हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना 2024: लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें, पात्रता देखें

Sashakt Mahila Rin Yojana:- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए एवं उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने हेतु Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने हेतु बैंकों के माध्यम से लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए सहायता मिल सकेगी। और वह रोजगार से जुड़ कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेगी यदि आप हिमाचल प्रदेश के निवासी है। और हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य ,पात्रता ,आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बतायेगे तो हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पेज को अंत तक पढ़े।

Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana 2023

Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य की महिलाओ को रोजगार के लिए ऋण प्रदान करने हेतु Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा 21000, 51,000 और 1,01,000 रुपए का लोन प्रदान किया जाएगा। महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऋण राशि के विरुद्ध जमानत के रूप में कोई संपत्ति या उपभोग्य सुरक्षा (कोलेटरल) प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होगी। यानी महिलाओं को कोलेटरल फ्री लोन की सुविधा मिलेगी। यह लोन राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ऋण प्राप्त करने के लिए मार्जिन मनी की आवश्यकता नहीं है। HPSCB की इस नई पहल के माध्यम से ऋणी महिलाएं आत्म विश्वासी एवं आत्मनिर्भर बनेगी। और राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान दे सकेगी।

मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना 

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के बारे में जानकारी

योजनाकानामSashakt Mahila Rin Yojana
किसनेआरम्भकीहिमाचलप्रदेशसरकारद्वारा
लाभार्थीराज्यकीमहिलाऐं
उद्देश्यमहिलाओंकोव्यवसायशुरूकरनेकेलिएऋणप्रदानकरना
राज्यहिमाचलप्रदेश
वर्ष2024
आवेदनऑनलाइन /ऑफलाइन
आधिकारिकवेबसाइटhttps://www.hpscb.com/

HP Sashakt Mahila Rin Yojana का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को ऋण की सुविधा प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अब महिलाओं को छोटा व्यवसाय आरंभ करने के लिए लोन प्राप्त करने हेतु अपनी संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही यह योजना महिलाओं को किसी कठिन समस्या में लोन का भुगतान ना होने की स्थिति में संपत्ति खोने के डर से मुक्त करेगी। क्योंकि इस योजना के तहत महिलाओं को कोलेटरल फ्री लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना 

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना ब्याज दर

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) द्वारा लोगों को जो भी लोन की सुविधा उपलब्ध की जाती है। उनके ब्याज दरों को देखा जाए तो एग्रीकल्चर लोन के अलावा सभी तरह की लोन सुविधा में ब्याज दर 9% से अधिक है। लेकिन इस योजना के तहत महिलाओं को बैंकों के द्वारा कोलेटरल फ्री लोन की सुविधा 8.51 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के लिए योजना काफी फायदेमंद साबित होने वाली है।

Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana

Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana के लाभ

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य की महिलाओ को रोजगार के लिए ऋण प्रदान करने हेतु हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना का शुभारम्भ किया है।
  • राज्य की महिलाओं को 21,000 रुपए से लेकर 1,01,000 रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को बैंकों के द्वारा कोलेटरल फ्री लोन की सुविधा 8.51 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगी।
  • इस योजना के तहतराज्य की महिलाओं को ऋण की सुविधा प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
  • योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म, जाति की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य की महिलाए योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी
  • यह लोन राशि लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना की पात्रता

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए ।
  • केवल महिलाए ही इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • महिला का बैंक का खाता हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में होना चाहिए।
  • महिला का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक का खाता
  • कैंसल चेक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आवेदक को हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
सशक्त महिला ऋण योजना
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Loan के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस नए पेज पर आपको बैंक द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं की लिस्ट खुल जाएगी।
  • उसमे आपको हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

सशक्त महिला ऋण योजना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी HPSCB बैंक की ब्रांच में जाना होगा।
  • बैंक के अधिकारी से आपको सशक्त महिला लोन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा ।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन फॉर्म को बैंक में जाकर वापस जमा करना होगा ।
  • इस प्रकार आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment