Mukhyamantri Antyodaya Nishulk Gas Refill Yojana Apply Online, Application Form, मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, लाभार्थी सूची एवं पात्रता देखें
मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना की शुरुआत उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार 12 फरवरी 2023 को की। Uttarakhand Free Gas Yojana के तहत राज्य के करीब 175000 परिवारों को साल में तीन गैस सिलेंडर नि:शुल्क प्राप्त होंगे। यदि आप भी उत्तराखंड के निवासी हैं और इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। इस लेख में हमने स्पष्ट रूप से बताया है कि योजना के लाभ क्या है, लाभार्थी कौन होंगे, किस प्रकार योजना का लाभ उठाया जा सकता है, आवेदन प्रक्रिया क्या है, आवश्यक दस्तावेज कौन से होंगे इत्यादि।

Mukhyamantri Antyoday Nishulk Gas Refill Yojana 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 फरवरी 2023 दिन रविवार को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अयोध्या नि:शुल्क गैस रिफिल योजना की शुरुआत की। योजना के अंतर्गत राज्य के करीब पौने दो लाख लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। लाभार्थियों को साल में तीन गैस सिलेंडर का रिफिल नि:शुल्क होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा “हमने यह योजना उत्तराखंड की महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई है। चुनाव में हर दल घोषणा पत्र के साथ आता है लेकिन हम संकल्प पत्र के साथ आए और संकल्प से सिद्धि का संदेश दिया”।
मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना Key Highlights
योजना का नाम | Mukhyamantri Antyodaya Nishulk Gas Refill Yojana |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी |
कहां शुरू की | उत्तराखंड |
कब शुरू की | 12 फरवरी 2023 दिन रविवार |
लाभ | मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण |
लाभार्थी | अंत्योदय कार्डधारक |
आधिकारिक वेबसाइट | uk.gov.in |
Mukhyamantri Antyodaya Nishulk Gas Refill Yojana का उद्देश्य
गैस काफी महंगी पड़ती है और गरीब परिवार गैस रिफिल का खर्चा नहीं उठा पाते, जिसके कारण महिलाओं को चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता है। महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की जिसके तहत मुफ्त गैस सिलेंडर बांटे गए और कनेक्शन प्रदान किया गया। लेकिन गैस रिफिल करवाना हर परिवार के लिए आसान नहीं है। जिसके कारण महिलाएं आज भी गैस सिलेंडर छोड़कर चूल्हे पर खाना बना रही हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड की सरकार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना की शुरुआत की। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों की आर्थिक सहायता करना है।
मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना लाभ व विशेषताएं
- Mukhyamantri Antyoday Nishulk Gas Refill Yojana उत्तराखंड सरकार द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए शुरू की गई है।
- इस योजना का लाभ राज्य के करीब 175000 लोगों को मिलेगा।
- योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को साल में तीन गैस सिलेंडर की रिफिल निशुल्क मिलेगी।
- 4 महीने के अंतराल में प्रत्येक वर्ष सरकार द्वारा गैस सिलेंडर मुफ्त रिफिल करवाया जाएगा।
- इस योजना की शुरूआत राज्य की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है।
- गैस रिफिल करवाने के बाद, गैस की रिफिल के दौरान जमा की गई पूरी राशि सब्सिडी के तौर पर लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के द्वारा भेज दी जाएगी।
Nishulk Gas Refill Yojana पात्रता मानदंड
इस योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा जो नीचे दी गई पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं।
- योजना का लाभ लेने के लिए उत्तराखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- अंत्योदय कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदक के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।
Uttarakhand Free Gas Scheme के लिए आवश्यक दस्तावेज
- अंत्योदय राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- एलपीजी गैस कनेक्शन के अभिलेख
- Passport size photograph
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
Mukhyamantri Antyoday Nishulk Gas Refill Yojana आवेदन प्रक्रिया
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से भरा जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम जिस कंपनी का गैस कनेक्शन है उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना से जुड़ा लिंक खोजें।
- क्लिक करें और स्क्रीन पर दी गई सारी जानकारी पर हैं जिसके पश्चात आवेदन पत्र खोजे।
- आवेदन पत्र में पूछी गई समस्त जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और आवेदन को जमा कर दें।
ऑफलाइन आवेदन
- ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जाएं।
- अधिकारी से मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना के लिए आवेदन पत्र मांगे।
- अब आवेदन पत्र में पूछी गई समस्त जानकारी भरें।
- आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- आवेदन को पुनः जांच लें और उसी दफ्तर में जाकर जमा करवा दें।