मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ, पात्रता

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नए साल की शुरुआत में एक बड़ी योजना को शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को पक्का मकान दिलाने के लिए 4 जनवरी 2023 को एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना है। इस योजना के तहत राज्य के गरीब परिवारों को सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क भूखंड प्रदान किए जाएंगे। कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और कौन होगा पात्र इन सभी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें। और अपने स्वयं के घर के सपने को साकार कर सकें।

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2024

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 4 जनवरी 2023 को टीकमगढ़ के भटपुरा ग्राम पंचायत में किया गया है। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत गरीबों के लिए सरकार द्वारा प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के तहत टीकमगढ़ में 10500 परिवारों को सरकार द्वारा भूखंड दिया जाएगा। राज्य के लाखों परिवारों को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों में संचालित किया जाएगा। योजना के तहत राज्य के उन परिवारों को भूखंड वितरित किए जाएंगे जिनके पास रहने के लिए भूमि नहीं है। सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले भूखंड ग्राम पंचायतों के आबादी क्षेत्र में रहेगा। निर्धारित वर्ग फीट के भूखंड सरकार द्वारा लाभार्थियों को मुफ्त प्रदान किए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार बड़े पैमाने पर ग्रामीणों को मुफ्त में भूखंड दिया जा रहा है।

MP Ladli Laxmi Yojana Certificate

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के बारे में जानकार

योजना का नामMukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
योजना का शुभारंभ4 जनवरी 2023 को
लाभार्थीमध्य प्रदेश के गरीब परिवार
उद्देश्यभूमिहीन परिवारों को निशुल्क भूखंड प्रदान करवाना
प्लॉट का आकार60 वर्ग मीटर
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://saara.mp.gov.in/

MP Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana उद्देश्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नागरिकों को रहने के लिए भूखंड उपलब्ध करवाना है। ताकि भूमिहीन नागरिकों को रहने के लिए स्वयं का मकान प्राप्त हो सके। मध्य प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों के आबादी वाले क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को निशुल्क भूखंड प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी प्रदान किए गए प्लॉट पर आवास निर्माण हेतु पीएम आवास के अंतर्गत रहने के लिए मकान का निर्माण कर सकते हैं और आवास निर्माण के लिए बैंक से ऋण की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के माध्यम से लाखों परिवारों का स्वयं के मकान का सपना पूरा हो सकेगा। राज्य के नागरिक योजना का लाभ प्राप्त कर अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकेंगे।

प्लॉट का आकार होगा 60 वर्ग मीटर

Mukhymantri Awasiya Bhu Adhikari Yojana के तहत राज्य गरीब परिवारों को रहने के लिए प्लॉट वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से टीकमगढ़ जिले में 10 हजार 500 परिवारों को निशुल्क भूखंड वितरित किए जाएंगे। इस योजना को संचालित करने के लिए सरकार द्वारा 120 करोड़ रुपए की कीमत की लागत के भूखंड दिए जाएंगे। सरकार द्वारा यह भूखंड पति पत्नी के नाम पर दिए जाएंगे। जिसके लिए उन्हें किसी भी तरह का कोई भी प्रीमियम नहीं देना होगा। गरीबों को दिए जाने वाले इस प्लॉट का आकार 60 वर्ग मीटर का होगा। इस योजना के माध्यम से राज्य के हर गरीबों को झोपड़ी की जगह पक्का मकान प्राप्त हो सकेगा। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को पहले SAARA पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जिसके बाद उन्हें इस योजना के तहत निशुल्क भूखंड दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवारों को निशुल्क भूखंड प्रदान किया जाएगा जिनके पास रहने के लिए घर नहीं हैं।
  • Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana के तहत भूमिहीन परिवारों को 60 वर्ग मीटर के आकार का प्लॉट दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत रहने वाले आबादी क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को प्लॉट प्रदान किए जाएंगे।
  • केवल उन्हीं नागरिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिनके पास रहने के लिए कोई आवास या भूमि उपलब्ध नहीं है।
  • लाभार्थी योजना के तहत आवासीय भूखंड में घर निर्माण हेतु बैंकों से ऋण लेने की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में 10 हजार 500 परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
  • निशुल्क भूखंड वितरित करने के लिए 120 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी।
  • Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को पहले SAARA पोर्टल पर आवेदन करना होगा, तभी उन्हें इस योजना के तहत लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  • भू अधिकार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को किसी भी प्रकार का प्रीमियम भुगतान नहीं करना होगा।
  • सरकार द्वारा दिया जाने वाला भूखंड पति पत्नी के नाम पर प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से उन परिवारों का स्वयं के घर का सपना पूरा हो सकेगा जो आर्थिक तंगी के कारण भूखंड नहीं खरीद पाते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवारों को झोपड़ी की जगह पक्का मकान प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल उन परिवारों को प्राप्त होगा जिनके पास रहने के लिए भूखंड या भवन नहीं है।
  • आवेदक के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार के किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य इस योजना के तहत आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • समग्र आईडी
  • मतदाता पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन (SAARA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना का ऑप्शन दिखाई देगा आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको दिशा निर्देश दिए गए होगे।
  • आपको दिए गए दिशानिर्देश को ध्यान पूर्वक पढ़कर आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे जिला, तहसील, पटवारी हल्का, ग्राम का नाम, व्यक्तिगत जानकारी, आधार नंबर समग्र आईडी, जाति, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप इस योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे।

SAARA पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन (SAARA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना
  • अब आपको लॉगइन पेज में यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी सारा पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment