ई श्रम कार्ड की नई लिस्ट में अपना नाम चेक करें 2024 | E Shram Card List

E Shram Card List एक ऐसी सूची है जिसमें उन सभी लोगों के नाम शामिल हैं जिन्होंने अपना श्रम कार्ड बनवा रखा है। श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सभी असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को श्रम कार्ड प्रदान किया जाता है। जिन लोगों के पास यह कार्ड होता है उन लोगों को बहुत सी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है। यदि आप भी असंगठित श्रमिक हैं तो, ई श्रम कार्ड लिस्ट जरूर देखें। श्रम कार्ड लिस्ट से जुड़ी सभी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी जैसे कि श्रम कार्ड लिस्ट कैसे देखें, helpdesk नंबर इत्यादि।

E Shram Card List

E Shram Card List 2024

ई श्रम कार्ड सूची श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। यदि आप असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं और आपने ई श्रम कार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था तो आप इस सूची को एक बार जरूर देखें। भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए सभी योजनाओं के लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिलेंगे जिनका नाम इस सूची में शामिल है। सूची देखने की पूरी प्रक्रिया आपको नीचे इस लेख में मिल जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस लेख के अगले भाग को जरूर पढ़ें।

ई श्रम कार्ड लिस्ट के बारे में जानकारी

लेख के बारे मेंE Shram Card List
किसके द्वारा शुरू किया गयाभारत सरकार
मंत्रालयश्रम और रोजगार मंत्रालय
फायदेमंदश्रमिकों के लिए
आधिकारिक साइटeshram.gov.in

ई श्रम कार्ड से जुड़ी अन्य सर्च

E श्रम कार्ड के बारे में

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा उन सभी को जो 16 से 59 वर्ष की आयु के हैं और असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, ई श्रम कार्ड जारी किया जाता है। वे असंगठित श्रमिक जिनके पास ई-श्रम कार्ड है, वे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

E Shram Card List का उद्देश्य

श्रम कार्ड लिस्ट जारी करने के पीछे श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि किन का नाम श्रम कार्ड लिस्ट में है और किन का नहीं। बहुत से लोगों ने अभी तक श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण नहीं किया है। यदि आप भी असंगठित श्रमिक हैं और सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द ही अपने श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करवाएं और अपना नाम ही श्रम कार्ड लिस्ट में दर्ज करवाएं।

E Shram Card List देखने की प्रक्रिया

E Shram Card List
  • पोर्टल के होम पेज से ई श्रम कार्ड सूची संबंधित लिंक चुनें
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपको जरूरी जानकारी देनी होगी
  • विवरण सबमिट करें और सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी

Note: अभी तक सरकार द्वारा सभी पंजीकृत श्रमिकों की नाम सूची जारी नहीं की गई है। जैसे ही सरकार नाम सूची जारी करेगी हम सीधा लिंक आपको इस लेख में प्रदान कर देंगे।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
  • पोर्टल के होम पेज से आपको “संपर्क करें” विकल्प पर जाना होगा।
  • स्क्रीन पर एक ड्रॉप-डाउन सूची खुलेगी जहां से आपको शिकायत का विकल्प चुनना होगा।
  • स्क्रीन पर एक नया वेब पोर्टल खुलेगा जहां से आपको “शिकायत दर्ज करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन पत्र खोलने के लिए आपको निम्न में से कोई भी विकल्प चुनना होगा।
    • ई-SHRAM में पंजीकृत।
    • ई-श्रम में पंजीकृत नहीं है।
    • सिविल सोसाइटी समूह / व्यक्ति।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  • सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
  • “ओटीपी का अनुरोध करे” विकल्प पर क्लिक करें ।
  • दिए गए स्थान में ओटीपी दर्ज करें।
  • फाइनल सबमिशन के लिए सबमिट बटन दबाएं।

शिकायत के आवेदन की स्तिथि देखने की प्रक्रिया

  • शिकायत दर्ज करने के लिए, आपको ई श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • पोर्टल के होम पेज से “संपर्क करे” विकल्प पर जाएं।
  • स्क्रीन पर सूची खुलेगी जिसमें से “शिकायत” विकल्प का चयन करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां से आपको शिकायत की स्तिथि देखे का विकल्प चुनना है।
  • दिए गए स्थान में शिकायत आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • “ओटीपी का अनुरोध करे” विकल्प पर क्लिक करें और आपको प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • अब वेरीफाई के विकल्प को चुने और आपके आवेदन की स्तिथि स्क्रीन पर दिखाई देगी।

हेल्पडेस्क

  • नंबर 14434.
  • Email: eshramcare-mole@gov.in

Leave a Comment