Delhi Paani Bill Mafi Yojana Apply Online, दिल्ली पानी बिल माफी योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभार्थी सूची देखें, Delhi Water Bill Waiver Scheme Application Form 2023
दिल्ली पानी बिल माफी योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत दिल्ली में रह रहे लोगों के पानी बिल माफ किए गए। पानी बिल का फंक्शन मीटर जिन भी लोगों के घरों में है उन सभी लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ। Delhi Paani Bill Mafi Yojana का लाभ लेने के लिए मीटर चालू होना अनिवार्य है। Delhi Water Bill Waiver Scheme से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंतत पढ़ें। इस लेख में आपको जानकारी मिलेगी यह कौन सी योजना का लाभ उठा सकते हैं, इस योजना का लाभ क्या है, आदि।

Delhi Paani Bill Mafi Yojana 2023
दिल्ली पानी बिल माफी योजना को दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 30 नवंबर 2019 को शुरू किया गया था। यह योजना सरकार द्वारा दिल्ली के नागरिकों के लिए चलाई गई। Delhi Paani Bill Mafi Yojana के अंतर्गत दिल्ली के लोगों का पानी बिल माफ किया गया। जिन भी लोगों के घरों में फंक्शनल मीटर लगे हुए हैं और मीटर चल रहे हैं उन्हें मिला इस योजना का लाभ। AB-category का 25%, C-category का 50% और E F G H category का 100% पानी बिल 31 मार्च 2020 तक का माफ किया गया। COVID 19 को देखते हुए जिसकी अवधी बाद में 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाई गई।
दिल्ली पानी बिल माफी योजना पुनः आरंभ होगी (Re-launch)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने Delhi Paani Bill Mafi Yojana को पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की। पानी के बिल के गलत होने की शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि “यदि आपको लगता है कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा बिल गलत भेजा जा रहा है तो मत भरिए बिल। सीएम ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को लगता है कि बिल गलत है वह थोड़ा इंतजार करें। हम पानी के बिल ठीक करने के लिए जल्द ही बिल माफी योजना लाने वाले हैं” यह घोषणा अरविंद केजरीवाल द्वारा 29 जनवरी 2023 को एक कार्यक्रम के दौरान की गई है।
Delhi Water Bill Waiver Scheme Highlights
योजना का नाम | Delhi Paani Bill Mafi Yojana |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
विभाग | दिल्ली जल बोर्ड |
किसके लिए शुरू की | नागरिकों के लिए |
कहां शुरू की | दिल्ली में |
कब शुरू की | 30 November 2019 |
लाभ | पानी फिल्म माफ |
आधिकारिक वेबसाइट | Delhijalboard.nic.in |
Delhi Electricity Subsidy Scheme
मुख्यमंत्री ने की केंद्र सरकार से अधिक पानी की अपील
दिल्ली की बढ़ती आबादी को देखते हुए, CM Arvind Kejriwal जी ने केंद्र सरकार से दिल्ली की पानी की आपूर्ति को बढ़ाने की मांग की है। वर्तमान में दिल्ली को लगभग 800 से 8:30 100 एमजीडी पानी मिल रहा है। अगर 1300 एमजीडी पानी मिलने लग गया तो हर घर में 24 घंटे पानी सप्लाई हो सकता है। दिल्ली की आबादी पहले 80 लाख के करीब थी जब सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार द्वारा 800 से साडे 800 एमजीडी पानी तय किया गया था। अब दिल्ली की आबादी बढ़कर ढाई करोड़ हो गई है लेकिन इसके बावजूद दिल्ली का पानी नहीं बढ़ाया गया है।
Delhi Pani Bill Mafi Yojana का उद्देश्य
दिल्ली पानी बिल माफी योजना को शुरू करने के पीछे अरविंद केजरीवाल का मुख्य उद्देश्य लोगों की पानी के बिल को लेकर समस्या दूर करना है। दिल्ली सरकार को दिल्ली जल बोर्ड द्वारा भेजे जा रहे बिल गलत हैं ऐसी कई शिकायतें मिली हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पानी बिल माफी योजना की शुरुआत की।
दिल्ली पानी बिल माफी योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- Delhi Paani Bill Mafi Yojana की शुरुआत साल 2019 में की गई थी
- इस योजना के तहत दिल्ली के जिन नागरिकों के घरों में फंक्शनल मीटर चालू है उन्हें बिल में छूट मिलेगी।
- पहले सरकार द्वारा 31 मार्च 2020 तक के पानी बिल माफ किए गए थे।
- पानी बिल माफी की अवधि 31 दिसंबर 2020 तक कर दी गई थी COVID 19 के चलते लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए।
- दिल्ली पानी बिल माफी योजना के तहत AB-category का 25%, C-category का 50% और E F G H category का 100% पानी बिल माफ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना
Delhi Pani Bill Mafi Yojana पात्रता मानदंड
- दिल्ली पानी बिल माफी योजना का लाभ केवल दिल्ली के स्थाई निवासी उठा सकते हैं।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों के घरों में पानी का मीटर होना चाहिए।
- पानी का मीटर चल रहा हो, तभी इस योजना का लाभ मिलेगा।
दिल्ली पानी बिल माफी योजना आवेदन प्रक्रिया
Delhi Paani Bill Mafi Yojana का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को आवेदन पत्र भरने की आवश्यकता नहीं है। यदि से जुड़ी कोई भी जानकारी सरकार द्वारा दी जाएगी तो हम इस लेख में अपडेट कर देंगे।