Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana Apply Online, Registration Form 2023, उत्तराखंड एकल महिला स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता एवं लाभ देखें
दोस्तों आज हम आपको उत्तराखंड राज्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में बताने जा रहे है | Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana के तहत लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा 1 लाख तक के प्रोजेक्ट पर 50% तक सब्सिडी दिया जायेगा | यह घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनता को प्रदान की गई इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थीयो को माह फरवरी के १ करोड़ 89 लाख रूपये का डिजिटल हस्तांतरण किया | अधिक जानकारी के लिए पेज के अंत तक जुड़े रहे रहे |

Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2023
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक समाज कल्याण विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में एकल महिलाओं की संख्या साढ़े तीन लाख है। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएँ भी शामिल हैं। इसी चीज़ की ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने International women Day के अवसर पर मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का आयोजन किया है | राज्य सरकार एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1,00,000 रूपये तक के प्रोजेक्ट पर 50% सब्सिडी देगी | जिससे उन्हें पशुपालन ,मत्सय पालन , कंप्यूटर प्रशिक्षण ,मसाला ,मिलेट्स ,मिलेट्स सहित विभिन क्षेत्रों में स्वरोजगार करने के लिए बढ़ावा मिलेगा | रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश की 45 वर्ष तक की ऐसी महिलाएँ, जिसके पति की मौत हो गई है या फिर अविवाहित हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसी महिलाओं को Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2023 Key Highlights
योजना का नाम | Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana |
राज्य | उत्तराखंड |
वर्ष | 2023 |
आवेदन | Online/Offline |
लाभार्थी | राज्य की एकल महिलाए |
Official website | — |
मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना
Ekal Mahila Swarojgar Yojana Uttarkhand का उद्देश्य
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है | ताकि वह अपना स्वरोजगार कर खुद आत्मनिर्भर बन सके |
उत्तराखंड एकल महिला स्वरोजगार योजना के लाभ
- उत्तराखंड राज्य कि सभी एकल महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा |
- राज्य की 45 वर्ष तक की ऐसी महिलाए जिसके पति को मौत हो गयी है या फिर अविवाहित है | उन्हें इसका लाभ मिलेगा |
- राज्य की महिला स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेगी |
Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana की पात्रता
- महिला उत्तराखंड की मूल निवासी हो |
- न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष
- मासिक आय छह हज़ार रूपये से अधिक न हो |
- राजकीय व पारिवारिक पेंशन प्राप्त न करती हो |
- विधवा ,विकलांक जैसी कल्याणकारी योजना से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाए भी पात्र होगी |
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए राज्य की महिलाओं को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा अभी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने का कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीका जारी नहीं किया गया है ना ही सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए अभी कोई ऑफिशल वेबसाइट लांच की गई है जैसे ही सरकार योजना से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान करती है हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे कृपया हमसे जुड़े रहे