जल जीवन मिशन स्कीम (ग्रामीण) 2024: Jal Jeevan Mission Scheme रजिस्ट्रेशन

Jal Jeevan Mission Scheme:- भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जल जीवन मिशन का शुभारंभ किया गया है। जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के घर में स्वच्छ पानी पीने हेतु जल कनेक्शन लगाए जाएंगे। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग पीने वाला स्वच्छ जल पी सके। यदि आप जल जीवन मिशन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम आपको जल जीवन मिशन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Jal Jeevan Mission Scheme

Jal Jeevan Mission Scheme 2024

भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के सभी क्षेत्रों के नागरिकों को स्वच्छ जल की सुविधा प्रदान करने हेतु 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन स्कीम का शुभारंभ किया गया। इस योजना को उन सभी क्षेत्र में पानी पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। जहां अभी भी लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। आंकड़ों के अनुसार देश में लगभग 50% से अधिक ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं, जहां अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है और लोगों को पीने योग्य पानी भी नहीं मिल पाता है। जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Department of Drinking Water and Sanitation के अनुसार 2019 से अब तक 18.33% ग्रामीण परिवारों को पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया हैं। कुल मिलाकर 17.87 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से अब तक सरकार द्वारा 3.27 करोड़ परिवारों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। Jal Jeevan Mission के तहत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को 2024 तक पानी की सभी व्यवस्था को पाइप के माध्यम से घर घर तक पहुंचाया जायेगा। जिसके लिए कई राज्यों द्वारा जल मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग किया जा रहा है।

जलयुक्त शिवार योजना

जल जीवन मिशन स्कीम के बारे में जानकारी

योजना का नाम Jal Jeevan Mission
आरम्भ की गईप्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सुविधा उपलब्ध कराना
लाभघर घर तक पानी की सुविधा उपलब्ध कराना
बजट 360 लाख करोड़ रुपए
साल  2023
आवेदनऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ejalshakti.gov.in/, https://jaljeevanmission.gov.in/

Jal Jeevan Mission का उद्देश्य

जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य राज्यों के उन सभी ग्रामीण इलाकों में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना है जहां पानी जैसी समस्याओं से लोगों को गुजरना पड़ता है। इस मिशन के अंतर्गत सभी ग्रामीण परिवारों को पाइप के माध्यम से ताजा एवं स्वच्छ जल की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। जिन इलाकों में पानी नहीं है वहां हर घर में पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।  

2024 तक हर घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

सरकार द्वारा जल जीवन मिशन की शुरुआत की गई है। इस मिशन को सफलतापूर्वक चलाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर काम करेगी। सरकार 2024 तक भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक सुद्ध पेयजल को पहुंचने का प्रयास करेगी। जिससे नागरिको को पानी की समस्या हेतु कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

UP Jal Sakhi Yojana 

जल जीवन मिशन स्कीम के लिए मिलने वाला बजट

वित्त वर्षकेंद्र सरकार की सहायताराज्य सरकार की सहायताटोटल बजट
2019-2020 करोड़ 798 लाख रूपए15 करोड़ 202 लाख36 करोड़ रूपए
2020-2134 करोड़ 753 लाख25 करोड़ 247 लाख60 करोड़ रूपए
2021-2258,करोड़ 011 लाख रूपए41,करोड़ 989 लाख100 करोड़ रूपए
2022-2348,करोड़ 708 लाख रूपए35,करोड़ 292 लाख84,हजार करोड़ रूपए
2023-2446,करोड़ 382 लाख रूपए33,करोड़ 618 लाख80,000
टोटल राशि2,08,6521,51,3483,60,000

Jal Jeevan Mission Scheme के लाभार्थी राज्यों का विवरण

राज्य का नाम जल जीवन मिशन योजना के लाभ का प्रतिशत
बिहार 54.38%
कर्नाटक1.40% 
पश्चिम बंगाल 1.44% 
लद्दाख2.25% 
केरल1.78% 
महाराष्ट्र15.4% 
झारखंड3.36% 
असम 3.39% 
तेलंगाना69.56% 
जम्मू कश्मीर 14.94% 
राजस्थान 3.69% 
हरियाणा 21.12%
मिजोरम 23.19%
गोवा 24.3%
मणिपुर 20.78%
हिमाचल प्रदेश 19.99%
उत्तराखंड 14.94%

Jal Jeevan Mission Scheme के लाभ तथा विशेषताएं

  • भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के सभी क्षेत्रों के नागरिकों को स्वच्छ जल की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • अब घरों में ही पानी की व्यवस्था उपलब्ध होने से उन्हें पानी लाने के लिए मिलो पैदल नहीं जाना पड़ेगा।
  • केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के लिए 3.60 लाख करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।
  • महिलाएं घर में पानी की सुविधा उपलब्ध होने से अपने काम समय पर कर सकेगी।
  • जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • Department of Drinking Water and Sanitation के अनुसार 2019 से अब तक 18.33% ग्रामीण परिवारों को पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया हैं।
  • सरकार द्वारा 3.27 करोड़ परिवारों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
  • Jal Jeevan Mission के तहत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को 2024 तक पानी की सभी व्यवस्था को पाइप के माध्यम से घर घर तक पहुंचाया जायेगा।

मेरा पानी मेरी विरासत योजना

जल जीवन मिशन की पात्रता

  • आवेदक को भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले लोग ही योजना के लिए पात्र मने जायेगे।
  • jal jeevan mission का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार ग्रामीण इलाके में आना चाहिए।

Jal Jeevan Mission के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

जल जीवन मिशन स्कीम में रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?   

जल जीवन मिशन स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदक को आवेदन फॉर्म भरना होगा। तभी आप जल जीवन मिशन का लाभ ले पाएंगे। आपको  आवेदन फॉर्म भरने के लिए नगर पालिका जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करके जानकारी दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेज़ को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। उसके बाद फॉर्म को नगर पालिका में जमा कर दे।  

Leave a Comment