मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2024: उद्देश्य, विशेषता, लॉगिन @ mjsa.water.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को पानी की सुविधा प्राप्त कराने के लिए Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की न्यूनतम आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। जिससे राज्य के नागरिको को पानी हेतु किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। यदि आप MJSA Yojana से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है। यो आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे इस योजना के उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया, लाभ आदि।  तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ें।  

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana 2024

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राज्य मे पानी की कमी को पूरा करने हेतु Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana का शुभारम्भ किया है।  इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की न्यूनतम आवश्यकता को पूरा करने, पानी की उपलब्धता और अकाल के दौरान पानी की कमी के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिसके लिए विभिन्न विभागों के समन्वय एवं राज्य स्तर के प्रथक बजट उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा 27 जनवरी 2016 को झालावाड़ जिले के गिरदांखेड़ी गांव से शुरू की गई थी।

राजस्थान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना अभियान के माध्यम से प्रथम वर्ष के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर लगभग 3 हजार गांवों की पहचान की जाएगी ,और आने वाले 3 वर्षों में लगभग 6 हजार गांवों को प्रत्येक वर्ष योजना में शामिल किया जायेगा। जिसके तहत 21 हजार गांवों को लाभांवित किया जायेगा और उन्हें पानी हेतु आत्मनिर्भर बनाकर परमानेंट रूप में नागरिकों के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। इस योजना को चार जल संकल्प पर आधारित किया गया था। जो कि प्रयुक्त जल संरक्षण की योजना में ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध उपवाहन का संरक्षण, जलग्रहण, उचित उपयोग, नवीकरण और नए जल संचय संरचनाओं का निर्माण शामिल है। इस योजना के संचालन के लिए आम नागरिक भी किसी भी राशि का दान कर सकते हैं।

राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Jal Swavalamban Yojana
आरंभ की  गईराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
उद्देश्यजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना
राज्यराजस्थान
साल2023
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mjsa.water.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Jal Swavalamban Yojana का उद्देश्य

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana मुख्य उद्देश्य लोगो को पानी से जुड़ी समस्याओ से राहत प्रदान करना है। राजस्थान के घटते हुये जल स्तर को रोकना तथा ग्रामीण इलाको मे पानी की प्रायप्त मात्रा उपलब्ध करवाना है। यह योजना राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना से पर्याप्त पानी मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। इसके अलावा, यह योजना राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार करेगी। और साथ ही इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक भी मजबूत और आत्मनिर्भर बनेंगे।

राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के चरण

  • प्रथम चरण:- इस अभियान के पहले चरण के तहत चयनित गांवों में पारंपरिक जल संरक्षण प्रणाली जैसे तालाब, टैंक आदि का निर्माण किया गया है। नए टैंक भी बनाए गए हैं। प्रथम चरण में 295 पंचायत समितियों के 3529 ग्रामों का चयन किया गया, जिसमें 95192 कार्य पूर्ण किये गये।
  • द्वितीय चरण:- इस अभियान का दूसरा चरण 9 दिसंबर 2016 को शुरू किया गया था। जिसके तहत 4213 गांवों में लगभग 130393 जल संरक्षण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इसके अलावा 6 शहरों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है।
  • तृतीय चरण:- इस योजना के तृतीय चरण में 4314 ग्रामों में 156152 लोक संरक्षण कार्य पूर्ण किये गये हैं। इसके अलावा करीब 148 लाख पौधे भी रोपे गए हैं। तीनों चरणों को मिलाकर लगभग 12056 गांवों में 381737 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
  • चतुर्थ चरण:- इस अभियान का चौथा चरण 3 अक्टूबर 2018 को शुरू किया गया था। चौथे चरण के तहत 3963 गांवों के 1.80 लाख कार्यों की पहचान की गई थी।

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana के लाभ

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राज्य मे पानी की कमी को पूरा करने हेतु Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana का शुभारम्भ किया है
  • राजस्थान सरकार द्वारा 27 जनवरी 2016 को झालावाड़ जिले के गिरदांखेड़ी गांव से शुरू की गई थी।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ति, जल उपलब्धता एवं अकाल के दौरान पानी के अभाव से उत्पन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
  • इस अभियान के माध्यम से 2016 में 3000 प्राथमिकता वाले और 3 साल तक प्रतिवर्ष 6000 गांव को लाभ वंती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
  • Mukhyamantri Jal Swavlamban Yojana को चार जल संकल्प पर आधारित किया गया था जो कि प्रयुक्त जल संरक्षण की योजना में ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध उपवाहन का संरक्षण, जलग्रहण, उचित उपयोग, नवीकरण और नए जल संचय संरचनाओं का निर्माण शामिल है।

MJSA Yojana के इंस्टिट्यूशन अरेंजमेंट

  • स्टेट रूरल वॉटर कंजर्वेशन मिशन
  • स्टेट लेवल डायरेक्शनल कमिटी
  • डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमिटी
  • स्टेट लेवल टास्क ग्रुप
  • डिस्टिक लेवल कमिटी
  • ब्लॉक लेवल कमिटी
  • विलेज लेवल कमिटी टू प्रिपेयर एक्शन प्लान

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना 

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत प्राथमिकता सूची

  • ऐसे गांव जहां IWMP/ अन्य वॉटर शेड परियोजना आदि स्वीकृत है।
  • वह गांव जहां पीने का योग्य पानी उपलब्ध नहीं है यार और फ्लोराइड की मात्रा अधिक है।
  • जिन गांवों में गत 5 वर्षों के दौरान टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की गई है।
  • वह गांव जिन्हें पिछले 5 वर्षों के दौरान अकाल घोषित किया गया हो।
  • वह गांव जहां 70% कृषि भूमि वर्षा पर निर्भर करती है।
  • मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और अन्य योजनाओं के तहत आदर्श गांव।
  • वह गांव जो वन विभाग के क्लस्टर के अंतर्गत आते हैं।
  • योगदान देने के इच्छुक गांव।

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana की आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको सिटीजन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको उसमे पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
  • इसके बाद आपको राजस्थान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राजस्थान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना की लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जल स्वालंबन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको एसएसओ लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

Leave a Comment