मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, पात्रता एवं लाभ जाने

Mukhymantri Gau Mata Poshan Yojana Application Form 2023 | गुजरात मुख्यमंत्री गौ माता पोषण योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | गौ माता पोषण योजना गुजरात आवेदन फॉर्म, पात्रता, लाभ एवं अन्य सभी जानकारी

गाय भारत में सबसे महत्वपूर्ण पशु है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता कहा जाता है और गायों की पूजा की जाती है। लेकिन कुछ समय से समाज में गायों के प्रति रुचि कम हो गई है। गायों को लोग पालने के बजाय सड़कों पर आवारा छोड़ देते हैं जिसके कारण गाय सुरक्षित नहीं है। इन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना 2023 को लॉन्च किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में गोवंश और गाय माता का रखरखाव करने वाली गौशाला और पांजरापोल को आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना की घोषणा 2022-23 के बजट में की है। जिसके तहत आवारा घूम रही गायों को गौशाला में सुरक्षित रखा जाएगा। Mukhymantri Gau Mata Poshan Yojana के माध्यम से राज्य में रोजगार की संभावना बढ़ेगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mukhymantri Gau Mata Poshan Yojana

Mukhymantri Gau Mata Poshan Yojana 2023

भारतीय संस्कृति के अनुसार गायों को माता कहा जाता है। सड़कों पर आवारा घूम रही गायों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के द्वारा मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना 2023 की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा आवारा गायों को संरक्षण प्रदान के लिए राज्य के सभी हिस्सों में गौशाला का निर्माण किया जाएगा। गौशालाओं में गायों को सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही गौशाला में गायों की देखभाल एवं रखरखाव के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए गुजरात सरकार ने 2022-23 के बजट में 500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। ताकि सड़कों पर घूमने वाली आवारा गाय को सुरक्षा प्रदान की जा सके। जो भी पशुपालक दूध की डेयरी या गौशाला खोलना चाहते हैं उन्हें गुजरात सरकार आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार की संभावना बढ़ेगी। राज्य सरकार द्वारा गायों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई योजना बहुत ही सराहनीय है।

गुजरात मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना Key Highlights

योजना का नामMukhymantri Gau Mata Poshan Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के द्वारा
उद्देश्यआवारा गाय को संरक्षण प्रदान करना
लाभार्थीगुजरात के गौशाला और पांजरापोल
विभागपशु सवर्धन विभाग
लाभआर्थिक सहायता मुहैया कराना
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लॉन्च होगी
राज्यगुजरात
साल2023

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना का उद्देश्य

गुजरात सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर घूमने वाली आवारा गाय को संरक्षण और उनको सुरक्षा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के अंतर्गत राज्य में जगह जगह पर आवारा गायों के रखरखाव करने एवं देखभाल करने के लिए गौशाला खोली जाएगी। जिससे सभी आवारा गाय सुरक्षित रह सकेंगे। राज्य के पशुपालक किसान या फिर इच्छुक व्यक्ति अगर गाय को रखने के लिए गौशाला बनाना चाहते हैं या फिर डेयरी खोलना चाहते हैं। तो उन्हें गुजरात सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कई बार सड़कों पर आवारा घूमती गायों के साथ दुर्घटना या फिर अन्य कारणों का शिकार बन जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे आवारा गाय को रखने के लिए और उनकी देखभाल करने के उद्देश्य से इस योजना का आरंभ किया गया है।

Manav Garima Yojana

Mukhymantri Gau Mata Poshan Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के द्वारा मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना 2023 की शुरुआत की गई है।
  • मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा आवारा गाय को रखने के लिए राज्य के सभी हिस्सों में गौशाला का निर्माण किया जाएगा।
  • गौशालाओं में गायों को सुरक्षित रखा जाएगा साथ ही गौशाला में गायों की देखभाल एवं रखरखाव के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
  • जिसके लिए गुजरात सरकार ने 2022-23 के बजट में 500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • राज्य के पशुपालक किसान या फिर इच्छुक व्यक्ति अगर गाय को रखने के लिए गौशाला बनाना चाहते हैं या फिर डेयरी खोलना चाहते हैं तो उन्हें गुजरात सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के अंतर्गत पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी भी ध्यान रखा जाएगा ताकि गाय बीमार ना पड़े।
  • Mukhymantri Gau Mata Poshan Yojana से किसानों की फसलों को आवारा गाय से बचाया जा सकेगा।
  • गौशाला में गायों के खाने-पीने का उचित प्रबंध किया जाएगा।
  • अब सड़कों पर गाय आवारा नहीं घूमेगी और उनकी दुर्घटना भी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी को गुजरात का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • गौशाला चलाने वाले इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • पांजरा पोल चलाने वाले इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • राज्य के पशुपालन योजना के लिए पात्र होंगे।

Gujarat Vahli Dikri Yojana 

Gau Mata Poshan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • संस्थान हेतु संस्था का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • गौशाला या डेयरी खोलने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रमाण पत्र
  • गौशाला योग्य जमीन
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी

Mukhymantri Gau Mata Poshan Yojana 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

गुजरात सरकार द्वारा गौमाता के रखरखाव के लिए मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना 2023 शुरू की गई है। मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के अंतर्गत जो भी पशुपालक अपने गौशाला में आवारा गायों को रखना चाहता है या दूध की डेरी खोलना चाहता है। उन लोगों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लेकिन इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। जैसे ही सरकार अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगी। तो हम आपको इस लेख के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया के बारे में सूचित कर देंगे।  ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment