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध करवाने के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप की खरीद कर 90% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को खेतो की सिंचाई के लिए 1,00,000 सोलर पंप दिए जाएगे। 5 एकड़ से कम खेती वाले सभी किसानों को बड़े खेतों के लिए 3 HP और 5 HP के पंप दिए जाएंगे।

सरकार द्वारा पहले चरण में  25,000 सौर पंप वितरित किये जायेगे। जबकि दूसरे चरण में किसानों को 50,000 पंप वितरित किए जाएंगे। वहीं तीसरे चरण में सरकार द्वारा किसानों को 25,000 सौर पंप वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट

मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम  Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
शुरू की गई  महाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थी  राज्य के किसान
उद्देश्य  सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराना किसानों को सौर पंप पर सब्सिडी प्रदान करना
राज्य  महाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
साल  2024
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mahadiscom.in/solar/  

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराना है। राज्य के जो किसान कृषि उपकरण नहीं खरीद पाते हैं और जिसके कारण अपने खेतों में सुचारू रूप से सिंचाई नहीं कर पाते है। उन्हें मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत सोलर पंप के लिए 95% सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। यानी किसानों को केवल 5% का भुगतान स्वयं करना होगा। इस योजना के माध्यम से सोलर पंप प्राप्त करने से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

गाय गोठा अनुदान महाराष्ट्र

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना लाभार्थी का योगदान

श्रेणी3 HP के लिए लाभार्थी योगदान5 HP के लिए लाभार्थी योगदान  
सभी श्रेणियों के लिए25500 (10%)38500 (10%)
अनुसूचित जाति12750 (5%)19250 (5%)
अनुसूचित जनजाति12750 (5%)19250 (5%)

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई है।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार उन किसानों को जिनके पास 3 HP और जिन किसानों के पास बड़े खेत होंगे। उन्हें सरकार 5 HP के पंप सिंचाई के लिए प्रदान करेगी।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के तहत सरकार किसानों को तीन चरणों में सोलर पंप प्रदान करेगी।
  • पहले चरण में 25000 सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे। दूसरे चरण में 50000 पंप और तीसरे चरण में 25000 सोलर पंप किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • राज्य के जिन किसानों के पास बिजली कनेक्शन होंगे उन्हें अटल सोलर कृषि पंप योजना के अंतर्गत सोलर ऊर्जा से संचालित एजी पंप की सुविधा उपलब्ध नहीं की जाएगी।
  • कृषि खेती करने वाले राज्य के किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत सोलर पंप के भुगतान का 90% राज्य सरकार द्वारा और 5% का भुगतान किसान द्वारा किया जाएगा।
  • सोलर पंप योजना के माध्यम से बिजली की खपत में कमी होगी।
  • किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा सोलर पंप की सुविधा प्रदान की जा रही है।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करने से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • राज्य में जितने भी डीजल और बिजली के पंप है उन्हें सरकार द्वारा नए सौर ऊर्जा पंप में बदला जाएगा जिससे पर्यावरण स्वच्छ और साफ रहेगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्होंने सोलर पंप खरीदने के लिए ऋण की आवश्यकता नहीं होगी।

मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के तहत जो भी किसान आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन करने से पहले योजना की पात्रता और मानदंडों को पूरा करना होगा जो कुछ इस प्रकार है।

  • इस योजना के लिए महाराष्ट्र राज्य के मूल निवासी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
  • राज्य के ऐसे किसान जो ऊर्जा के परंपरागत स्रोत का विद्युतीकरण नहीं करते हो पात्र होंगे।
  • दूरस्थ और जनजाति क्षेत्र के किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • जल स्रोत नदी नाला स्वयं सामान्य खेत तालाब और खोदे गए कुएं आदि।
  • अभी तक वन विभाग से NOC के कारण विद्युतीकरण ना होने वाले गांवों के किसान।
  • चयनित लाभार्थियों के खेत में 5 एकड़ तक 3 एचपी डीसी और 5 एकड़ से अधिक एचपी डीसी पंपिंग सिस्टम तैनात किए जाएंगे।
  • किसानों के खेत में पानी के सुनिश्चित स्रोत ना होने पर मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के पात्र माने जाएंगे।
  • आवेदकों की लंबी सूची एजी पंप के लिए नए बिजली कनेक्शन सूची का भुगतान किया।

Namo Shetkari Yojana

आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • खेत के कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
  • होम पेज पर आपको Beneficiary Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
  • अब आपको दिए गए ऑप्शन में से Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक कर New Consumer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  •  क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • जैसे ऐड पेंडिंग एजी कनेक्शन कंज्यूमर डिटेल्स, डिटेल्स ऑफ एप्लीकेशन एंड लोकेशन, नियरेस्ट MSEDCL कंज्यूमर नंबर (जहां पंप लगाए जाएंगे), डिटेल्स ऑफ एप्लीकेंट रेसिडेंटल ऐड्रेस एंड लोकेशन आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना में आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना की आधिकारिक वेबसाइट महावितरण पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Track Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपनी Beneficiary ID दर्ज करनी होगी।
  • आईडी दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

FAQs

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के लिए घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana को मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे जी के द्वारा शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का उद्देश्य क्या है?

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि पंप खरीद पर कितनी सब्सिडी प्रदान की जाएगी?

मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि पंप खरीद पर 90% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment