Bihar Free Laptop Yojana:- जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश में करोना संक्रमण फैलने के कारण सभी स्कूलों एवं कॉलेजों को सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई पर काफी प्रभाव पड़ा इस दौरान छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं से ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई जारी करनी पड़ी। लेकिन सभी छात्र ऑनलाइन कक्षा नहीं ले पा रहे थे। क्योंकि सभी छात्रों के पास डिजिटल संसाधन जैसे कि मोबाइल या लैपटॉप उपलब्ध नहीं था। इन सभी समस्याओं को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा छात्रों को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के लिए बिहार फ्री लैपटॉप योजना का आरंभ किया गया है। बिहार फ्री लैपटॉप योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 30 लाख से अधिक लैपटॉप राज्य के छात्रों को वितरित किए जाएंगे। अगर आप भी बिहार के छात्र हैं, फ्री लैपटॉप प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के तहत जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar Free Laptop Yojana 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Table of Contents
Bihar Free Laptop Yojana 2023
बिहार फ्री लैपटॉप योजना का शुभारंभ बिहार सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता के अलावा छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। Bihar Free Laptop Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्रों को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। इसके अलावा सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं को न्यूनतम 85% अंक प्राप्त होने चाहिए।
फ्री लैपटॉप योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा लगभग 30 लाख से अधिक लैपटॉप छात्रों को वितरित किए जाएंगे। Bihar Free Laptop Yojana का लाभ केवल राज्य के मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थाओं में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को ही प्रदान किया जाएगा। रेगुलर एवं प्राइवेट दोनों माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं छात्रों को योजना का लाभ प्राप्त होगा। जो छात्र सफलतापूर्वक कुशल युवा प्रोग्राम को उत्तीर्ण करेंगे उनको इस योजना के अंतर्गत लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना
बिहार फ्री लैपटॉप योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Bihar Free Laptop Yojana |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के 12वीं पास छात्र छात्राएं |
उद्देश्य | विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
राज्य | बिहार |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ |
Bihar Free Laptop Yojana का उद्देश्य
सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि छात्र लैपटॉप प्राप्त कर अपनी शिक्षा को जारी रख सकें और राज्य के अन्य छात्र शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित हो। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से राज्य के छात्र छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से जोड़ा जा सकेगा। बिहार फ्री लैपटॉप योजना के माध्यम से प्राप्त हुए लैपटॉप से विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य में शिक्षा का विस्तार होगा और राज्य के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। जिससे छात्रों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। और छात्र आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- बिहार सरकार द्वारा बिहार फ्री लैपटॉप योजना का शुभारंभ किया गया है।
- इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले राज्य के सभी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता राशि 25,000 रुपए की होगी।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
- बिहार फ्री लैपटॉप योजना का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं को न्यूनतम 75% एवं सामान्य वर्ग के छात्रों को न्यूनतम 85% अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत लगभग 30 लाख से अधिक लैपटॉप का वितरण किया जाएगा।
- कुशल युवा प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग ले रहे या फिर ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- राज्य के विद्यार्थी इस योजना के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
- इस योजना के माध्यम से लैपटॉप प्राप्त कर विद्यार्थी घर बैठे ही ऑनलाइन क्लासेस ले सकेंगे।
- शिक्षा संबंधी अन्य जानकारी भी विद्यार्थी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
- यह योजना राज्य में शिक्षा का विस्तार करने में कारगर साबित होगी।
Bihar Free Laptop Yojana के लिए पात्रता
- बिहार फ्री लैपटॉप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- बिहार के मान्यता प्राप्त संस्था से शिक्षा प्राप्त छात्र ही पात्र होगे।
- कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना के लिए बीपीएल परिवार के छात्र आवेदन हेतु पात्र होगे।
- बिहार के प्राइवेट एवं रेगुलर दोनों माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- बिहार के मान्यता प्राप्त संस्था से शिक्षा प्राप्त छात्र ही पात्र होगे।
- अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्रों को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। इसके अलावा सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं को न्यूनतम 85% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- छात्रों ने कक्षा 10वीं और 12वीं करने के बाद कुशल युवा प्रशिक्षण में एडमिशन लिया हो।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्र योजना के लिए पात्र होंगे।
बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 10 वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- कौशल परीक्षण प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Bihar Free Laptop Yojana के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग, योजना विकास एवं श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको New Applicant Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा।

- अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आप पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको रजिस्टर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- जहां पर आपको बिहार लैपटॉप योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। आपको इस पेज पर पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से Bihar Free Laptop Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार फ्री लैपटॉप योजना स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग योजना और विकास एवं श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस फॉर्म खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको स्टेटस चेक करने के लिए ऑप्शन मिलेंगे। Search by Registration Id और Aadhar Card Number
- आपको इन दोनों ऑप्शन में से किसी एक का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको Date of Birth और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने बिहार मुफ्त लैपटॉप योजना का स्टेटस आ जाएगा।
- इस प्रकार आप आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको शिक्षा विभाग योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन का सेक्शन दिखाई देगा।

- अब आपको लॉगइन पेज मे मांगी गई जानकारी जैसे यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगइन कर सकेंगे।