महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2024 क्या है ? ब्याज दर, फायदे, नियम, आवेदन प्रक्रिया

Mahila Samman Bachat Patra Yojana की घोषणा भारत की वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala sitaraman) द्वारा 1 फरवरी 2023 को आम बजट पेश करते समय की गई। यह योजना सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को बचत पर एफडी और आरडी से भी अधिक ब्याज मिलेगा। भारत देश की हर महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024

आम बजट 2024 पेश करते समय 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को एक बड़ा उपहार दिया। Mahila Samman Bachat Patra की घोषणा की गई। इस योजना का लाभ देश की हर महिला उठा सकती है। यह 2 साल की सेविंग स्कीम है जिसके तहत महिलाएं ₹200000 तक का निवेश कर सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र में अकाउंट ओपन करने पर महिलाओं को 7.5% का निश्चित ब्याज मिलेगा। इस योजना के तहत ब्याज दर सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं से अधिक है।

Sukanya Samriddhi Yojana

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जानकारी

लेखमहिला सम्मान बचत पत्र
किसने घोषणा कीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
कब घोषणा की1 फरवरी 2023
इसके लिए शुरू कीमहिलाओं के लिए
लाभबचत पर 7.5% ब्याज
उद्देश्यमहिलाओं को उनकी बचत पर फायदा पहुंचाना

लाडली बहना योजना

महिला सम्मान बचत पत्र का उद्देश्य

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने महिलाओं के लिए इस बजट में एक बड़ा उपहार दिया, महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई। Mahila Samman Bachat Patra Yojana को शुरू करने के पीछे भारत सरकार का उद्देश्य महिलाओं को बचत करने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं की बचत राशि पर उन्हें 7. 5% निश्चित ब्याज देगी। इस योजना में महिलाओं को 2 वर्ष के लिए निवेश करना होगा। महिला सम्मान बचत पत्र महिलाओं के लिए बचत का एक साधन बनेगी।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लाभ

  • इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2023 को आम बजट पेश करते समय की गई है।
  • योजना का फायदा देश की महिलाओं को मिलेगा।
  • इस योजना के तहत महिलाएं 2 वर्ष के लिए निवेश कर सकती हैं।
  • महिलाओं को निवेश पर 7.5 प्रतिशत का निश्चित ब्याज मिलेगा।
  • इस योजना में अधिकतम ₹200000 तक का निवेश की जा सकता हैं।

महिला सम्मान बचत पत्र में 7.5% ब्याज

इस योजना के तहत महिलाओं को अन्य निवेश योजनाओं से अधिक ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस के टर्म डिपॉजिट पर 6.6 फ़ीसदी, 2 साल की एफडी पर 6 पॉइंट 8 फ़ीसदी 3 साल के लिए 6 पॉइंट 9 फ़ीसदी और 5 साल के लिए 7 फ़ीसदी ब्याज दर है। जबकि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 7.5 फीसदी किधर से निश्चित ब्याज मिलेगा। इस योजना का ब्याज नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पीपीएफ और किसान विकास पत्र से भी अधिक है। हालांकि सुकन्या समृद्धि और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से इसका ब्याज कम है।

Mahila Samman Bachat Patra पात्रता मानदंड
  • अभ्यार्थी महिला होनी चाहिए
  • अभ्यार्थी भारत देश के मूल निवासी होनी चाहिए।
  • अभी आरती के पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए:
    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी आदि

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की आवेदन प्रक्रिया

Mahila Samman Bachat Patra Yojana की आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी जानकारी सरकार द्वारा नहीं दी गई है। इस योजना की घोषणा हाल ही में वित्त मंत्री द्वारा की गई है। इससे संबंधित कोई भी जानकारी जैसे ही घोषित की जाएगी हम इस लेख में अद्यतन कर देंगे।

Leave a Comment