उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें 2024 | UP Bhu Naksha Download

UP Bhu Naksha:- उत्तर प्रदेश के नागरिकों को भू नक्शा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपी सरकार द्वारा यूपी भू नक्शा नाम से पोर्टल बनाया गया है। UP Bhu Naksha Portal के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे भू नक्शा ऑनलाइन मैप देख सकते हैं। अब नागरिक घर बैठे जमीन का नक्शा, अन्य संबंधित जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। जमीन के कागजात के लिए या मानचित्र से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए पहले इधर-उधर चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब डिजिटल प्रक्रिया बढ़ने के साथ-साथ धीरे-धीरे सभी कामों को ऑनलाइन माध्यम में लाया जा रहा है। अब पोर्टल के माध्यम से भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन मैप देख सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश भू नक्शा से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप भी घर बैठे आसानी से अपने घर, जमीन का नक्शा देख सके।

UP Bhu Naksha

UP Bhu Naksha 2024

भू नक्शा उत्तर प्रदेश डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन उपलब्ध किया गया है। अब घर बैठे जमीन प्लाट या खेत का भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते हैं। इसके साथ भू नक्शा डाउनलोड भी या फिर प्रिंट भी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के भू भाग में स्थित छोटे- छोटे जमीन के भागों को भू नक्शा द्वारा दिखाया गया है। भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भू राजस्व विभाग ने पोर्टल जारी किया गया है। जिससे जमीन के खाता संख्या, प्लाट संख्या और रखवा भी चेक किया जा सकता है।

UP Bhu Naksha में आप किसी जमीन के मालिक का नाम, जमीन के साइज, जमीन के सीमा, भूमि और अन्य विवरण भी जान सकते हैं। जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों जैसे पटवारी, लेखपाल के यहां चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि अब आसानी से आप भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। जमीन के विवाद को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि के विवरण को ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे कोई भी नागरिक भूमि का विवरण आसानी से प्राप्त कर सकता है।

UP Bhulekh

उत्तर प्रदेश भू नक्शा के बारे में जानकारी

लेख का नामUP Bhu Naksha
विभागभू राजस्व विभाग
उद्देश्यनागरिकों को डिजिटल और आत्मनिर्भर बनाना
लाभार्थीयूपी के सभी जिलों के नागरिक
राज्यउत्तर प्रदेश
अधिकारिक वेबसाइटhttp://upbhunaksha.gov.in/

यूपी भू नक्शा के उद्देश्य

  • पहले नागरिकों को अपनी भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए राजसव विभाग या अन्य किसी सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब यूपी भू नक्शा ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से घर बैठे आसानी से जानकारी मिल जाती है।
  • यूपी भू नक्शा ऑनलाइन करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के नागरिकों को डिजिटल और आत्मनिर्भर बनाना है।  
  • भू नक्शा ऑनलाइन होने से नागरिकों को भू नक्शा प्राप्त करने के लिए पैसे और समय व्यर्थ नहीं करने होंगे।
  • आप अपने जमीन के साथ ही अपने गांव का नक्शा भी भू नक्शा उत्तर प्रदेश पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
  • जमीन से संबंधित होने वाली कालाबाजारी से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को बचाना है।
  • लोगों को उनके भूमि का नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।
  • भूलेख ऑनलाइन होने से जमीन से जुड़े कामों में पारदर्शिता आएगी।

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता

Bhu Naksha Uttar Pradesh ऑनलाइन उपलब्ध जिलों के नाम

आगराझाँसी अलीगढ़
फतेहपुरकन्नौजअमरोहा
अम्बेडकर नगर कानपुर देहात कुशीनगर
अमेठी कानपुर नगरगोरखपुर
हरदोईकासगंजगोंडा
औरैयाकौशाम्बी सोनभद्र
अयोध्याखेरीहमीरपुर
आजमगढ़ श्रावस्तीसम्भल
बागपतललितपुरजौनपुर
बहराइचलखनऊउन्नाव
बलियामहोबा सीतापुर
बलरामपुरमहाराजगंजवाराणसी
बाँदामैनपुरीसहारनपुर
बाराबंकीमथुराशाहजहाँपुर
बरेलीमऊसिद्धार्थनगर
बस्तीमेरठजालौन
बिजनौरमिर्ज़ापुरग़ाज़ीपुर
बदायूँमुरादाबादगाजियाबाद
बुलंदशहरमुजफ्फरनगरफ़िरोजाबाद
चंदौलीपीलीभीतगौतमबुद्ध नगर
चित्रकूटप्रतापगढसंत कबीरनगर
देवरियाप्रयागराजसंत रविदास नगर
एटारायबरेलीहापुड़
इटावारामपुरसुल्तानपुर
फ़र्रूख़ाबादहाथरस

भू नक्शा उत्तर प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं

  • भू नक्शा उत्तर प्रदेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिक आसानी से भू नक्शा से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • नागरिकों को अब किसी भी विभाग या कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अब लोग किसी की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा नहीं कर पाएंगे।
  • भू नक्शा पोर्टल के माध्यम से जमीन की वैधता का पता लगाया जा सकता है।
  • वे अब अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिससे नागरिकों के समय और पैसे की बचत होगी।
  • नागरिकों को भूमि से संबंधित कार्यों के लिए विभाग के अधिकारियों को या कर्मचारियों को रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे भ्रष्टाचार से भी मुक्ति मिलेगी।
  • जमीन का डाटा ऑनलाइन होने के कारण सुरक्षित रहेगा एवं इससे पारदर्शिता भी आएगी।

UP Ganna Parchi Calendar

उत्तर प्रदेश भूमि के प्रकार

  • अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि
  • अन्य कारण से भूमि आकर्षित हो
  • श्मशान और कब्रिस्तान भूमि
  • भूमि जो संक्रमणीय भूमिधरो के अधिकार में हो
  • कृषि योग्य भूमि
  • अकृषि भूमि जैसे- जलमार्ग जमीन
  • अकृषि भूमि जैसे- सड़क, स्थल, रेलवे, भवन और अन्य भूमि जो कृषि योग्य नहीं हो
  • असंक्रमणीय भूमि जो भूमिधारों के अधिकार में हो

UP Bhu Naksha ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भू नक्शा पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद तहसील का फिर आपको गांव का चुनाव करना होगा।
UP Bhu Naksha
  • अब आपको स्क्रीन पर एक नक्शा दिखाई देगा।
  • इस नक्शे में आपको अपने खेत, प्लाट, खसरा नंबर पर क्लिक करना होगा।
UP Bhu Naksha
  • जैसे ही आप खसरा नंबर पर क्लिक करेंगे आपको उससे संबंधित सारी जानकारी दिखाई देगी।
  • अब आपको Map Report लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने से आपके भूमि की रिपोर्ट आपको दिखाई देगी।
  • आप चाहे तो इस रिपोर्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

भू नक्शा उत्तर प्रदेश लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
UP Bhu Naksha
  • आपको इस पेज पर अपने जिले का चुनाव करना होगा।
  • फिर इसके बाद आपको User ID और Password दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी लॉगइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

खतौनी विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भूलेख उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • आपको अपने जिले, तहसील, ग्राम का चुनाव करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर 3 ऑप्शन दिखाई देंगे खाता नंबर, खसरा नंबर, खतौनी नंबर द्वारा देखें।
खतौनी विवरण देखने
  • किसी एक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप को चुने गए ऑप्शन का नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।  
  • इस प्रकार आपका खतौनी से जुड़ा विवरण आ जाएगा।
  • आप चाहे तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी ले सकते हैं।

Leave a Comment