मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता

CM Krishak Mitra Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानो को सिंचाई हेतु सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का शुभारम्भ किया गया है। 16 सितंबर 2023 को मंत्री परिषद द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी। और साथ ही इलेक्ट्रिसिटी लाईन का विस्तार केबल के माध्यम से किया जाएगा। जिससे किसानो को खेत की सिंचाई के लिए आसानी मिल सकेगी। यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी है और मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको  मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे।

MP CM Krishak Mitra Yojana

MP CM Krishak Mitra Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य के किसानो को लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के कृषक और कृषकों के समूह को सिंचाई हेतु 3 हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थायी कृषि पंप कनेक्शन दिया जाएगा। इस योजना के तहत वितरण कंपनी अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी। जिसके लिए प्रथम वर्ष में 10,000 पंपों का लक्ष्य रखा गया है। कृषि पंप कनेक्शन के लिए 50 प्रतिशत राशि का वहन राज्य शासन एवं विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा। यह योजना लागू होने की तिथि से 2 वर्षों तक प्रभावशाली रहेगी। इस योजना से किसानों को आसानी से सिंचाई की सुविधा प्रदान की जा सकेगी।

MP CM Krishak Mitra Yojana के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना विकास लागत की 50% राशि का वहन संबंधित कृषक या कृषकों के समूह द्वारा किया जाएगा। वहीं शेष 40% राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी जबकि 10% राशि का वहन विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के विकास का खर्च भार किसी एक पर ना पड़ते हुए तीन हिस्सों में विभाजित हो जाएगा।

20th Sept Update:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी आज शुरू करेंगे मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में हितग्राहियों से फार्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फार्म के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी। राज्य के कृषक या कृषकों के समूह को 3 हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थायी कृषि पंप कनेक्शन दिया जाएगा। जिसके लिए प्रथम वर्ष में 10,000 पंपों का लक्ष्य रखा गया है। कृषि पंप कनेक्शन के लिए 50 प्रतिशत राशि का वहन राज्य शासन एवं विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा। पात्र किसान योजना का लाभ उठाकर अपनी फसल में वृद्धि कर अपनी आय को दोगुना कर सकेंगे।

ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMP CM Krishak Mitra Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 
लाभार्थीराज्य के किसान 
उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान करना
राज्यमध्य प्रदेश 
साल 2024
आवेदनअभी उपलब्ध नहीं 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी 

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2024 का उद्देश्य

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान करना है। जिससे किसान आसानी से अपनी खेत की सिंचाई कर सके। सिंचाई करने से किसानो की फसल में व्रद्धि होगी और साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी। जिससे वह आसानी से अपना भरण पोषण कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2024 के लाभ

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य के किसानो को लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का शुभारम्भ किया है।
  • 16 सितंबर 2023 को मंत्री परिषद द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • राज्य के कृषक और कृषकों के समूह को सिंचाई हेतु  3 हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थायी कृषि पंप कनेक्शन दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत वितरण कंपनी अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रथम वर्ष में 10,000 पंपों का लक्ष्य रखा गया है।
  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना विकास लागत की केवल 50% राशि ही कृषक/कृषकों के समूह को खर्च करनी होगी।
  • बाकी शेष 40% लागत राशि राज्य सरकार द्वारा और 10% राशि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दी जाएगी।
  • Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2024 के अंतर्गत किसानो को खेती की सिंचाई के लिए आसानी मिल सकेगी।

MP CM Krishak Mitra Yojana की पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य के कृषक एवं कृषकों के समूह पात्र होंगे।
  • आवेदक किसान के पास पंप कनेक्शन प्राप्त करने हेतु खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
एमपी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के दस्तावेज़
  • आधार कार्ड
  • किसान कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एमपी किसान अनुदान योजना

MP CM Krishak Mitra Yojana की आवेदन प्रक्रिया

यदि आप मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। लेकिन बहुत जल्द सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित जानकारी दे दी जाएगी। जैसे ही सरकार की ओर से आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana FAQs

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किया गया है।

MP CM Krishak Mitra Yojana का उद्देश्य क्या है ?

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा कितनी राशि पंप कनेक्शन में खर्च की जाएगी?

राज्य सरकार द्वारा 40% राशि खर्च की जाएगी और 10% राशि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा वहन की जाएगी। और बाकि 50 % राशि किसानों को पंप कनेक्शन की लाइन प्राप्त करने के लिए खुद वहन करना होगा।

MP CM Krishak Mitra Yojana के तहत सरकार द्वारा प्रथम वर्ष में कितने पंपों का लक्ष्य रखा है ?

सरकार द्वारा प्रथम वर्ष में 10 हज़ार पंपों का लक्ष्य रखा गया है। 

एमपी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का लाभ किसे दिया जायेगा ?

MP CM Krishak Mitra Yojana का लाभ राज्य के किसानों को दिया जायेगा।

Leave a Comment