Mahila Samman Bachat Patra Yojana Kya Hai, Tx Benefits, Interest Rate, Calculator, महिला सम्मान बचत पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, ब्याज दर, फायदे, पात्रता देखें, Mahila Samman Bachat Patra Apply Online
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala sitaraman) द्वारा 1 फरवरी 2023 को आम बजट पेश करते समय की गई। यह योजना सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को बचत पर एफडी और आरडी से भी अधिक ब्याज मिलेगा। भारत देश की हर महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है। Mahila Samman Bachat Patra के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023
आम बजट 2023 पेश करते समय 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को एक बड़ा उपहार दिया। Mahila Samman Bachat Patra की घोषणा की गई। इस योजना का लाभ देश की हर महिला उठा सकती है। यह 2 साल की सेविंग स्कीम है जिसके तहत महिलाएं ₹200000 तक का निवेश कर सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र में अकाउंट ओपन करने पर महिलाओं को 7.5% का निश्चित ब्याज मिलेगा। इस योजना के तहत ब्याज दर सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं से अधिक है।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना Highlights
लेख | महिला सम्मान बचत पत्र |
किसने घोषणा की | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण |
कब घोषणा की | 1 फरवरी 2023 |
इसके लिए शुरू की | महिलाओं के लिए |
लाभ | बचत पर 7.5% ब्याज |
उद्देश्य | महिलाओं को उनकी बचत पर फायदा पहुंचाना |
महिला सम्मान बचत पत्र का उद्देश्य
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने महिलाओं के लिए इस बजट में एक बड़ा उपहार दिया, महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई। Mahila Samman Bachat Patra Yojana को शुरू करने के पीछे भारत सरकार का उद्देश्य महिलाओं को बचत करने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं की बचत राशि पर उन्हें 7. 5% निश्चित ब्याज देगी। इस योजना में महिलाओं को 2 वर्ष के लिए निवेश करना होगा। महिला सम्मान बचत पत्र महिलाओं के लिए बचत का एक साधन बनेगी।
Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लाभ
- इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2023 को आम बजट पेश करते समय की गई है।
- योजना का फायदा देश की महिलाओं को मिलेगा।
- इस योजना के तहत महिलाएं 2 वर्ष के लिए निवेश कर सकती हैं।
- महिलाओं को निवेश पर 7.5 प्रतिशत का निश्चित ब्याज मिलेगा।
- इस योजना में अधिकतम ₹200000 तक का निवेश की जा सकता हैं।
महिला सम्मान बचत पत्र में 7.5% ब्याज
इस योजना के तहत महिलाओं को अन्य निवेश योजनाओं से अधिक ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस के टर्म डिपॉजिट पर 6.6 फ़ीसदी, 2 साल की एफडी पर 6 पॉइंट 8 फ़ीसदी 3 साल के लिए 6 पॉइंट 9 फ़ीसदी और 5 साल के लिए 7 फ़ीसदी ब्याज दर है। जबकि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 7.5 फीसदी किधर से निश्चित ब्याज मिलेगा। इस योजना का ब्याज नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पीपीएफ और किसान विकास पत्र से भी अधिक है। हालांकि सुकन्या समृद्धि और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से इसका ब्याज कम है।
Mahila Samman Bachat Patra पात्रता मानदंड
- अभ्यार्थी महिला होनी चाहिए
- अभ्यार्थी भारत देश के मूल निवासी होनी चाहिए।
- अभी आरती के पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की आवेदन प्रक्रिया
Mahila Samman Bachat Patra Yojana की आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी जानकारी सरकार द्वारा नहीं दी गई है। इस योजना की घोषणा हाल ही में वित्त मंत्री द्वारा की गई है। इससे संबंधित कोई भी जानकारी जैसे ही घोषित की जाएगी हम इस लेख में अद्यतन कर देंगे।