मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, लाभ, पात्रता

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana:- हमारे देश की महिलाओं के जीवन स्तर को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा निम्न प्रकार की योजनओं को संचलित किया जाता हैं|जिससे की उनको आर्थिक सुविधा प्रदान की जा सकें|उत्तराखंड सरकार द्वारा ऐसी ही एक योजना को शुरू करने की घोषणा की गयी हैं|जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना हैं| Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana  के माध्यम से सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं|ताकि उनके जीवन-स्तर को बदलने में उनकी सहायता की जा सकें| उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा| यदि आप भी इस योजना के लाभ को प्राप्त करना चाहते तो हम आपको अपने इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या हैं? इसके लाभ,उद्देश्य विशेषताएं,पात्रता,आवेदन प्रिक्रिया आदि से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी को प्रदान करेंगे| अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े|

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को आरम्भ करने की घोषणा की गयी हैं| जिसके अंतर्गत राज्य की स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का कार्य किया जायेगा| मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुम्भारभ 4 नवंबर 2022 को किया जायेगा| Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के माध्यम से 2025 तक स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को ग्रामीण विकास ने लखपति बनाने का लक्ष्य रखा हैं| साल 2025 तक स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को राज्य की कुल 3 लाख 67 हज़ार महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जायेगा| जिसके माध्यम से उनकी सालाना आय भी एक लाख से ऊपर पहुँच जाएगी| मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन-स्तर को उच्च किया जा सकता हैं साथ ही उनकी आय में भी सुधार उत्पन्न हो जायेगा|

फ्री सिलाई मशीन योजना 

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Lakhpati Didi Yojana
 घोषणा की गईमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा
साल2024
उद्देश्य लखपति बनाना 
राज्य उत्तराखंड
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
कब शुरू हुई  4 नवंबर 2022 को
आधिकारिक वेबसाइट     जल्द ही लॉन्च की जाएगी
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana का उद्देश्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाकर उनकी आर्थिक स्तिथि में बदलाव लाना हैं| ताकि राज्य की महिलाएं अपने जीवन के प्रति आत्मनिर्भर होकर समाज में अपना जीवन व्यतीत कर सकें| साथ ही अपने परिवार का भरण पोषण भी कर सकें| लखपति दीदी योजना के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष में 20 हज़ार नए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जायेगा|जिससे राज्य की महिलाओं को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सकें| महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गयी हैं|

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • उत्तराखंड की स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लाभ को प्रदान किया जायेगा|
  • उत्तराखंड सरकार द्वारा 2025 तक इस योजना के तहत महिलाओं को लखपति बनाया जायेगा|
  • जिसके लिए महिलाओं को तकनीकी मार्गदर्शन प्रशिक्षण उत्पादों के वितरण की सुविधा सरकार के द्वारा उपलब्ध की जाएगी|
  • मुख़्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से उनके जीवन में आत्मनिर्भरता को उत्पन्न करना हैं|
  • लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को रोज़गार से जोड़कर उनके जीवन-स्तर में बदलाव उत्पन्न करना हैं|
  • ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाका लक्ष्य रखा हैं|
  • Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 का शुंभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा किया जायेगा|
  • लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी साथ ही उनके जीवन-स्तर को भी उच्च बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी|

PM Modi Rojgar Mela

लखपति दीदी योजना 2024 के लिए पात्रता

  • आवेदक को इस योजना के लाभ को प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य हैं|
  • स्वयं समूह सहायता से जुड़ी महिलाएं ही इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगी|
  • लखपति दीदी योजना के अंतर्गत केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी|

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र              
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक   
  • फोटो पासपोर्ट साइज़

लखपति दीदी योजना 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

 जैसे की हमने आपको अपने इस आर्टिकल में बताया हैं कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी जी के द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया हैं| जिसके अंतर्गत स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सुविधा प्रदान करने कि घोषणा कि गयी हैं| साथ ही ग्रामीण विकास विभाग में 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखती बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं| राज्य कि जो भी इच्छुक महिलायें इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करवाना चाहती हैं तो उन महिलाओं को अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा| क्योकि अभी उत्तराखंड सरकार द्वारा आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च नहीं किया गया हैं|सरकार द्वारा जैसे ही मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया जायेगा|तो हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सूचित कर देंगे|  

Leave a Comment