Makhana Vikas Yojana 2024: मखाना विकास योजना के लिए आवेदन करें

Makhana Vikas Yojana:- बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य में मखाने की खेती करने वालो किसानो को लाभ प्रदान करने हेतु Makhana Vikas Yojana का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा मखाने की खेती करने वालो किसानो को सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे सब्सिडी प्राप्त कर किसान मखाने की खेती कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। यदि आप बिहार राज्य के निवासी है और मखाना विकास योजना के आवेदन कर सब्सिडी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे – इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बतायेगे। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Bihar Makhana Vikas Yojana 2024

मखाना विकास योजना 2024 के बारे में जानकारी

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने मखाने की खेती करने वालो किसानो के लिए Makhana Vikas Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार मखाने की खेती और मखाने के स्टोरेज हाउस पर किसानो को 75 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करेगी। यह सब्सिडी नागरिको को मखाना का बीज खरीदने पर प्रदान की जाएगी। कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा और खगड़िया के किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य में मखाने की प्रोडक्शन बढ़ेगी और किसानों की आय भी दोगुना होगी।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

Key Highlights of Bihar Makhana Vikas Yojana 2024

योजना का नाममखाना विकास योजना
अरब की गईमुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यमखाने की खेती करने वालो किसानो को सब्सिडी प्रदान करना
सब्सिडी75%
राज्यबिहार
वर्ष2024
आवेदनऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://horticulture.bihar.gov.in/

बिहार मखाना विकास योजना 2024 का उद्देश्य

Makhana Vikas Yojana का मुख्य उद्द्श्ये मखाने की खेती करने वालो किसानो को सब्सिडी प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना है। इस योजना के तहत मखाने की खेती पर राज्य सरकार किसानो को 75 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी।

मखाना स्टोरेज हाउस स्थापित करने पर भी मिलेगी सब्सिडी 

इस योजना के तहत मखाने के स्टोरेज हाउस बनाने पर भी सब्सिडी मिलेगी। इसकी लागत 10 लाख रुपए तय की गई है। इस पर नागरिको को 75 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। स्वर्ण वैदेही प्रभेद और सबौर मखाना-1 को मखाने की उन्नत प्रजातियों में से एक माना जाता है। बिहार सरकार ने इस पर प्रति हेक्टेयर इकाई लागत 97,000 रुपये तय की है। जिसपर 75 प्रतिशत सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी। यानी की एक हेक्टेयर की खेती पर मखाना किसानों को 72,750 रुपये सब्सिडी के रूप में मिलेंगे।

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना

Makhana Vikas Yojana 2024 के लाभ

  • बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने मखाने की खेती करने वालो किसानो के लिए Makhana Vikas Yojana का शुभारम्भ किया है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा मखाने की खेती करने वालो किसानो को सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार मखाने की खेती और मखाने के स्टोरेज हाउस पर किसानो को 75 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करेगी।
  • मखाना विकास योजना के अंतर्गत यह सब्सिडी नागरिको को मखाना का बीज खरीदने पर प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत राज्य में मखाने की प्रोडक्शन बढ़ेगी और किसानों की आय भी दोगुना होगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर व् सशक्त बन सकेंगे।

मखाना विकास योजना 2024 की पात्रता

  • आवेदक को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए पात्र राज्य के किसान माने जायेगे।
  • इस योजना का लाभ केवल 11 जिलों के किसानों को ही मिलेगा।  
  • आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • भूमि की खतौनी
  • किसान कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना

बिहार मखाना विकास योजना की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मखाना विकास योजना की अधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
बिहार मखाना विकास योजना की आवेदन प्रक्रिया
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस नए पेज में आपको “मखाना विकास योजना” के अंतर्गत “आवेदन करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको मखाना विकास योजना बिहार से सम्बंधित कुछ आवश्यक दिशानिर्देश दिए हुए होंगे।
  • आपको इन सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर “में सहमत हूँ” के विकल्प पर टिक का निशान लगाकर “Agree and Continue” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, वहां पर अपना किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने किसान का विवरण खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप योजना में आवेदन कर सकते है।

Makhana Vikas Yojana FAQs

Makhana Vikas Yojana को किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

मखाना विकास योजना को मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा शुरू किया गया है।

Makhana Vikas Yojana 2024 का उद्देश्य क्या है ?

मखाना विकास योजना का उद्देश्य मखाने की खेती करने वालो किसानो को सब्सिडी प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना है।

Makhana Vikas Yojana को बिहार राज्य के कितने जिलों में लागू किया गया है?

Makhana Vikas Yojana को बिहार राज्य के 11 जिलों में लागू किया गया है।

मखाना विकास योजना के तहत कितने रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी ?

मखाना विकास योजना के तहत किसानों को मखाने की खेती पर 75% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment