मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फॉर्म

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana:- हरियाणा राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से खेती के क्षेत्र में आधुनिक तरीके से बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जायेगा। जिससे राज्य के अन्य किसान भी खेती में नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी है और मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे – इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बतायेगे। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2024

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2024

हरियाणा राज्य के मुख्यमत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य के किसानो के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से जो किसान खेती में आधुनिक विधियों जैसे- जैविक खेती, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीक, टिकाऊ कृषि, एकीकृत कृषि प्रणालियों की सहायता से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। जिसमे योजना के अनुसार प्रथम पुरस्कार विजेता किसान को 5 लाख रुपए और दूसरे पुरस्कार विजेता दो किसानों को 3-3 लाख रुपए दिए जाएंगे। तथा तीसरे पुरस्कार के रुप में पांच किसानों को 1-1 लाख रुपए और चार पुरस्कार में 50-50 हजार रुपए नकद में देकर सम्मानित किया जाएगा।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा कुल मिलाकर 70 से 75 लाख रुपए की राशि किसानों को पुरस्कार के रुप में प्रदान की जाएगी। यह योजना राज्य के आधुनिक खेती करने वाले एवं खेती में नए- नए शोध करते रहने वाले किसानों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित करके प्रोत्साहित करेगी।

मेरा पानी मेरी विरासत योजना

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 के बारे में जानकारी 

योजना का नामMukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करना
राज्यहरियाणा
साल2023
आवेदनऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://agriharyana.gov.in/

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो की खेती पर होने वाली मेहनत और लगन पर नगद राशि देकर सम्मानित करना है। जिससे आधुनिक  खेती करने के लिए अन्य किसान भी खेती के लिए प्रोत्साहित हो सकेंगे। इस योजना के माध्यम से विजेता किसानो को 50 हजार से 5 लाख रूपए तक की नगद राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत सम्मान देने के लिए वही किसान चुने जाएंगे जो खेती के क्षेत्र में नया नया प्रयोग करते हैं और जैविक एवं प्राकृतिक खेती करते हैं।

हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लाभ

  • हरियाणा राज्य के मुख्यमत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य के किसानो के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारम्भ किया है।
  • खेती के क्षेत्र में आधुनिक तरीके से बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जायेगा।
  • इस योजना के माध्यम से जो किसान खेती में आधुनिक विधियों जैसे- जैविक खेती, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीक, टिकाऊ कृषि, एकीकृत कृषि प्रणालियों की सहायता से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के अन्य किसान भी खेती में नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के माध्यम से विजेता किसानो को 50 हजार से 5 लाख रूपए तक की नगद राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह नगद राशि का पुरस्कार किसानों को उनकी कुशलता के आधार पर दिया जाएगा।
  • राज्य के सभी किसान इस योजना के तहत अपना आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana की पात्रता

  • आवेदक किसान को हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास 10 एकड़ या इससे अधिक की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • द्वितीय पुरस्कार के लिए उन किसानों को दिया जाएगा जिनके पास 5-10 एकड़ भूमि है।
  • तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किसान के पास 5 एकड़ भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2024 के दस्तावेज़

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2024 की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक किसान को कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2024 की आवेदन प्रक्रिया
  • वेबिस्ते के होम पेज पर आपको Farmers Corner के तहत Apply for Agriculture Schemes के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • उसके बाद आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने View के बटन पर क्लिक करना है।
  • View के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है और Agreed, I have read all the terms & conditions related to scheme के आगे टिक कर देना है।
  • उसके बाद आपको Click here for Registration पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • इस नए पेज पर आपको किसी एक ऑप्‍शन में मांगी गई डिटेल दर्ज करके Search Record के बटन पर क्ल्कि कर देना है। जिसके बाद आपके सामने किसान का रिकॉर्ड खुल जाएगा।
  • अब आपको यहां मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के विकल्प का चयन करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana FAQs

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना क्या है?

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के माध्यम से किसानों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत किसने की है?

हरियाणा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान मनोहर लाल खट्टर जी की अध्यक्षता में कृषि विभाग के द्वारा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है।

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को कितनी धनराशि मिलेगी?

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के तहत लाभार्थी किसानों को 50 हजार, 1 लाख, 3 लाख और 5 लाख रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

सभी पात्र नागरिकों को योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बारे में ऊपर बताया गया है।

Leave a Comment