झारखण्ड गोधन न्याय योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ व उद्देश्य

Jharkhand Godhan Nyay Yojana:- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के साथ-साथ पशुपालको की आय में वृद्धि करने के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती रहती है। ताकि पशुपालन व्यापार को बढ़ावा दिया जा सके। इसी क्रम में झारखंड सरकार द्वारा पशुपालक के हित में एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम झारखंड गोधन न्याय योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों एवं पशुपालकों से उचित मूल्य पर सरकार द्वारा गोबर खरीदा जाएगा। झारखंड गोधन न्याय योजना के तहत किसानों से गोबर खरीदने के बाद सरकार द्वारा उसे जैविक खाद और बायोगैस का निर्माण किया जाएगा। राज्य के किसान एवं पशुपालक इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। और अपनी आय को बढ़ाने के लिए एक नया साधन प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Jharkhand Godan Nyay Yojana से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Jharkhand Godhan Nyay Yojana

Jharkhand Godhan Nyay Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा हाल ही में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को जारी करते हुए Jharkhand Godhan Nyay Yojana को शुरू करने की घोषणा की गई है। झारखंड गोधन न्याय योजना के माध्यम से राज्य के किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि करने के लिए उचित मूल्य पर सरकार द्वारा गोबर खरीदा जाएगा। सरकार द्वारा इस गोबर का उपयोग बायोगैस बनाने के साथ-साथ जैविक खाद तैयार करने के लिए भी किया जाएगा। पशुपालकों एवं किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए यह योजना कारागार साबित होगी। इसके अलावा झारखण्ड गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालक एवं किसानों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। सरकार द्वारा कृषि एवं संबंधित क्षेत्र के लिए 4091.37 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 40000 पशुपालकों को अनुदान पर पशुधन वितरण के साथ-साथ 85 लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य भी तय किया गया है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

झारखण्ड गोधन न्याय योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामJharkhand Godhan Nyay Yojana
घोषणा की गईमुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान और पशुपालक
उद्देश्यकिसान एवं पशुपालक की आय में वृद्धि करना 
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लॉन्च होगी

Jharkhand Godhan Nyay Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा झारखंड गोधन न्याय योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के पशुपालकों एवं किसानों की आय में वृद्धि करना है। ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। झारखंड सरकार द्वारा झारखंड गोधन न्याय योजना के माध्यम से उचित मूल्य पर गोबर खरीदा जाएगा। जिसका उपयोग बायोगैस एवं जैविक खाद बनाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा गोबर से अन्य कार्य भी किए जाएंगे। इस योजना से राज्य के अन्य नागरिक भी प्रभावित होंगे और पशुपालन उद्योग की ओर आकर्षित होंगे। जिससे राज्य में पशुपालन के व्यवसाय में वृद्धि होगी। राज्य के पशुपालन एवं किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।

झारखण्ड फसल राहत योजना

झारखण्ड गोधन न्याय योजना के तहत प्राप्त गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस तथा जैविक खाद

झारखंड के पशुपालकों का विकास करने के लिए तथा उनकी आय में वृद्धि करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना को शुरू किया जा रहा है। इस योजना का प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में निर्धारित किया गया था। राज्य के किसान उचित मूल्य पर सरकार को गोबर बेच सकेंगे। किसानों एवं पशुपालकों से प्राप्त हुए गोबर से सरकार द्वारा Biogas बनाई जाएगी। इसी के साथ साथ जैविक खाद का भी उत्पादन किया जाएगा। स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बायोगैस के माध्यम से बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं जैविक खाद के उत्पादन से राज्य में खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार राज्य के किसानों एवं पशुपालकों से उचित मूल्य पर गोबर खरीद कर उनकी आय में वृद्धि करेगी।

जल्द किया जाएगा राज्य में Jharkhand Godhan Nyay Yojana को लागू

झारखंड सरकार द्वारा जल्द ही झारखंड गोधन न्याय योजना को राज्य में लागू किया जाएगा। जिससे राज्य के पशुपालक आत्मनिर्भर बनेगे एवं उनके जीवन में सुधार आएगा। सरकार द्वारा लगभग 4000 किसानों को पशुधन वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 85 लाख दूध प्रतिदिन उत्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। झारखंड गोधन न्याय योजना राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी कारगर साबित होगी। कृषि एवं संबंधित क्षेत्र के लिए झारखंड सरकार द्वारा 4901.37 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। इस बजट में झारखंड गोधन न्याय योजना भी सम्मिलित है। जल्द ही झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी।

झारखंड गोधन न्याय योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट के दौरान झारखंड गोधन न्याय योजना को आरंभ करने का निर्णय लिया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के पशुपालकों एवं किसानों से उचित मूल्य पर सरकार द्वारा गोबर खरीदा जाएगा।
  • सरकार द्वारा खरीदे गए गोबर का उपयोग बायोगैस और जैविक खाद को बनाने के लिए किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा कृषि एवं संबंधित क्षेत्र के लिए 4091.37 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।
  • इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 40000 पशुपालकों को अनुदान पर पशुधन वितरण के साथ-साथ 85 लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य भी तय किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से से राज्य के अन्य नागरिक भी प्रभावित होंगे। जिससे राज्य में पशुपालन के व्यवसाय में वृद्धि होगी।
  • Jharkhand Godhan Nyay Yojana के माध्यम से राज्य के पशुपालकों एवं किसानों की आय में वृद्धि होगी। जिसके माध्यम से उनके जीवन शैली में भी एक सकारात्मक परिवर्तन हो सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से पशुपालक एवं किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना

Jharkhand Godhan Nyay Yojana के तहत आवेदन हेतु पात्रता

  • झारखंड गोधन न्याय योजना के तहत आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को पशुपालक या किसान होना चाहिए।

झारखंड गोधन न्याय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Jharkhand Godhan Nyay Yojana के तहत के आवेदन कैसे करें?

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई झारखंड गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के जो भी इच्छुक नागरिक आवेदन करना चाहते हैं तो उनकी जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा झारखंड गोधन न्याय योजना में आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। सरकार द्वारा केवल अभी इस योजना को शुरू करने की घोषणा ही की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सके। अभी आपको झारखंड गोधन न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च होने का इंतजार करना होगा। तभी आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment