मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट में नाम चेक करें 2024 | Kanya Utthan Yojana List

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List:- बाल विवाह को रोकने के लिए लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बिहार सरकार द्वारा एक बड़ी पहल के रूप में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शुरू की गई है। बिहार बोर्ड के माध्यम से स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्रों को सरकार की ओर से कन्या उत्थान योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत बिहार राज्य की जिन बालिकाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था उन लाभार्थी की सूची सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। जिस भी छात्रा का नाम Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List में शामिल होगा उन्हें इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

अगर आप भी इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Kanya Utthan Yojana List

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List 2024

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से जन्म से लेकर स्नातक उत्तीर्ण करने तक सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बालिकाओं के स्नातक उत्तीर्ण होने पर सरकार द्वारा 50,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। राज्य की जिन भी छात्राओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। उन छात्राओं की सूची बिहार सरकार की ओर से Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List जारी कर दी गई है। अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। जिसके लिए बालिकाओं को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। घर बैठे की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती है। और पता कर सकती है कि उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त होगा या नहीं।

बिहार मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामMukhyamantri Kanya Utthan Yojana List
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
विभाग महिला कल्याण विभाग बिहार
लाभार्थी राज्य की लड़कियां 
उद्देश्यऑनलाइन नाम चेक करने की सुविधा प्रदान करना
लिस्ट देखने की प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://ekalyan.bih.nic.in/

Bihar Kanya Utthan Yojana List का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को लाभार्थी सूची में घर बैठे ऑनलाइन नाम चेक करने की सुविधा प्रदान करना है। ताकि लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर बालिकाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सके। जिन छात्राओं का मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट में शामिल होगा। उन्हें ही बिहार सरकार की ओर से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शिशु मृत्यु दर में कमी करना, बालिकाओं का पूर्ण टीकाकरण, लिंग अनुपात में वृद्धि, कन्या भूर्ण हत्या का उन्मूलन, बाल विवाह को समाप्त करना, लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना एवं परिवार और समाज में महिलाओं का योगदान बढ़ाना है। ताकि बालिकाओं के गौरव में वृद्धि की जा सके। जिसके लिए बिहार सरकार की ओर से जन्म से लेकर स्नातक उत्तीर्ण करने तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली धनराशि

  • बच्ची के जन्म होने पर – 2000 रुपए
  • 1 वर्ष का होने पर -1000 रुपए
  • बच्ची का टीकाकरण होने पर – 2000 रुपए
  • सेनेटरी नैपकिन के लिए – 300 रुपए
  • 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर – 10,000रुपए
  • स्नातक उपाधि प्राप्त होने पर – 50,000रुपए

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल बिहार राज्य के बालिकाएं ही पात्र होगी।
  • इस योजना का लाभ केवल बालिकाओं को ही दिया जाएगा।
  • एक परिवार की केवल दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। बालिका को 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका को अविवाहित होना चाहिए।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • स्नातक का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी

Bihar Free Coaching Yojana

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई कल्याण बिहार सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List
  • होम पेज पर आपको Kanya Utthan List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी जैसे अपना नाम, पता, कॉलेज का नाम, पंजीकरण संख्या आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लाभार्थी की सूची खुल जाएगी।
  • अब आप इस सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • जिन भी छात्रा का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा उन सभी को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।

Leave a Comment