यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता, लिस्ट Pdf

UP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana:- राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना को राज्य सरकार द्वारा 1 मार्च 2019 से उत्तर प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। UP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के माध्यम से राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। राज्य के नागरिक इस योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो कि एक निशुल्क स्वास्थ्य योजना है। वह सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जो अपनी बीमारी का इलाज निजी अस्पतालों में करवाने में असमर्थ है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

UP Mukhymantri Jan Arogya Yojana

UP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को उन लोगों के लिए शुरू किया गया है जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पाते हैं। अर्थात इलाज कराने में असमर्थ रहते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। UP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के तहत राज्य के नागरिक 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के उन सभी परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा जो केंद्र सरकार के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। राज्य के लगभग 10 करोड़ से अधिक परिवारों को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के तहत चयनित निजी एवं सरकारी अस्पतालों से राज्य के नागरिक निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Ayushman Bharat Card 

यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामUP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
योजना संचालित1 मार्च 2019 से
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यस्वास्थ्य बीमा प्रदान करना
लाभ5 लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा राशि कवर
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ayushmanup.in/

UP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को निशुल्क रूप में वेदर स्वास्थ्य का लाभ प्रदान करना है। अर्थात स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। उन सभी नागरिकों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है जो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों को चयनित किया गया है। चयनित किए गए किसी भी अस्पताल में यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिक 5 लाख रुपए तक के स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अब स्वास्थ्य संबंधी सेवा प्राप्त करने के लिए राज्य के नागरिकों को पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट

यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 1 मार्च 2019 को आरंभ किया गया।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी नागरिकों को प्रतिवर्ष के आधार पर 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी निशुल्क इलाज करा सकते हैं।
  • UP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana का लाभ राज्य के 10 करोड़ परिवारों को पहुंचाया जाएगा।
  • राज्य के जो नागरिक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इलाज में होने वाले सारे खर्च का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 40 लाख अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को भी शामिल किया गया है।
  • कैबिनेट बैठक में 21 जुलाई 2021 को अंत्योदय परिवारो को शामिल करने का निर्णय लिया गया।
    सरकार द्वारा इस योजना के संचालन हेतु 102 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • पहले दिन से ही इस योजना में प्री एडजस्टिंग कंडीशन भी इसमे कवर की गई है।
  • प्री एवं पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन का खर्च योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश के नागरिक यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सरकारी एवं निजी अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

PMJAY CSC

Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के लिए पात्रता एवं मानदंड

  • यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी वाले परिवार ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत परिवार के आकार, आयुष्य लिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
  • सूचीबद्ध अस्पतालों से ही इस योजना के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
  • यदि आवेदक अन्य किसी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है तो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होगा।
  • आवेदक व्यक्ति के पास योजना के अंतर्गत परिवार रजिस्टर की नकल एवं राशन कार्ड होना अति आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार रजिस्टर नकल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी

यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पर खुल जाएगा।
UP Mukhymantri Jan Arogya Yojana
  • होम पेज पर आपको अप्लाई नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पर खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में लॉगिन कर सकेंगे।

गोल्डन कार्ड बनवाने हेतु ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • UP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको केंद्र संचालक से यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनवाने हेतु संपर्क करना होगा।
  • आपको अपने सभी दस्तावेज गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए सुविधा केंद्र अपने साथ लेकर जाने होंगे।
  • गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने सभी दस्तावेजों को आवेदन हेतु जन सुविधा संचालक के पास जमा करने होंगे।
  • जन सुविधा संचालक द्वारा आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  •  आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जन सुविधा केंद्र के माध्यम से आपको गोल्डन कार्ड प्रदान किया जाएगा।
  • इस प्रकार आप गोल्डन कार्ड के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्राप्त कर सकेंगे।

UP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana हॉस्पिटल लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया

  • हॉस्पिटल लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Hospitals के सेक्शन में स्टेट हॉस्पिटल लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने स्टेट हॉस्पिटल लिस्ट देखने के लिए एक नया पेज खुल जाएगा।
हॉस्पिटल लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
  • इस पेज पर आपको District Name और Speciality का चुनाव करना होगा।
  • अब आपको Search Record के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने सभी चयनित किए गए अस्पतालों की सूची आ जाएगी।
  • इस तरह आप यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना स्टेट हॉस्पिटल लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment